Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»राजनीति»झालमुड़ी के बाद माछ-भात की एंट्री, फूड फाइट से बदला पश्चिम बंगाल में चुनावी नैरेटिव!
राजनीति

झालमुड़ी के बाद माछ-भात की एंट्री, फूड फाइट से बदला पश्चिम बंगाल में चुनावी नैरेटिव!

“बंगाल चुनाव में फूड फाइट ने नया राजनीतिक नैरेटिव बना दिया है. पीएम मोदी की झालमुड़ी फोटो के बाद चंपाई सोरेन की माछ-भात खाते तस्वीर वायरल हो गई, जिससे चुनावी माहौल और गरमा गया है.”

S
Satya MishraEditorial Desk
Published Apr 21, 2026 · 6:21 AM· 3 min read
झालमुड़ी के बाद माछ-भात की एंट्री, फूड फाइट से बदला पश्चिम बंगाल में चुनावी नैरेटिव!

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव अब सिर्फ भाषणों और रैलियों की लड़ाई नहीं रह गया है, बल्कि यह सांस्कृतिक प्रतीकों और विजुअल नैरेटिव की जंग भी बन चुका है. पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की झारग्राम में झालमुड़ी खाते तस्वीर ने पूरे देश का ध्यान खींचा, और अब झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की माछ-भात खाते तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. चंपाई सोरेन ने माछ-भात का आनंद लेते हुए तस्वीर पोस्ट कर ममता बनर्जी के ‘मीट-मछली-अंडा बंद’ वाले आरोप का सीधा जवाब दे दिया. बंगाल की राजनीति में भोजन हमेशा से पहचान और संस्कृति का अहम हिस्सा रहा है. ऐसे में इन तस्वीरों को सिर्फ सामान्य फोटो नहीं, बल्कि चुनावी संदेश के तौर पर देखा जा रहा है. सवाल यह है कि क्या यह सिर्फ एक सहज पल है, या फिर वोटरों से भावनात्मक जुड़ाव बनाने की सोची-समझी रणनीति? 23 और 29 अप्रैल को मतदान होने वाले इन चुनावों में यह ‘फूड फाइट’ नैरेटिव की जंग को और तेज कर रही है.

मोदी का झालमुड़ी कनेक्ट

यह भी पढ़ें:बिहार विधान परिषद चुनाव: RJD की लिस्ट जारी होते ही बढ़ी हलचल, रोहिणी आचार्य ने जताई नाराजगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारग्राम में रैली के बीच अचानक रुककर स्थानीय ठेले से झालमुड़ी मंगवाई और उसे चखते हुए लोगों से बातचीत की. उन्होंने प्याज खाने की पुष्टि करते हुए मजाक भी किया कि ‘दिमाग नहीं खाते’. इस तस्वीर ने तुरंत वायरल होकर पूरे देश का ध्यान खींचा. भाजपा इसे बंगाली संस्कृति से जुड़ाव का संदेश बता रही है, जबकि टीएमसी ने आरोप लगाया कि मोदी का यह ‘अनप्लान्ड स्टॉप’ विपक्षी नेताओं के कार्यक्रम में बाधा बना.

सम्बंधित ख़बरें

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?
सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?
झारखंड की सियासत का अजीब संयोग: रघुवर दास के बाद स्थिरता, हेमंत सोरेन के दौर में 4 मंत्रियों की मौत
झारखंड की सियासत का अजीब संयोग: रघुवर दास के बाद स्थिरता, हेमंत सोरेन के दौर में 4 मंत्रियों की मौत
PM मोदी के SRCC भाषण पर कांग्रेस का हमला, खड़गे बोले- युवाओं के सवालों से बचकर राजनीतिक प्रचार में बदल गया संवाद
PM मोदी के SRCC भाषण पर कांग्रेस का हमला, खड़गे बोले- युवाओं के सवालों से बचकर राजनीतिक प्रचार में बदल गया संवाद
हेमंत सोरेन के संकटमोचक नहीं रहे सुदिव्य सोनू, गुरुजी के शिष्य से ‘राजनीतिक चाणक्य’ तक का सफर
हेमंत सोरेन के संकटमोचक नहीं रहे सुदिव्य सोनू, गुरुजी के शिष्य से ‘राजनीतिक चाणक्य’ तक का सफर
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

चंपाई सोरेन का माछ-भात जवाब

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कल शाम एक्स पर माछ-भात खाते अपनी तस्वीर शेयर की. कैप्शन में लिखा- ‘पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार के बीच माछ-भात का आनंद’. इसे ममता बनर्जी के उस बयान का सीधा जवाब माना जा रहा है जिसमें उन्होंने दावा किया था कि भाजपा सत्ता में आई तो बंगाल में मछली-मांस-अंडा प्रतिबंधित कर देगी. सोशल मीडिया पर यह पोस्ट तेजी से वायरल हुई और यूजर्स ने इसे टीएमसी की राजनीति पर तीखा कटाक्ष बताया.

सांस्कृतिक जुड़ाव या चुनावी चाल?

यह भी पढ़ें:हरीश रावत का कांग्रेस के पदों से इस्तीफा, PA पर ED की कार्रवाई के बाद बोले- पार्टी के संघर्ष में कमजोरी नहीं चाहता

बंगाल चुनाव में ‘झालमुड़ी’ और ‘माछ-भात’ जैसे पकवान अब सिर्फ खाने की चीज नहीं रहे. एक तरफ मोदी का स्नैक ब्रेक तो दूसरी तरफ चंपाई सोरेन का राइस-फिश मॉमेंट – दोनों ही बंगाली पहचान को छूने की कोशिश हैं. झारखंड के मौजूदा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी प्रचार के लिए बंगाल पहुंचे थे, लेकिन मोदी के कार्यक्रम के कारण उनका जहरग्राम का हेलीकॉप्टर लैंडिंग नहीं हो पाया. कुल मिलाकर यह रणनीति दिखाती है कि विपक्षी आरोपों को खारिज करने और जनता के दिल में जगह बनाने के लिए भोजन सबसे सरल लेकिन सबसे प्रभावी हथियार बन गया है. 4 मई को नतीजे बताएंगे कि यह दांव कितना कारगर साबित हुआ.

33 views3 min read
#food fight bengal
#jhalmuri vs machh bhat
#champai soren viral photo
#pm modi jhalmuri
#west bengal elections 2026
#bengal election narrative
#food politics
#fish rice politics
#बंगाल चुनाव
#माछ-भात
#झालमुड़ी
#चंपाई सोरेन
#पीएम मोदी

RELATED POSTS

बिहार विधान परिषद चुनाव: RJD की लिस्ट जारी होते ही बढ़ी हलचल, रोहिणी आचार्य ने जताई नाराजगी

बिहार विधान परिषद चुनाव: RJD की लिस्ट जारी होते ही बढ़ी हलचल, रोहिणी आचार्य ने जताई नाराजगी

हरीश रावत का कांग्रेस के पदों से इस्तीफा, PA पर ED की कार्रवाई के बाद बोले- पार्टी के संघर्ष में कमजोरी नहीं चाहता

हरीश रावत का कांग्रेस के पदों से इस्तीफा, PA पर ED की कार्रवाई के बाद बोले- पार्टी के संघर्ष में कमजोरी नहीं चाहता

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner