Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»राजनीति»जी राम जी योजना पर कांग्रेस को आपत्ति, ज्यादा रोजगार और बेरोजगारी भत्ता रास नहीं: आदित्य साहू
राजनीति

जी राम जी योजना पर कांग्रेस को आपत्ति, ज्यादा रोजगार और बेरोजगारी भत्ता रास नहीं: आदित्य साहू

“बीजेपी सांसद आदित्य साहू ने जी राम जी योजना को लेकर कांग्रेस पर जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि 125 दिन का रोजगार, बेरोजगारी भत्ता और एआई आधारित निगरानी से यह योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत और भ्रष्टाचार मुक्त बनाएगी.”

B
Bawal DeskEditorial Desk
Published Dec 29, 2025 · 12:22 PM· 3 min read
जी राम जी योजना पर कांग्रेस को आपत्ति, ज्यादा रोजगार और बेरोजगारी भत्ता रास नहीं: आदित्य साहू

Ranchi : बीजेपी प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने मोदी सरकार की नई और महत्वाकांक्षी जी राम जी योजना को लेकर कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस योजना को लेकर जनता को भ्रमित करने का काम कर रही है, जबकि यह योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और विकसित भारत अभियान को गति देने वाली है. आदित्य साहू ने कहा कि मनरेगा योजना के तहत जहां ग्रामीण मजदूरों को 100 दिन का रोजगार देने का प्रावधान था, वहीं जी राम जी योजना में इसे बढ़ाकर 125 दिन कर दिया गया है. इससे गांवों में रहने वाले श्रमिकों को अधिक काम और नियमित आमदनी का अवसर मिलेगा. उन्होंने कहा कि रोजगार के दिनों में बढ़ोतरी ग्रामीण पलायन को रोकने में भी मददगार साबित होगी.

काम नहीं मिला तो बेरोजगारी भत्ता की गारंटी

यह भी पढ़ें:बिहार विधान परिषद चुनाव: RJD की लिस्ट जारी होते ही बढ़ी हलचल, रोहिणी आचार्य ने जताई नाराजगी

बीजेपी नेता ने बताया कि जी राम जी योजना की एक बड़ी विशेषता यह है कि यदि किसी कारणवश मजदूरों को काम नहीं मिल पाता है, तो सरकार द्वारा बेरोजगारी भत्ता देने का स्पष्ट प्रावधान किया गया है. उन्होंने सवाल उठाया कि कांग्रेस पार्टी को मजदूरों के हित में बनाए गए इस प्रावधान से आपत्ति क्यों है.

सम्बंधित ख़बरें

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?
सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?
झारखंड की सियासत का अजीब संयोग: रघुवर दास के बाद स्थिरता, हेमंत सोरेन के दौर में 4 मंत्रियों की मौत
झारखंड की सियासत का अजीब संयोग: रघुवर दास के बाद स्थिरता, हेमंत सोरेन के दौर में 4 मंत्रियों की मौत
PM मोदी के SRCC भाषण पर कांग्रेस का हमला, खड़गे बोले- युवाओं के सवालों से बचकर राजनीतिक प्रचार में बदल गया संवाद
PM मोदी के SRCC भाषण पर कांग्रेस का हमला, खड़गे बोले- युवाओं के सवालों से बचकर राजनीतिक प्रचार में बदल गया संवाद
हेमंत सोरेन के संकटमोचक नहीं रहे सुदिव्य सोनू, गुरुजी के शिष्य से ‘राजनीतिक चाणक्य’ तक का सफर
हेमंत सोरेन के संकटमोचक नहीं रहे सुदिव्य सोनू, गुरुजी के शिष्य से ‘राजनीतिक चाणक्य’ तक का सफर
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

कांग्रेस शासन में मनरेगा बना भ्रष्टाचार का केंद्र

आदित्य साहू ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के कार्यकाल में मनरेगा योजना व्यापक भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई थी. उन्होंने कहा कि मजदूरों की जगह मशीनों से काम कराया गया और मजदूरी के नाम पर प्रखंडों और पंचायतों में लूट मचाई गई. गबन, लीकेज और फर्जी भुगतान जैसी शिकायतें आम हो गई थीं, जिससे योजना की मूल भावना को नुकसान पहुंचा.

नए ढांचे से भ्रष्टाचार पर लगाम

यह भी पढ़ें:हरीश रावत का कांग्रेस के पदों से इस्तीफा, PA पर ED की कार्रवाई के बाद बोले- पार्टी के संघर्ष में कमजोरी नहीं चाहता

उन्होंने कहा कि मनरेगा में व्याप्त इन समस्याओं के समाधान के लिए केवल छोटे-मोटे सुधार पर्याप्त नहीं थे. इसी कारण मोदी सरकार ने एक नए और मजबूत ढांचे के तहत जी राम जी अधिनियम लागू किया है, जिससे योजना को पारदर्शी और जवाबदेह बनाया जा सके.

एआई और डिजिटल निगरानी से पारदर्शिता

बीजेपी प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ने बताया कि जी राम जी योजना में एआई आधारित धोखाधड़ी पहचान प्रणाली, केंद्रीय और राज्य स्तर की संचालन समितियां, पंचायतों की निगरानी व्यवस्था को मजबूत करना, जीपीएस और मोबाइल आधारित मॉनिटरिंग, तथा रियल-टाइम एमआईएस डैशबोर्ड जैसी व्यवस्थाएं की गई हैं. इसके अलावा हर ग्राम पंचायत में साल में दो बार सामाजिक अंकेक्षण अनिवार्य किया गया है.

विकसित भारत के लिए विकसित गांव की नींव

आदित्य साहू ने कहा कि जी राम जी अधिनियम एक स्वच्छ, डिजिटल रूप से सुरक्षित और जवाबदेह व्यवस्था स्थापित करता है. यह योजना विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए विकसित गांव की मजबूत नींव रखने का काम करेगी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को राजनीतिक विरोध से ऊपर उठकर ग्रामीण मजदूरों के हित में इस योजना का समर्थन करना चाहिए.

5 views3 min read
#Ji Ram Ji Scheme
#Ji Ram Ji Yojana India
#Rural employment scheme India
#125 days employment scheme
#Unemployment allowance rural workers
#BJP on Ji Ram Ji scheme
#Congress criticism Ji Ram Ji
#Indian rural economy scheme
#AI monitoring government schemes

RELATED POSTS

बिहार विधान परिषद चुनाव: RJD की लिस्ट जारी होते ही बढ़ी हलचल, रोहिणी आचार्य ने जताई नाराजगी

बिहार विधान परिषद चुनाव: RJD की लिस्ट जारी होते ही बढ़ी हलचल, रोहिणी आचार्य ने जताई नाराजगी

हरीश रावत का कांग्रेस के पदों से इस्तीफा, PA पर ED की कार्रवाई के बाद बोले- पार्टी के संघर्ष में कमजोरी नहीं चाहता

हरीश रावत का कांग्रेस के पदों से इस्तीफा, PA पर ED की कार्रवाई के बाद बोले- पार्टी के संघर्ष में कमजोरी नहीं चाहता

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner