रांची सदर अस्पताल में आठवीं क्लास की बच्ची बनी मां, ऐसे हुआ रेप केस का खुलासा
Ranchi: रांची सदर अस्पताल में आठवीं क्लास की एक लड़की ने बच्चे को जन्म दिया है. 14 साल की अविवाहित लड़की के प्रसव के साथ ही 9 महीने पहले उसके साथ हुए दुष्कर्म का खुलासा हुआ है. अस्पताल प्रशासन ने मामले की गंभीरता को समझते हुए लोअर बाजार थाना पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस ने किशोरी का बयान दर्...


Ranchi:
रांची सदर अस्पताल में आठवीं क्लास की एक लड़की ने बच्चे को जन्म दिया है. 14 साल की अविवाहित लड़की के प्रसव के साथ ही 9 महीने पहले उसके साथ हुए दुष्कर्म का खुलासा हुआ है. अस्पताल प्रशासन ने मामले की गंभीरता को समझते हुए लोअर बाजार थाना पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस ने किशोरी का बयान दर्ज कर मामला गुमला के बसिया थाना को सौंप दिया है.
स्कूल से लौटते वक्त हुआ था दुष्कर्म
पीड़िता और उसके परिजनों के मुताबिक स्कूल से लौटते वक्त गांव के एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया था. उसने धमकी दी कि अगर इस बारे में किसी को बताया तो जान से मार देगा. पीड़िता ने डर से किसी को यह बात नहीं बताया. दुष्कर्म के करीब 5 महीने बाद लड़की के शरीर में परिवर्तन देखकर घरवालों को शक हुआ. वे लड़की को डॉक्टर के पास लेकर गये. डॉक्टर ने जांच करवाई तब उसके साथ रेप की पुष्टि हुई.
गर्भपात कराने से जा सकती थी लड़की जान
लड़की के परिजनों ने डॉक्टर से गर्भपात को लेकर बात की. डॉक्टर ने बताया कि 5 महीने का गर्भ होने के कारण गर्भपात करना सेफ नहीं होगा. जच्चा-बच्चा दोनों की जान को खतरा हो सकता है. तब परिजनों ने बेटी का प्रसव कराने का निर्णय लिया, लेकिन गांव में रहने से यह बात आग की तरह फैल जाती और सबकी बदनामी होती. लोकलाज के डर से परिजन बच्ची को रांची ले आये और सदर अस्पताल में प्रसव कराया.
पूरे 9 महीने बाद दिया बच्चे को जन्म
लड़की के माता-पिता ने पुलिस को बताया कि लोकलाज के डर से उन्होंने बच्ची के साथ दुष्कर्म और उसकी गर्भावस्था की शिकायत नहीं की. वहीं डाक्टरों ने बताया कि लड़की ने पूरे नौ माह के बाद बच्चे को जन्म दिया है. फिलहाल जच्चा-बच्चा डॉक्टरों की निगरानी में हैं. वहीं घटना सामने आने के बाद कई सामाजिक संगठन सामने आये हैं और आरोपी को कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.



Leave a comment