अनुष्का के भाई आकाश यादव RLJP से निकाले गये, पशुपति पारस ने 6 साल के लिए किया बाहर
Patna : तेजप्रताप और अनुष्का यादव मामले में अब अनुष्का के भाई आकाश यादव RLJP से बाहर निकाल दिये गये हैं. इससे पहले लालू यादव ने अपने बड़े बेटे तेजप्रताप यादव को परिवार और पार्टी से बाहर कर दिया था. दरअसल तेजप्रताप को बेदखल करने के बाद अब अनुष्का यादव के बड़े भाई आकाश यादव को राजनीतिक रूप से अलग-थलग क...


Patna :
तेजप्रताप और अनुष्का यादव मामले में अब अनुष्का के भाई आकाश यादव RLJP से बाहर निकाल दिये गये हैं. इससे पहले लालू यादव ने अपने बड़े बेटे तेजप्रताप यादव को परिवार और पार्टी से बाहर कर दिया था. दरअसल तेजप्रताप को बेदखल करने के बाद अब अनुष्का यादव के बड़े भाई आकाश यादव को राजनीतिक रूप से अलग-थलग करने की तैयारी चल रही है. आरजेडी से बाहर होने के बाद आकाश यादव ने पशुपति कुमार पारस की पार्टी ज्वाइन की थी और वहां उन्हे पार्टी के युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया था. अब पारस अपनी पार्टी में युवा मोर्चा के नए अध्यक्ष की जल्द ही घोषणा करने की तैयारी में है.
दरअसल चुनावी साल में पशुपति पारस नहीं चाहते कि किसी भी रूप में वो और उनकी पार्टी लालू परिवार के साथ किसी विवाद में फंसे, क्योंकि लालू से अभी उन्हें कई काम पड़ने वाले हैं. इसलिए पारस खुद को और अपनी पार्टी को तेजप्रताप विवाद से दूर रखना चाहते है, वो नहीं चाहते कि किसी भी तरह से इस विवाद में वे और उनकी पार्टी एक टूल की तरह इस्तेमाल हो. यही वजह है कि पारस ने अपनी पार्टी RLJP से आकाश यादव को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है.
उधर आकाश यादव लगातार मीडिया के जरिए लालू परिवार पर दवाब बना रहे है कि वो तेजप्रताप और अनुष्का के रिश्ते को स्वीकार कर ले. हालांकि आकाश ने अभी तक तेजप्रताप और अनुष्का की शादी को लेकर कोई बयान नहीं दिया है उनका कहना है कि ये उन दोनों का निजी मामला है, लेकिन इस पूरे मामले में अनुष्का का चरित्र हनन करना सही नहीं है.
वहीं तेजप्रताप यादव और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय के तलाक को लेकर गुरूवार को पटना के फैमली कोर्ट में सुनवाई हुई. कोर्ट ने 21 जून को मामले की अगली सुनवाई की तारीख मुकर्रर की है. बता दें कि 2018 में तेजप्रताप और ऐश्वर्या की शादी हुई थी जो ज्यादा दिन तक चल नहीं सकी. तेजप्रताप ने ऐश्वर्या से तलाक लेने का फैसला किया जो मामला फिलहाल कोर्ट में है.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.


Leave a comment