जबतक कांग्रेस हमारे साथ है तबतक संथाल कांग्रेस के साथ है... JMM ने कांग्रेस को दिखाया आईना
Ranchi: जेएमएम में अपने सहयोगी कांग्रेस को एक बार फिर झारखंड में आइना दिखाया है. जेएमएम ने कह दिया है कि जबतक कांग्रेस उसके साथ है तबतक संथाल उसके साथ है. जेएमएम के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी और कांग्रेस नेताओं के संथाल दौरे के सवाल पर कहा कि बीजेपी के लोग संथाल को छल...


Ranchi:
जेएमएम में अपने सहयोगी कांग्रेस को एक बार फिर झारखंड में आइना दिखाया है. जेएमएम ने कह दिया है कि जबतक कांग्रेस उसके साथ है तबतक संथाल उसके साथ है. जेएमएम के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी और कांग्रेस नेताओं के संथाल दौरे के सवाल पर कहा कि बीजेपी के लोग संथाल को छलने जा रहा हैं, लेकिन संथाल किसी से छलता नहीं है, क्योंकि संथाल जेएमएम को प्यार करता है. बीजेपी ही जाती है वहां के लोगों को छलने. इसलिए संथाल से बीजेपी का सफाया हुआ. सुप्रियो ने कहा कि संथाल की जनता ने कांग्रेस को सीट दिया, क्योंकि वो हमारे साथ है. कांग्रेस जबतक हमारे साथ है तबतक संथाल कांग्रेस के साथ है. क्योंकि संथाल गुरूजी शिबू सोरेन, सीएम हेमंत सोरेन और जेएमएम को चाहता है. जो हमारे साथी हैं संथाल सबको चाहेगा.
2011 से देश में अघोषित आपातकाल
आपातकाल को लेकर भी सुप्रियो भट्टाचार्य ने बीजेपी पर खूब हमले किये. कहा कि आज 25 जून 2025 को आपातकाल के 50 साल हो गया. 50 साल में गंगा, यमुना, दामादोर और कृष्णा में बहुत सा पानी बह गया. 2014 से एक नई धारा शुरू हुई जो घोषित तो नहीं, लेकिन अघोषित आपातकाल है. 11 साल का लंबा दौर हमने देखा. 8 नवंबर 2016 को रात 8 बजे एक आर्थिक आपातकाल देश को थोपा गया. लोग दर-दर ठोकर खाने को मजबूर हो गये. बैंकों के बाहर लंबी कतारें लगी रही. कई लोग को अपनी जान देनी पड़ी. कई लोगों के रोजगार छीन लिये गये. बताया गया कि नोटबंदी से कालाधन समाप्त हो जाएगा. आतंकवाद खत्म हो जाएगा, भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा, लेकिन आतंकवाद खत्म नहीं हुआ. पहलगाम में आतंकी हमला हुआ. आतंकवादी आज भी घूम रहे हैं. भ्रष्टाचार चरम पर है.
ये देश पाखंड के साथ नहीं चलेगा
सुप्रियो ने कहा कि 2023 जब संसद में आपातकाल लग गया. एक साथ विपक्ष के 95 सद्स्यों को सस्पेंड कर दिया गया. देश आज विशेष परिस्थिति में आपातकाल से गुजर रहा है. आजादी छीन ली गई है. पत्रकार जेल जा रहे हैं. सोशल एक्टिविस्ट के मूवमेंट पर रोक है. आज से 11 साल पहले अखबार छपती थी तब बिकती थी, चैनल दिखता था तब सब्सक्राइब होता था, लेकिन अब पहले अखबार बिकती है तब छपता है. चैनल स्पांसर्ड होता है उसके बाद दिखता है. प्रेस फ्रीडम में आज हम निचले पायदान में खड़े हैं. उन्होंने कहा कि ये देश लोकतंत्र पर चलेगा. संविधान पर चलेगा. बाबा साहब, गांधी, सुभाष, बुद्ध, कबीर के साथ चलेगा. ये देश पाखंड के साथ नहीं चलेगा.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.



Leave a comment