Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»राजनीति»CBSE Three Language Policy: 9वीं में तीसरी भाषा में फेल हुए तो क्या होगा? बोर्ड ने दिए सभी सवालों के जवाब
राजनीति

CBSE Three Language Policy: 9वीं में तीसरी भाषा में फेल हुए तो क्या होगा? बोर्ड ने दिए सभी सवालों के जवाब

“CBSE ने थ्री लैंग्वेज पॉलिसी को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं. 10वीं में तीसरी भाषा की बोर्ड परीक्षा नहीं होगी, लेकिन पास होना अनिवार्य रहेगा. जानें 9वीं, 10वीं, 7वीं और 6वीं के छात्रों के लिए क्या हैं नए नियम. ”

D
Deepak KumarEditorial Desk
Published Jul 14, 2026 · 7:34 AM· 4 min read
CBSE Three Language Policy: 9वीं में तीसरी भाषा में फेल हुए तो क्या होगा? बोर्ड ने दिए सभी सवालों के जवाब

CBSE Three Language Policy: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत लागू की जा रही थ्री लैंग्वेज पॉलिसी को लेकर नया स्पष्टीकरण जारी किया है. बोर्ड ने साफ किया है कि वर्तमान बैच के छात्रों को कक्षा 10 में तीसरी भाषा (R3) की बोर्ड परीक्षा नहीं देनी होगी. इसका मूल्यांकन केवल स्कूल स्तर पर होगा. साथ ही बोर्ड ने यह भी बताया है कि यदि कोई छात्र कक्षा 9 में तीसरी भाषा में फेल हो जाता है, तब भी उसे कक्षा 10 में प्रमोट किया जाएगा, लेकिन 10वीं का पास सर्टिफिकेट पाने के लिए R3 विषय में पास होना अनिवार्य रहेगा.

10वीं में नहीं होगी तीसरी भाषा की बोर्ड परीक्षा

यह भी पढ़ें:बिहार विधान परिषद चुनाव: RJD की लिस्ट जारी होते ही बढ़ी हलचल, रोहिणी आचार्य ने जताई नाराजगी

CBSE की ओर से जारी FAQ के अनुसार, सत्र 2026-27 में कक्षा 9 में पढ़ रहे छात्रों के लिए तीसरी भाषा (R3) का मूल्यांकन केवल स्कूल स्तर पर इंटरनल असेसमेंट के जरिए किया जाएगा. जब यही बैच सत्र 2027-28 में कक्षा 10 में पहुंचेगा, तब उन्हें तीसरी भाषा की अलग से CBSE बोर्ड परीक्षा नहीं देनी होगी. स्कूल के शिक्षक ही इस विषय का मूल्यांकन करेंगे और उसी के आधार पर परिणाम तैयार किया जाएगा. बोर्ड का कहना है कि यह व्यवस्था छात्रों पर अतिरिक्त परीक्षा का बोझ कम करने और नई शिक्षा नीति के तहत बहुभाषी शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लागू की गई है. हालांकि, तीसरी भाषा में उत्तीर्ण होना अनिवार्य रहेगा.

सम्बंधित ख़बरें

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?
सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?
झारखंड की सियासत का अजीब संयोग: रघुवर दास के बाद स्थिरता, हेमंत सोरेन के दौर में 4 मंत्रियों की मौत
झारखंड की सियासत का अजीब संयोग: रघुवर दास के बाद स्थिरता, हेमंत सोरेन के दौर में 4 मंत्रियों की मौत
PM मोदी के SRCC भाषण पर कांग्रेस का हमला, खड़गे बोले- युवाओं के सवालों से बचकर राजनीतिक प्रचार में बदल गया संवाद
PM मोदी के SRCC भाषण पर कांग्रेस का हमला, खड़गे बोले- युवाओं के सवालों से बचकर राजनीतिक प्रचार में बदल गया संवाद
हेमंत सोरेन के संकटमोचक नहीं रहे सुदिव्य सोनू, गुरुजी के शिष्य से ‘राजनीतिक चाणक्य’ तक का सफर
हेमंत सोरेन के संकटमोचक नहीं रहे सुदिव्य सोनू, गुरुजी के शिष्य से ‘राजनीतिक चाणक्य’ तक का सफर
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

9वीं में R3 में फेल होने पर भी मिलेगा प्रमोशन

CBSE ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई छात्र कक्षा 9 में तीसरी भाषा (R3) में पास नहीं हो पाता है, तब भी उसे कक्षा 10 में प्रमोट कर दिया जाएगा. हालांकि, छात्र को कक्षा 10 के दौरान इस विषय को पास करना अनिवार्य होगा. यदि छात्र 10वीं में भी R3 विषय में सफल नहीं होता है, तो स्कूल रिजल्ट घोषित होने से पहले उसका दोबारा मूल्यांकन (Re-assessment) करेगा. बोर्ड ने साफ किया है कि CBSE की कक्षा 10 की पास सर्टिफिकेट तभी जारी की जाएगी, जब छात्र तीसरी भाषा में भी सफल होगा. यानी प्रमोशन मिलने के बावजूद अंतिम प्रमाणपत्र के लिए R3 विषय में पास होना जरूरी होगा.

7वीं, 8वीं और 6वीं के छात्रों के लिए क्या होंगे नए नियम?

यह भी पढ़ें:हरीश रावत का कांग्रेस के पदों से इस्तीफा, PA पर ED की कार्रवाई के बाद बोले- पार्टी के संघर्ष में कमजोरी नहीं चाहता

CBSE के अनुसार, वर्तमान में कक्षा 7 और 8 में पढ़ रहे छात्रों पर भी आगे चलकर थ्री लैंग्वेज पॉलिसी लागू होगी. इन छात्रों को कक्षा 9 और 10 में तीन भाषाएं पढ़नी होंगी, जिनमें कम से कम दो भारतीय भाषाएं शामिल होंगी. यदि किसी छात्र ने पहले से दो विदेशी भाषाएं चुनी हैं, तो उसे तीसरी भाषा के रूप में एक भारतीय भाषा पढ़नी होगी. इनके लिए भी फिलहाल तीसरी भाषा की बोर्ड परीक्षा नहीं होगी. वहीं, सत्र 2026-27 में कक्षा 6 में प्रवेश लेने वाले छात्रों के लिए दो भारतीय भाषाएं पढ़ना अनिवार्य होगा. यही बैच जब भविष्य में कक्षा 10 में पहुंचेगा, तब उन्हें तीसरी भाषा (R3) की बोर्ड परीक्षा भी देनी होगी.

किन छात्रों को मिलेगी छूट और क्या है CBSE का उद्देश्य?

CBSE ने कुछ श्रेणियों के छात्रों को थ्री लैंग्वेज पॉलिसी से छूट भी दी है. दिव्यांग छात्रों (CwSN) को दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 (RPwD Act, 2016) के तहत तीसरी भाषा (R3) की अनिवार्यता से छूट मिलेगी. इसके अलावा भारत के बाहर स्थित CBSE स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए तीसरी भारतीय भाषा पढ़ना अनिवार्य नहीं होगा. यदि कोई छात्र दूसरे राज्य में स्थानांतरण (Migration) करता है, तो वह कक्षा 9 तक चुनी गई भाषा को कक्षा 10 तक जारी रख सकता है. बोर्ड ने कहा है कि नई व्यवस्था का उद्देश्य छात्रों पर अतिरिक्त बोझ डालना नहीं, बल्कि बहुभाषी शिक्षा, समझ-आधारित सीखने और NEP 2020 के तहत परीक्षा सुधारों को प्रभावी ढंग से लागू करना है.

18 views4 min read
#CBSE
#New Policy CBSE
#9th Class Students
#CBSE New Rule

RELATED POSTS

बिहार विधान परिषद चुनाव: RJD की लिस्ट जारी होते ही बढ़ी हलचल, रोहिणी आचार्य ने जताई नाराजगी

बिहार विधान परिषद चुनाव: RJD की लिस्ट जारी होते ही बढ़ी हलचल, रोहिणी आचार्य ने जताई नाराजगी

हरीश रावत का कांग्रेस के पदों से इस्तीफा, PA पर ED की कार्रवाई के बाद बोले- पार्टी के संघर्ष में कमजोरी नहीं चाहता

हरीश रावत का कांग्रेस के पदों से इस्तीफा, PA पर ED की कार्रवाई के बाद बोले- पार्टी के संघर्ष में कमजोरी नहीं चाहता

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner