Breaking: दिल्ली विधानसभा में बड़ी सुरक्षा चूक: बैरियर तोड़कर घुसी कार, ड्राइवर फरार
नई दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई, जब एक कार बैरियर तोड़कर अंदर घुस गई और स्पीकर विजेंद्र गुप्ता के कार्यालय तक पहुंच गई. ड्राइवर मौके से फरार है और पुलिस सीसीटीवी के आधार पर जांच कर रही है.

New Delhi: दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में सोमवार दोपहर को बड़ी चूक सामने आई है. यूपी रजिस्ट्रेशन नंबर वाली एक कार ने गेट नंबर 2 का बैरियर तोड़कर अंदर घुस गई और लोहे के गेट को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. ड्राइवर ने नकाब लगाए हुए था. कार सीधे स्पीकर विजेंद्र गुप्ता के कार्यालय की ओर बढ़ी और पोर्च के पास फूलों का गुलदस्ता रखकर फरार हो गई. घटना दोपहर करीब 2 बजे हुई. दिल्ली पुलिस ने तुरंत कार की तलाश शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. हाल ही में विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकियां मिली थीं, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां पहले से अलर्ट पर थीं. इस घटना ने विधानसभा की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
घटनाक्रम और ड्राइवर की हरकत
कार वीआईपी एंट्री वाले गेट नंबर-2 से बैरिकेडिंग तोड़ते हुए अंदर घुसी. ड्राइवर ने नकाब पहन रखा था, जिससे उसकी पहचान मुश्किल हो रही है. वह सीधे स्पीकर विजेंद्र गुप्ता के ऑफिस की ओर बढ़ा और पोर्च क्षेत्र में गुलदस्ता रख दिया. इसके बाद कार समेत मौके से फरार हो गया. पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही कार की तलाश शुरू हो गई. सीसीटीवी फुटेज में कार और ड्राइवर की तस्वीरें कैद हुई हैं, जिनके आधार पर जांच चल रही है.
कड़ी सुरक्षा, फिर भी हुई चूक
घटना के बाद दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और गेट नंबर 2 पर CRPF की तैनाती बढ़ा दी गई है. पुलिस कार की यूपी नंबर प्लेट के आधार पर ड्राइवर की पहचान करने की कोशिश कर रही है. एहतियात के तौर पर पूरे परिसर की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. हाल में मिली बम धमकियों के चलते सुरक्षा एजेंसियां पहले से अलर्ट थीं, फिर भी यह चूक हुई है. पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या यह जानबूझकर सुरक्षा उल्लंघन था या कोई अन्य मंशा थी. पूरे मामले की गहन जांच जारी है.
संबंधित ख़बरें
और CRIME ख़बरें
देवघर में साइबर ठगी के सात आरोपी गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर और पीएम किसान योजना के नाम पर करते थे ठगी

हजारीबाग: पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश में राहुल दुबे गैंग का अपराधी तुषार मिश्रा घायल
रांची: इंद्रपुरी मिथलेश महतो हत्याकांड में 6 आरोपी गिरफ्तार, 18 लाख के कर्ज को लेकर हुई थी हत्या

रिम्स जमीन घोटाले में ACB का बड़ा एक्शन, 7 अधिकारियों के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

रांची में स्कूल छोड़ने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म, भरोसे का फायदा उठाने वाला आरोपी गिरफ्तार

14वीं JPSC गड़बड़ी मामले में आरोपी अरुण कुमार को झटका, कोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज


