शराब घोटाला में दूसरे दिन भी ACB की कार्रवाई जारी, JSBCL के GM से हो रही पूछताछ
Ranchi: शराब घोटाला मामले में IAS विनय चौबे की गिरफ्तारी के बाद दूसरे दिन भी ACB की कार्रवाई जारी है. आज ACB की टीम रांची स्थित उत्पाद विभाग के हेडक्वार्टर पहुंची और JSBCL के GM (फाइनेंस) सुधीर कुमार दास को अपने साथ ले गई. दास से ACB एसीबी मुख्यालय में पूछताछ की जा रही है. इस मामले में अभी कई लोगों ...


Ranchi:
शराब घोटाला मामले में IAS विनय चौबे की गिरफ्तारी के बाद दूसरे दिन भी ACB की कार्रवाई जारी है. आज ACB की टीम रांची स्थित उत्पाद विभाग के हेडक्वार्टर पहुंची और JSBCL के GM (फाइनेंस) सुधीर कुमार दास को अपने साथ ले गई. दास से ACB एसीबी मुख्यालय में पूछताछ की जा रही है. इस मामले में अभी कई लोगों से पूछताछ और गिरफ्तारी हो सकती है.
कल विनय चौबे की हुई थी गिरफ्तारी
इससे पहले मंगलवार को झारखंड में शराब घोटाला मामले ACB ने उत्पाद विभाग के पूर्व सचिव विनय कुमार चौबे और संयुक्त आयुक्त उत्पाद गजेंद्र सिंह को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था. कोर्ट में पेशी के बाद दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. दोनों अधिकारियों पर पद का दुरुपयोग कर प्लेसमेंट एजेंसियों के चयन की प्रक्रिया में गड़बड़ी करने का आरोप है. एसीबी ने जांच में पाया कि एक साजिश के तहत जालसाजी कर दोनों ने झारखंड सरकार को 38 करोड़ का नुकसान पहुंचाया है.
बाबूलाल बोले: घोटाले में सीएम खुद शामिल
उधर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने शराब घोटाले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है. बाबूलाल ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि शराब घोटाले की परत जिस प्रकार से रोज खुल रही रही है उससे यह स्पष्ट हो रहा है कि झारखंड में दिल्ली से भी बड़ा शराब घोटाला हुआ है. जिस प्रकार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उनके द्वारा पत्र लिखकर आगाह किए जाने के बावजूद कार्रवाई से बचते रहे उससे यह स्पष्ट हो रहा कि यह घोटाला हुआ नहीं बल्कि सुनियोजित तरीके से कराया गया है जिसमें मुख्यमंत्री स्वयं शामिल हैं. बाबूलाल ने कहा कि घोटाले पर पर्दा डालने और बड़ी मछलियों को बचाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की कार्रवाई के बाद हड़बड़ी ने जांच प्रारंभ हुई, जो पूरी तरह से सोची समझी साजिश है. कहा कि मामले की सीबीआई जांच हो.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts




Leave a comment