Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»बिहार»बिहार बजट सत्र में बवाल: पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर हंगामा, बम धमकी से टली बेल सुनवाई
बिहार

बिहार बजट सत्र में बवाल: पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर हंगामा, बम धमकी से टली बेल सुनवाई

“बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी को लेकर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया. सदन के भीतर और बाहर सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप लगाया गया. इसी बीच पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पप्पू यादव की जमानत पर होने वाली सुनवाई टाल दी गई.”

S
Satya MishraEditorial Desk
Published Feb 9, 2026 · 8:04 AM· 3 min read
बिहार बजट सत्र में बवाल: पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर हंगामा, बम धमकी से टली बेल सुनवाई

Patna: बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सोमवार को राजनीतिक माहौल पूरी तरह गरमा गया. पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी को लेकर विपक्ष ने सरकार पर तीखा हमला बोला और सदन के भीतर-बाहर जमकर हंगामा किया. विपक्षी दलों ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध करार देते हुए लोकतंत्र और न्याय व्यवस्था पर सवाल खड़े किए. हंगामे के बीच बिहार में बढ़ते अपराध, खासकर महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ हो रही घटनाओं को लेकर भी सरकार को घेरा गया. राजद और कांग्रेस के विधायकों ने हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया और कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार की भूमिका पर सवाल उठाए. इसी बीच पप्पू यादव की जमानत से जुड़ी सुनवाई उस वक्त टल गई, जब पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद कोर्ट परिसर को खाली कराया गया. इस घटनाक्रम ने सियासी तनाव को और बढ़ा दिया.

कांग्रेस और राजद विधायकों ने किया हंगामा

सम्बंधित ख़बरें

हरीश रावत का कांग्रेस के पदों से इस्तीफा, PA पर ED की कार्रवाई के बाद बोले- पार्टी के संघर्ष में कमजोरी नहीं चाहता
हरीश रावत का कांग्रेस के पदों से इस्तीफा, PA पर ED की कार्रवाई के बाद बोले- पार्टी के संघर्ष में कमजोरी नहीं चाहता
पलामू के युवक पर फर्जी IPS बनकर पुलिस को गुमराह करने का आरोप, चालक और सहयोगी गिरफ्तार
पलामू के युवक पर फर्जी IPS बनकर पुलिस को गुमराह करने का आरोप, चालक और सहयोगी गिरफ्तार
गंडक नदी के पास पुल निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, 6 कर्मचारी घायल; दो की हालत गंभीर
गंडक नदी के पास पुल निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, 6 कर्मचारी घायल; दो की हालत गंभीर
क्या बख्तियारपुर का नाम बदलकर होगा ‘नीतीशपुर’? मंत्री संतोष सुमन ने CM सम्राट चौधरी के सामने रखी मांग
क्या बख्तियारपुर का नाम बदलकर होगा ‘नीतीशपुर’? मंत्री संतोष सुमन ने CM सम्राट चौधरी के सामने रखी मांग
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
यह भी पढ़ें:बिहार विधान परिषद चुनाव: RJD की लिस्ट जारी होते ही बढ़ी हलचल, रोहिणी आचार्य ने जताई नाराजगी

बजट सत्र के दौरान जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई, विपक्षी विधायकों ने पप्पू यादव की गिरफ्तारी का मुद्दा उठा दिया. कांग्रेस और राजद के विधायक नारेबाजी करते हुए वेल तक पहुंच गए, जिससे सदन की कार्यवाही बाधित हुई. कांग्रेस विधायकों ने आरोप लगाया कि पप्पू यादव को एक पुराने मामले में जानबूझकर निशाना बनाया गया है, जबकि वे न्यायिक प्रक्रिया का सामना करने के लिए तैयार थे. विपक्ष का कहना है कि जो भी सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है, उसे दबाने की कोशिश की जाती है. विधानसभा परिसर के बाहर भी विपक्ष ने प्रदर्शन किया. विधायकों ने बिहार में बढ़ते अपराध, हत्या, अपहरण और दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर सरकार को घेरा और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह ध्वस्त बताया. राजद नेताओं ने कहा कि राज्य में अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है. दरभंगा समेत राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बच्चियों के साथ हुई घटनाओं का जिक्र करते हुए विपक्ष ने सरकार पर संवेदनहीन होने का आरोप लगाया और जवाबदेही तय करने की मांग की.

बेऊर जेल में रहेंगे पप्पू यादव

पप्पू यादव की जमानत याचिका पर सोमवार को पटना सिविल कोर्ट में सुनवाई होनी थी, लेकिन इससे पहले कोर्ट प्रशासन को ई-मेल के जरिए बम धमकी मिली. मेल में कोर्ट परिसर में विस्फोटक लगाए जाने का दावा किया गया, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं. एहतियातन पूरे कोर्ट परिसर को खाली कराया गया और सभी न्यायिक कार्य स्थगित कर दिए गए. इसी वजह से पप्पू यादव की जमानत पर होने वाली सुनवाई टाल दी गई. अब अगली तारीख तक उन्हें बेऊर जेल में ही रहना होगा. यह गिरफ्तारी करीब तीन दशक पुराने एक विवाद से जुड़ी है, जिसमें किराये के मकान से जुड़े आरोप लगाए गए हैं. विपक्ष का कहना है कि इतने पुराने मामले में अचानक कार्रवाई करना सरकार की मंशा पर सवाल खड़े करता है.

10 views3 min read
#Pappu Yadav arrest
#Bihar Budget Session
#Pappu Yadav bail
#Patna Civil Court bomb threat
#Bihar politics news
#RJD Congress protest
#Bihar Assembly uproar
#Pappu Yadav news today
#Bihar law and order
#Patna court news

RELATED POSTS

बिहार विधान परिषद चुनाव: RJD की लिस्ट जारी होते ही बढ़ी हलचल, रोहिणी आचार्य ने जताई नाराजगी

बिहार विधान परिषद चुनाव: RJD की लिस्ट जारी होते ही बढ़ी हलचल, रोहिणी आचार्य ने जताई नाराजगी

सीतामढ़ी में मर्डर के बाद बवाल, आरोपी का घर जलाया; पुलिस की 8 गाड़ियों में तोड़फोड़

सीतामढ़ी में मर्डर के बाद बवाल, आरोपी का घर जलाया; पुलिस की 8 गाड़ियों में तोड़फोड़

हरीश रावत का कांग्रेस के पदों से इस्तीफा, PA पर ED की कार्रवाई के बाद बोले- पार्टी के संघर्ष में कमजोरी नहीं चाहता

हरीश रावत का कांग्रेस के पदों से इस्तीफा, PA पर ED की कार्रवाई के बाद बोले- पार्टी के संघर्ष में कमजोरी नहीं चाहता

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner