Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»झारखंड»डीडी बार मर्डर केस में राजनीति का ओवरडोज? जिस हिमांशु के लिए लड़ रहे थे आदित्य साहू ने उसका नाम तक नहीं लिया!
झारखंड

डीडी बार मर्डर केस में राजनीति का ओवरडोज? जिस हिमांशु के लिए लड़ रहे थे आदित्य साहू ने उसका नाम तक नहीं लिया!

“डीडी बार हत्याकांड को लेकर भाजपा ने राज्यपाल से CBI जांच, दोषियों पर सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी देने की मांग की. हालांकि, राजभवन से बाहर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के बयान में मृतक हिमांशु सिंह और घायल प्रत्युष आनंद का नाम नहीं आने से नई बहस छिड़ गई.”

S
Satya MishraEditorial Desk
Published Jul 7, 2026 · 8:13 AM· 4 min read
डीडी बार मर्डर केस में राजनीति का ओवरडोज? जिस हिमांशु के लिए लड़ रहे थे आदित्य साहू ने उसका नाम तक नहीं लिया!

Ranchi: जमशेदपुर के डीडी बार के बाहर हुई हिमांशु सिंह की हत्या अब सिर्फ एक आपराधिक मामला नहीं, बल्कि झारखंड की राजनीति का बड़ा मुद्दा बन चुकी है. इस मामले को लेकर मंगलवार को भाजपा का प्रतिनिधिमंडल राजभवन पहुंचा. प्रतिनिधिमंडल में मृतक हिमांशु सिंह के पिता अरविंद सिंह भी शामिल थे. भाजपा ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर मामले की CBI जांच, दोषियों पर सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की. हालांकि, राजभवन से बाहर आने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के बयान ने एक अलग बहस छेड़ दी. उन्होंने कानून-व्यवस्था, पुलिस और जांच पर सवाल उठाए, लेकिन जिस हिमांशु सिंह के लिए न्याय मांगने पहुंचे थे, उसका नाम तक अपने पूरे बयान में नहीं लिया. घायल प्रत्युष आनंद और मृतक के पिता अरविंद सिंह का भी जिक्र नहीं किया. ऐसे में सवाल उठने लगे हैं कि क्या राजनीतिक लड़ाई में असली पीड़ित कहीं पीछे तो नहीं छूट रहे?

CBI जांच की मांग, लेकिन बयान में नहीं आया हिमांशु और प्रत्युष का नाम

यह भी पढ़ें:चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

राज्यपाल से मुलाकात के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने मीडिया से बातचीत में कहा कि डीडी बार हत्याकांड की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. उन्होंने मामले की CBI जांच कराने, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मियों की भूमिका की भी जांच की मांग उठाई. उनका कहना था कि पुलिस की मौजूदगी में दो युवकों पर हमला हुआ, इसलिए मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों की जवाबदेही भी तय होनी चाहिए. हालांकि, उनके पूरे बयान में एक बात सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बन गई. जिस हिमांशु सिंह की हत्या को लेकर भाजपा लगातार सरकार को घेर रही है, उस हिमांशु का नाम तक प्रदेश अध्यक्ष की जुबान पर नहीं आया. घायल प्रत्युष आनंद का भी जिक्र नहीं हुआ. जबकि मृतक के पिता अरविंद सिंह स्वयं भाजपा प्रतिनिधिमंडल के साथ राज्यपाल से मिलने पहुंचे थे. इसे लेकर अब राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर सवाल उठ रहे हैं कि क्या मुद्दा बड़ा हो गया और पीड़ितों की पहचान पीछे छूट गई?

सम्बंधित ख़बरें

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

पिता की आवाज में बेटे को खोने का दर्द

राजभवन से बाहर निकलने के बाद मृतक हिमांशु सिंह के पिता अरविंद सिंह ने मीडिया से बातचीत की. उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने निष्पक्ष जांच और दोषियों को सजा दिलाने का आश्वासन दिया है. लेकिन बातचीत के दौरान बार-बार उनका दर्द सामने आता रहा. उन्होंने कहा कि उनका बेटा पुलिस के सामने तड़पता रहा, फिर भी उसे समय पर नहीं बचाया जा सका. एक पिता की यह पीड़ा पूरे मामले को राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप से अलग एक मानवीय सवाल की ओर ले जाती है. आखिर यदि घटनास्थल पर पुलिस मौजूद थी तो हालात इस स्तर तक कैसे पहुंचे? घायल प्रत्युष आनंद को समय पर मदद क्यों नहीं मिली? क्या सुरक्षा व्यवस्था में कहीं गंभीर चूक हुई? ये सवाल अब भी जवाब का इंतजार कर रहे हैं.

राजनीति से आगे बढ़कर जवाब मांग रहा है यह मामला

यह भी पढ़ें:तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

डीडी बार मर्डर केस में पुलिस ने बार संचालक और भाजपा नेता नीरज सिंह सहित कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जांच आगे बढ़ रही है और मुख्य आरोपियों की तलाश भी जारी है. लेकिन दूसरी ओर यह मामला लगातार राजनीतिक रंग लेता जा रहा है. भाजपा सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर हमला बोल रही है, जबकि सत्तापक्ष अपने जवाब दे रहा है. इन सबके बीच सबसे बड़ा सवाल वही है, जो हिमांशु सिंह के पिता की आंखों में दिखाई देता है—क्या उनके बेटे को न्याय मिलेगा? राजनीतिक बयान, ज्ञापन और प्रदर्शन अपनी जगह हैं, लेकिन इस पूरे घटनाक्रम का केंद्र एक परिवार का दर्द और एक घायल युवक का संघर्ष है. ऐसे में उम्मीद यही रहेगी कि जांच निष्पक्ष हो, दोषियों को सजा मिले और यह मामला सिर्फ राजनीतिक बहस बनकर सीमित न रह जाए.

17 views4 min read
#Aditya Sahu
#Jharkhand News
#Jharkhand Updates
#Jharkhand BJP
#DD Bar Murder Case
#Himanshu Murder case

RELATED POSTS

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner