Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»जुर्म»अररिया डबल मर्डर: मामूली विवाद में ठेले वाले ने काटा ड्राइवर का सिर, फिर बेकाबू भीड़ ने कर दी हत्या
जुर्म

अररिया डबल मर्डर: मामूली विवाद में ठेले वाले ने काटा ड्राइवर का सिर, फिर बेकाबू भीड़ ने कर दी हत्या

“बिहार के अररिया जिले से एक बेहद खौफनाक और रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है. फारबिसगंज थाना क्षेत्र स्थित कृषि उत्पादन बाजार समिति गेट के पास ठेला लगाने और गाड़ी हटाने के विवाद में एक ठेले वाले ने पिकअप ड्राइवर की बेरहमी से हत्या कर दी.”

S
Satya MishraEditorial Desk
Published Apr 9, 2026 · 10:25 AM· 3 min read
अररिया डबल मर्डर: मामूली विवाद में ठेले वाले ने काटा ड्राइवर का सिर, फिर बेकाबू भीड़ ने कर दी हत्या

Araria: बिहार के अररिया जिले से एक बेहद खौफनाक और रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है. फारबिसगंज थाना क्षेत्र स्थित कृषि उत्पादन बाजार समिति गेट के पास ठेला लगाने और गाड़ी हटाने के विवाद में एक ठेले वाले ने पिकअप ड्राइवर की बेरहमी से हत्या कर दी. ठेले वाले ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए तेज धार वाले चाकू से ड्राइवर का सिर धड़ से अलग कर दिया. इस खौफनाक वारदात के बाद इलाके में दहशत और अफरातफरी मच गई. लेकिन खून-खराबे का यह सिलसिला यहीं नहीं रुका. इस नृशंस हत्या के बाद वहां मौजूद आक्रोशित भीड़ ने कानून को अपने हाथ में ले लिया. लोगों ने आरोपी ठेला चालक को पुलिस की कस्टडी से जबरन बाहर निकाला और सरेआम उसकी पीट-पीट कर हत्या कर दी. पुलिस की आंखों के सामने हुई इस मॉब लिंचिंग और डबल मर्डर की घटना से पूरे इलाके में तनावपूर्ण सन्नाटा पसरा हुआ है.

मामूली बात पर हुआ विवाद और खौफनाक कत्ल

यह भी पढ़ें:बिहार विधान परिषद चुनाव: RJD की लिस्ट जारी होते ही बढ़ी हलचल, रोहिणी आचार्य ने जताई नाराजगी

मृतक पिकअप ड्राइवर की पहचान जोगबनी के अमौना निवासी नबी हुसैन के रूप में हुई है, जो सब्जी मंडी में सब्जी लेकर आया था. वहीं, आरोपी ठेला दुकानदार राहुल चौहान फारबिसगंज के चौहान टोला का रहने वाला था, जो गेट पर सत्तू और अनानास बेचता था. स्थानीय लोगों के अनुसार, गेट संख्या दो के पास पिकअप गाड़ी हटाने को लेकर दोनों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हुई. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि राहुल ने पहले ड्राइवर नबी हुसैन के पेट में चाकू घोंपा और फिर बेरहमी से उसका सिर धड़ से काटकर अलग कर दिया. बताया जा रहा है कि वह कटा हुआ सिर लेकर घूमता रहा.

सम्बंधित ख़बरें

पलामू के युवक पर फर्जी IPS बनकर पुलिस को गुमराह करने का आरोप, चालक और सहयोगी गिरफ्तार
पलामू के युवक पर फर्जी IPS बनकर पुलिस को गुमराह करने का आरोप, चालक और सहयोगी गिरफ्तार
कटिहार में सात गिरफ्तार, साहिबगंज की 15 लाख की चोरी से जुड़ सकता है कनेक्शन
कटिहार में सात गिरफ्तार, साहिबगंज की 15 लाख की चोरी से जुड़ सकता है कनेक्शन
आवासीय विद्यालय में सीनियर छात्रों पर जूनियर से मारपीट और काम कराने का आरोप, अभिभावकों ने की शिकायत
आवासीय विद्यालय में सीनियर छात्रों पर जूनियर से मारपीट और काम कराने का आरोप, अभिभावकों ने की शिकायत
गंडक नदी के पास पुल निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, 6 कर्मचारी घायल; दो की हालत गंभीर
गंडक नदी के पास पुल निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, 6 कर्मचारी घायल; दो की हालत गंभीर
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

पुलिस कस्टडी से खींचकर ठेले वाले की मॉब लिंचिंग

ड्राइवर की नृशंस हत्या करने के बाद आरोपी राहुल चौहान खुद को बचाने के लिए बाजार समिति में बन रहे एक गोदाम की झाड़ियों में जाकर छिप गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को झाड़ियों से ढूंढ निकाला. पुलिस जब राहुल को सुरक्षित स्थान पर ले जाने की कोशिश कर रही थी, तभी वहां मौजूद आक्रोशित भीड़ बेकाबू हो गई. लोगों ने पुलिस के चंगुल से आरोपी ठेले वाले को छीन लिया और उसकी बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी. पुलिस की मौजूदगी में ही भीड़ ने उसे इतना पीटा कि राहुल की भी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

प्रशासन के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग

यह भी पढ़ें:सीतामढ़ी में मर्डर के बाद बवाल, आरोपी का घर जलाया; पुलिस की 8 गाड़ियों में तोड़फोड़

इस दोहरे हत्याकांड के बाद इलाके में भारी बवाल मच गया. स्थानीय लोगों ने पुलिस के देर से पहुंचने का आरोप लगाते हुए प्रशासन और अवैध ऑटो स्टैंड के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. आक्रोशित भीड़ ने सुभाष चौक और बाजार समिति के पास सड़क जाम कर दी. हालात बिगड़ते देख फारबिसगंज एसडीएम अभय कुमार तिवारी और एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया. एसडीपीओ ने स्पष्ट किया है कि ठेले वाले की मॉब लिंचिंग करने वाले लोगों की वीडियो से पहचान की जाएगी और उन पर सख्त कार्रवाई होगी.

47 views3 min read
#Bihar News
#Crime News
#Araria News
#Bihar Police
#Bihar Double Murder Case

RELATED POSTS

बिहार विधान परिषद चुनाव: RJD की लिस्ट जारी होते ही बढ़ी हलचल, रोहिणी आचार्य ने जताई नाराजगी

बिहार विधान परिषद चुनाव: RJD की लिस्ट जारी होते ही बढ़ी हलचल, रोहिणी आचार्य ने जताई नाराजगी

सीतामढ़ी में मर्डर के बाद बवाल, आरोपी का घर जलाया; पुलिस की 8 गाड़ियों में तोड़फोड़

सीतामढ़ी में मर्डर के बाद बवाल, आरोपी का घर जलाया; पुलिस की 8 गाड़ियों में तोड़फोड़

पलामू के युवक पर फर्जी IPS बनकर पुलिस को गुमराह करने का आरोप, चालक और सहयोगी गिरफ्तार

पलामू के युवक पर फर्जी IPS बनकर पुलिस को गुमराह करने का आरोप, चालक और सहयोगी गिरफ्तार

Special
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner