Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»राज्य»Flight Bomb Threats: दिल्ली–पटना स्पाइसजेट फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
राज्य

Flight Bomb Threats: दिल्ली–पटना स्पाइसजेट फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप

“दिल्ली से पटना आने वाली स्पाइसजेट की एक फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से पटना एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया. यह धमकी स्पाइसजेट की आधिकारिक E-Mail आईडी पर भेजी गई थी. ”

B
Bawal DeskEditorial Desk
Published Dec 26, 2025 · 7:38 AM· 3 min read
Flight Bomb Threats: दिल्ली–पटना स्पाइसजेट फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप

दिल्ली से पटना आने वाली स्पाइसजेट की एक फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से पटना एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया. यह धमकी स्पाइसजेट की आधिकारिक E-Mail आईडी पर भेजी गई थी. E-Mail में केवल इतना उल्लेख था कि दिल्ली से पटना जा रही एक फ्लाइट में बम रखा गया है, हालांकि किसी विशेष फ्लाइट का जिक्र नहीं किया गया था.

AAI, CISF और बम निरोधक दस्ता सक्रिय

यह भी पढ़ें:हरीश रावत का कांग्रेस के पदों से इस्तीफा, PA पर ED की कार्रवाई के बाद बोले- पार्टी के संघर्ष में कमजोरी नहीं चाहता

धमकी की सूचना मिलते ही एयरलाइंस ने पटना एयरपोर्ट प्रशासन को अलर्ट किया. इसके बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI), CISF और बम निरोधक दस्ते को सक्रिय कर दिया गया. सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत संदिग्ध विमानों और पूरे एयरपोर्ट परिसर की गहन तलाशी ली गई. काफी देर तक चली जांच के बाद कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक नहीं मिला, जिसके बाद स्थिति को सामान्य घोषित कर दिया गया.

सम्बंधित ख़बरें

JPSC-JSSC नियुक्ति घोटाले की जांच तेज, गिरिडीह में दो संदिग्धों से CID की पूछताछ
JPSC-JSSC नियुक्ति घोटाले की जांच तेज, गिरिडीह में दो संदिग्धों से CID की पूछताछ
पलामू के युवक पर फर्जी IPS बनकर पुलिस को गुमराह करने का आरोप, चालक और सहयोगी गिरफ्तार
पलामू के युवक पर फर्जी IPS बनकर पुलिस को गुमराह करने का आरोप, चालक और सहयोगी गिरफ्तार
IAS आशीष मोदी के OBC सर्टिफिकेट पर क्यों उठे सवाल? केंद्र ने झारखंड से मांगी रिपोर्ट
IAS आशीष मोदी के OBC सर्टिफिकेट पर क्यों उठे सवाल? केंद्र ने झारखंड से मांगी रिपोर्ट
कटिहार में सात गिरफ्तार, साहिबगंज की 15 लाख की चोरी से जुड़ सकता है कनेक्शन
कटिहार में सात गिरफ्तार, साहिबगंज की 15 लाख की चोरी से जुड़ सकता है कनेक्शन
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

एयरपोर्ट थाने में दर्ज हुआ मामला

इस मामले में स्पाइसजेट के कर्मचारी शाहनवाज बख्त के लिखित आवेदन पर पटना के एयरपोर्ट थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. एफआईआर के अनुसार धमकी Bhulijanm856@gmail.com E-Mail आईडी से भेजी गई थी.

साइबर सेल जांच में जुटी

यह भी पढ़ें:JSSC CGL विवाद: 28 सफल अभ्यर्थियों से पूछताछ, कोडरमा के दो संदिग्ध हिरासत में

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस और साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी है. धमकी भेजने वाले की पहचान के लिए E-Mail के आईपी एड्रेस का पता लगाया जा रहा है और जीमेल से संबंधित तकनीकी जानकारी मांगी गई है. शुरुआती जांच में यह किसी शरारती तत्व की करतूत मानी जा रही है, हालांकि सभी पहलुओं से जांच की जा रही है.

दो दिन पहले भी मिल चुकी है ऐसी धमकी

गौरतलब है कि दो दिन पहले भी लंदन से हैदराबाद आ रही ब्रिटिश एयरलाइंस की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. उस दौरान राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट को अलर्ट पर रखा गया था और विमान के उतरने के बाद सभी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए जांच की गई थी.

क्या होता है सुरक्षा प्रोटोकॉल

बम की धमकी मिलने पर मानक सुरक्षा प्रक्रिया के तहत विमान को अलग स्थान पर ले जाया जाता है. यात्रियों और उनके सामान की सघन जांच की जाती है. फायर ब्रिगेड को अलर्ट पर रखा जाता है और खोजी कुत्तों की मदद से पूरे विमान और परिसर की तलाशी ली जाती है.

2 views3 min read
#Delhi - Patna Flight
#Delhi Airport
#Spicejet Airlines

RELATED POSTS

हरीश रावत का कांग्रेस के पदों से इस्तीफा, PA पर ED की कार्रवाई के बाद बोले- पार्टी के संघर्ष में कमजोरी नहीं चाहता

हरीश रावत का कांग्रेस के पदों से इस्तीफा, PA पर ED की कार्रवाई के बाद बोले- पार्टी के संघर्ष में कमजोरी नहीं चाहता

JSSC CGL विवाद: 28 सफल अभ्यर्थियों से पूछताछ, कोडरमा के दो संदिग्ध हिरासत में

JSSC CGL विवाद: 28 सफल अभ्यर्थियों से पूछताछ, कोडरमा के दो संदिग्ध हिरासत में

JPSC-JSSC नियुक्ति घोटाले की जांच तेज, गिरिडीह में दो संदिग्धों से CID की पूछताछ

JPSC-JSSC नियुक्ति घोटाले की जांच तेज, गिरिडीह में दो संदिग्धों से CID की पूछताछ

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner