Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»राज्य»Air India की दिल्ली–मुंबई फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई तकनीकी खराबी
राज्य

Air India की दिल्ली–मुंबई फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई तकनीकी खराबी

“Air India के अनुसार, फ्लाइट AI-887 ने सोमवार, 22 दिसंबर को सुबह करीब 6:10 बजे दिल्ली से उड़ान भरी थी. उड़ान के दौरान तकनीकी अलर्ट मिलने पर विमान को लगभग 6:52 बजे सुरक्षित रूप से दिल्ली एयरपोर्ट पर उतार लिया गया.”

B
Bawal DeskEditorial Desk
Published Dec 22, 2025 · 9:46 AM· 3 min read
Air India की दिल्ली–मुंबई फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई तकनीकी खराबी

दिल्ली से मुंबई जा रही Air India की फ्लाइट AI-887 को सोमवार सुबह तकनीकी खराबी के कारण इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. टेक-ऑफ के कुछ ही मिनटों बाद विमान के एक इंजन में तकनीकी समस्या सामने आई, जिसके बाद पायलट ने स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) के तहत विमान को वापस दिल्ली एयरपोर्ट लाने का फैसला किया.

Air India के अनुसार, फ्लाइट AI-887 ने सोमवार, 22 दिसंबर को सुबह करीब 6:10 बजे दिल्ली से उड़ान भरी थी. उड़ान के दौरान तकनीकी अलर्ट मिलने पर विमान को लगभग 6:52 बजे सुरक्षित रूप से दिल्ली एयरपोर्ट पर उतार लिया गया. राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और सभी यात्री एवं क्रू मेंबर सुरक्षित हैं.

यह भी पढ़ें:हरीश रावत का कांग्रेस के पदों से इस्तीफा, PA पर ED की कार्रवाई के बाद बोले- पार्टी के संघर्ष में कमजोरी नहीं चाहता

एक इंजन बंद होने की सूचना

सम्बंधित ख़बरें

JPSC-JSSC नियुक्ति घोटाले की जांच तेज, गिरिडीह में दो संदिग्धों से CID की पूछताछ
JPSC-JSSC नियुक्ति घोटाले की जांच तेज, गिरिडीह में दो संदिग्धों से CID की पूछताछ
पलामू के युवक पर फर्जी IPS बनकर पुलिस को गुमराह करने का आरोप, चालक और सहयोगी गिरफ्तार
पलामू के युवक पर फर्जी IPS बनकर पुलिस को गुमराह करने का आरोप, चालक और सहयोगी गिरफ्तार
IAS आशीष मोदी के OBC सर्टिफिकेट पर क्यों उठे सवाल? केंद्र ने झारखंड से मांगी रिपोर्ट
IAS आशीष मोदी के OBC सर्टिफिकेट पर क्यों उठे सवाल? केंद्र ने झारखंड से मांगी रिपोर्ट
कटिहार में सात गिरफ्तार, साहिबगंज की 15 लाख की चोरी से जुड़ सकता है कनेक्शन
कटिहार में सात गिरफ्तार, साहिबगंज की 15 लाख की चोरी से जुड़ सकता है कनेक्शन
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

जानकारी के मुताबिक, टेक-ऑफ के तुरंत बाद विमान का एक इंजन बंद हो गया था. हालांकि, दो इंजन वाले विमान एक इंजन के सहारे भी सुरक्षित रूप से उड़ान और लैंडिंग करने में सक्षम होते हैं. पायलटों ने स्थिति को नियंत्रण में रखते हुए सूझबूझ से विमान को दिल्ली वापस लाया.

Air India का आधिकारिक बयान

Air India के प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा, “22 दिसंबर को दिल्ली से मुंबई जा रही फ्लाइट AI-887 के क्रू ने तकनीकी खराबी के संकेत मिलने पर SOP के अनुसार विमान को दिल्ली वापस लाने का निर्णय लिया. विमान सुरक्षित रूप से लैंड हो गया है और सभी यात्रियों व क्रू को उतार दिया गया है. इस अप्रत्याशित असुविधा के लिए Air India को खेद है.”

यह भी पढ़ें:JSSC CGL विवाद: 28 सफल अभ्यर्थियों से पूछताछ, कोडरमा के दो संदिग्ध हिरासत में

एयरलाइन ने बताया कि संबंधित विमान की आवश्यक तकनीकी जांच की जा रही है. वहीं, दिल्ली एयरपोर्ट पर मौजूद Air India की ग्राउंड टीम यात्रियों को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है और उन्हें उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक उड़ानों की व्यवस्था की गई है.

हाल के महीनों में बढ़ी घटनाएं

गौरतलब है कि हाल के महीनों में Air India की उड़ानों में तकनीकी दिक्कतों के चलते इमरजेंसी लैंडिंग के कई मामले सामने आए हैं. इससे पहले 12 जून 2025 को Air India की फ्लाइट 171, जो अहमदाबाद से लंदन जा रही थी, टेक-ऑफ के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी. उस हादसे ने देशभर में विमान सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए थे.

2 views3 min read
#Air India
#Delhi-Mumbai Flight
#National News
#Airlines

RELATED POSTS

हरीश रावत का कांग्रेस के पदों से इस्तीफा, PA पर ED की कार्रवाई के बाद बोले- पार्टी के संघर्ष में कमजोरी नहीं चाहता

हरीश रावत का कांग्रेस के पदों से इस्तीफा, PA पर ED की कार्रवाई के बाद बोले- पार्टी के संघर्ष में कमजोरी नहीं चाहता

JSSC CGL विवाद: 28 सफल अभ्यर्थियों से पूछताछ, कोडरमा के दो संदिग्ध हिरासत में

JSSC CGL विवाद: 28 सफल अभ्यर्थियों से पूछताछ, कोडरमा के दो संदिग्ध हिरासत में

JPSC-JSSC नियुक्ति घोटाले की जांच तेज, गिरिडीह में दो संदिग्धों से CID की पूछताछ

JPSC-JSSC नियुक्ति घोटाले की जांच तेज, गिरिडीह में दो संदिग्धों से CID की पूछताछ

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner