Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»बिहार»बिहार में ट्रेन हादसा टला, आरा–सासाराम पैसेंजर रोटावेटर से टकराई
बिहार

बिहार में ट्रेन हादसा टला, आरा–सासाराम पैसेंजर रोटावेटर से टकराई

“बिहार के भोजपुर जिले में मंगलवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा टल गया. आरा से सासाराम जा रही पैसेंजर ट्रेन उदवंतनगर के पास रेलवे ट्रैक पर मौजूद एक कृषि यंत्र रोटावेटर से टकरा गई. यह हादसा 5/22 किलोमीटर पोस्ट के समीप हुआ”

B
Bawal DeskEditorial Desk
Published Dec 23, 2025 · 6:56 AM· 2 min read
बिहार में ट्रेन हादसा टला, आरा–सासाराम पैसेंजर रोटावेटर से टकराई

बिहार के भोजपुर जिले में मंगलवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा टल गया. आरा से सासाराम जा रही पैसेंजर ट्रेन उदवंतनगर के पास रेलवे ट्रैक पर मौजूद एक कृषि यंत्र रोटावेटर से टकरा गई. यह हादसा 5/22 किलोमीटर पोस्ट के समीप हुआ, जिसके बाद ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई. हालांकि राहत की बात यह रही कि ट्रेन पटरी से नहीं उतरी और किसी यात्री को चोट नहीं आई.

आरा से रवाना होने के 10 मिनट बाद हुआ हादसा

यह भी पढ़ें:बिहार विधान परिषद चुनाव: RJD की लिस्ट जारी होते ही बढ़ी हलचल, रोहिणी आचार्य ने जताई नाराजगी

जानकारी के अनुसार, आरा–सासाराम पैसेंजर ट्रेन मंगलवार सुबह 7:44 बजे आरा स्टेशन से रवाना हुई थी. करीब 10 मिनट बाद गड़हनी स्टेशन मास्टर एस. के. सिंह को कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि ट्रेन एक ट्रैक्टर से जुड़े रोटावेटर से टकरा गई है. मौके पर पहुंची रेलवे टीम ने पुष्टि की कि ट्रेन का इंजन सीधे कृषि यंत्र से टकराया है, जिसके कारण ट्रेन को घटनास्थल पर ही रोकना पड़ा.

सम्बंधित ख़बरें

पलामू के युवक पर फर्जी IPS बनकर पुलिस को गुमराह करने का आरोप, चालक और सहयोगी गिरफ्तार
पलामू के युवक पर फर्जी IPS बनकर पुलिस को गुमराह करने का आरोप, चालक और सहयोगी गिरफ्तार
गंडक नदी के पास पुल निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, 6 कर्मचारी घायल; दो की हालत गंभीर
गंडक नदी के पास पुल निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, 6 कर्मचारी घायल; दो की हालत गंभीर
क्या बख्तियारपुर का नाम बदलकर होगा ‘नीतीशपुर’? मंत्री संतोष सुमन ने CM सम्राट चौधरी के सामने रखी मांग
क्या बख्तियारपुर का नाम बदलकर होगा ‘नीतीशपुर’? मंत्री संतोष सुमन ने CM सम्राट चौधरी के सामने रखी मांग
नेहा के बाद रिया: बिहार में महिलाओं के जरिए शराब तस्करी का नया मामला
नेहा के बाद रिया: बिहार में महिलाओं के जरिए शराब तस्करी का नया मामला
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

रोटावेटर चालक को नहीं आई गंभीर चोट

सूत्रों के मुताबिक, सुबह घने कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम थी. आशंका जताई जा रही है कि रोटावेटर चालक को रेलवे ट्रैक नजर नहीं आया और ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन से टक्कर हो गई. टक्कर के बाद चालक ट्रैक्टर से गिर गया, लेकिन उसे गंभीर चोट नहीं आई. प्राथमिक इलाज के बाद उसे छोड़ दिया गया.

ट्रैक पर रोटावेटर कैसे पहुंचा, जांच जारी

यह भी पढ़ें:सीतामढ़ी में मर्डर के बाद बवाल, आरोपी का घर जलाया; पुलिस की 8 गाड़ियों में तोड़फोड़

रेलवे ट्रैक पर रोटावेटर के पहुंचने को लेकर जांच की जा रही है. प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आसपास खेतों में कृषि कार्य चल रहा था और संभवतः लापरवाही या अनधिकृत लेवल क्रॉसिंग के कारण यह यंत्र ट्रैक पर आ गया. रेलवे अधिकारियों ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है.

कोई जनहानि नहीं, रेल सेवा बहाल

आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि इस घटना में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई और ट्रेन सुरक्षित रूप से पटरी पर रही. रेलवे ने आवश्यक कार्रवाई के बाद यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की. साथ ही घने कोहरे के मद्देनजर ट्रेन चालकों और फील्ड स्टाफ को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं.

2 views2 min read
#Train Accident
#Bihar News
#Train Accident In Bihar

RELATED POSTS

बिहार विधान परिषद चुनाव: RJD की लिस्ट जारी होते ही बढ़ी हलचल, रोहिणी आचार्य ने जताई नाराजगी

बिहार विधान परिषद चुनाव: RJD की लिस्ट जारी होते ही बढ़ी हलचल, रोहिणी आचार्य ने जताई नाराजगी

सीतामढ़ी में मर्डर के बाद बवाल, आरोपी का घर जलाया; पुलिस की 8 गाड़ियों में तोड़फोड़

सीतामढ़ी में मर्डर के बाद बवाल, आरोपी का घर जलाया; पुलिस की 8 गाड़ियों में तोड़फोड़

पलामू के युवक पर फर्जी IPS बनकर पुलिस को गुमराह करने का आरोप, चालक और सहयोगी गिरफ्तार

पलामू के युवक पर फर्जी IPS बनकर पुलिस को गुमराह करने का आरोप, चालक और सहयोगी गिरफ्तार

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner