750 करोड़ GST घोटाला: झारखंड, बंगाल और महाराष्ट्र में ED की बड़ी कार्रवाई, 12 ठिकानों पर छापेमारी जारी
Jharkhand: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 750 करोड़ रुपये के फर्जी GST चालानों से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में झारखंड, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र में बड़ी कार्रवाई की है। ईडी की टीमें इन तीन राज्यों में कुल 12 परिसरों पर छापेमारी कर रही हैं। झारखंड में सबसे बड़ी कार्रवाई झारखंड के रांची और जमशेदपुर में ...


Jharkhand:
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 750 करोड़ रुपये के फर्जी GST चालानों से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में झारखंड, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र में बड़ी कार्रवाई की है। ईडी की टीमें इन तीन राज्यों में कुल 12 परिसरों पर छापेमारी कर रही हैं।
झारखंड में सबसे बड़ी कार्रवाई
झारखंड के रांची और जमशेदपुर में ईडी ने सबसे ज्यादा 8 ठिकानों पर एकसाथ रेड डाली है। जिन जगहों पर तलाशी ली जा रही है, वहां सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और लोगों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है।
फर्जी ITC घोटाले की जांच
यह मामला मुखौटा कंपनियों और अवैध लेन-देन के जरिए झारखंड में 750 करोड़ रुपये के फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) बनाने से जुड़ा है। ईडी को जांच में पता चला कि इस घोटाले के तार पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र तक फैले हुए हैं। कोलकाता के साल्टलेक सहित दो जगहों पर और महाराष्ट्र में भी दो जगह छापेमारी हो रही है।
शिव कुमार देवड़ा की गिरफ्तारी से खुला राज
इस घोटाले की जांच की शुरुआत मई 2025 में शिव कुमार देवड़ा की गिरफ्तारी के बाद हुई थी। वह इस घोटाले का मुख्य साजिशकर्ता बताया जा रहा है। देवड़ा के खिलाफ पिछले महीने चार्जशीट दाखिल की गई है।
पुख्ता सबूतों के आधार पर कार्रवाई
ईडी ने बताया कि छापेमारी ‘विश्वसनीय साक्ष्यों’ के आधार पर की जा रही है, जो दर्शाते हैं कि कई व्यक्ति और कंपनियां इस घोटाले से अर्जित काले धन को वैध बनाने की प्रक्रिया में शामिल थीं। इससे पहले भी एजेंसी ने मई में इस मामले में कार्रवाई की थी।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts
स्वर्णरेखा किनारे मिला 227 किलो का बम, डिफ्यूज करने में जुटी सेना; इलाके में बढ़ी सतर्कता
चतरा में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से मां और दो बेटियों की मौत, गांव में मातम








Leave a comment