दिल्ली के जाफराबाद में बुटीक संचालिका की हत्या, पति गिरफ्तार
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद इलाके में 36 वर्षीय बुटीक संचालिका की हत्या का मामला सामने आया है. पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए मृतका के पति, 55 वर्षीय सतीश उर्फ अशोक को गिरफ्तार कर लिया.

0उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद इलाके में 36 वर्षीय बुटीक संचालिका की हत्या का मामला सामने आया है. पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए मृतका के पति, 55 वर्षीय सतीश उर्फ अशोक को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि वैवाहिक तनाव के चलते उसने पत्नी का गला दबाकर हत्या की.
डीसीपी आशीष मिश्रा के अनुसार, रविवार सुबह करीब 2:06 बजे पुलिस को सूचना मिली कि मौजपुर स्थित एक बुटीक में एक महिला बेहोश पड़ी है. टीम मौके पर पहुँची तो महिला गंभीर अवस्था में मिली, जिसे तुरंत जेपीसी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
घटना स्थल की क्राइम और फॉरेंसिक टीम ने जांच के दौरान पाया कि मृतका का मोबाइल फोन गायब है. इसके बाद पुलिस ने पति सतीश को पूछताछ के लिए बुलाया. लगातार पूछताछ में वह टूट गया और उसने बताया कि घरेलू विवाद के दौरान उसने पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी तथा उसके फोन को मौके से साथ ले जाकर छिपा दिया.
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने मृतका का मोबाइल भी बरामद कर लिया है. जाफराबाद थाने में हत्या का मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है. मृतका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल के शवगृह में भेज दिया गया है.
संबंधित ख़बरें
और CRIME ख़बरें
देवघर में साइबर ठगी के सात आरोपी गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर और पीएम किसान योजना के नाम पर करते थे ठगी

हजारीबाग: पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश में राहुल दुबे गैंग का अपराधी तुषार मिश्रा घायल
रांची: इंद्रपुरी मिथलेश महतो हत्याकांड में 6 आरोपी गिरफ्तार, 18 लाख के कर्ज को लेकर हुई थी हत्या

रिम्स जमीन घोटाले में ACB का बड़ा एक्शन, 7 अधिकारियों के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

रांची में स्कूल छोड़ने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म, भरोसे का फायदा उठाने वाला आरोपी गिरफ्तार

14वीं JPSC गड़बड़ी मामले में आरोपी अरुण कुमार को झटका, कोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज


