अभिजीत दीपके गिरफ्तार नहीं हुए...' जंतर-मंतर से सामने आई बड़ी सच्चाई
जंतर-मंतर से बड़ी अपडेट सामने आई है। अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी की खबर गलत निकली। दिल्ली पुलिस ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि उन्हें हिरासत में नहीं लिया गया है.

दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के बीच अभिजीत दीपके को लेकर फैली सबसे बड़ी खबर पर अब स्थिति साफ हो गई है. पहले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरव दास ने दावा किया था कि अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. लेकिन कुछ ही देर बाद उन्होंने खुद अपना बयान स्पष्ट करते हुए कहा कि अभिजीत दीपके को हिरासत में नहीं लिया गया है. इसके बाद दिल्ली पुलिस ने भी आधिकारिक बयान जारी कर सोशल मीडिया पर चल रही खबरों को अफवाह बताया.
दिल्ली पुलिस बोली- 'दीपके मंच पर ही मौजूद हैं'
दिल्ली पुलिस ने अपने बयान में कहा कि सोशल मीडिया पर अभिजीत दीपके की हिरासत को लेकर फैलाई जा रही खबरें पूरी तरह गलत हैं. पुलिस के मुताबिक, अभिजीत दीपके प्रदर्शन स्थल पर मौजूद हैं और किसी तरह की हिरासत या गिरफ्तारी नहीं हुई है. इसी बीच ANI द्वारा जारी एक वीडियो में भी अभिजीत दीपके मंच से लोगों को संबोधित करते हुए दिखाई दिए, जिससे हिरासत की अफवाहों पर विराम लग गया.
बैरिकेड तोड़ने की कोशिश, पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प
इससे पहले प्रदर्शन के दौरान माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया जब कुछ प्रदर्शनकारियों ने कथित तौर पर बैरिकेड्स तोड़ने की कोशिश की. इसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हुई, जिसमें कुछ लोगों के घायल होने की भी जानकारी सामने आई. CJP प्रवक्ता सौरव दास ने आरोप लगाया कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के साथ सख्ती की और बल प्रयोग किया. उन्होंने सभी सांसदों से आंदोलन के समर्थन में आगे आने की अपील भी की. दास ने यह भी बताया कि उन्होंने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा है, जिस पर विचार करने का आश्वासन मिला है.
जंतर-मंतर खाली कराया जा रहा, कई नेता पहुंचे थे समर्थन में
ताजा जानकारी के अनुसार, पुलिस अब प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर से हटाने की प्रक्रिया में जुटी है और प्रदर्शन स्थल धीरे-धीरे खाली कराया जा रहा है. इस प्रदर्शन में फिल्म अभिनेता प्रकाश राज, शबाना आज़मी, समाजवादी पार्टी सांसद डिंपल यादव, इकरा हसन और मनोज झा समेत कई राजनीतिक और सामाजिक हस्तियां भी शामिल हुई थीं. फिलहाल पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर फैल रही अपुष्ट खबरों पर भरोसा न करें और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही विश्वास करें.
संबंधित ख़बरें
और NATIONAL ख़बरें
न्यूजीलैंड में भारत ने बनाया 96 साल का रिकॉर्ड, 720/9 रन के साथ टेस्ट इतिहास में दर्ज की बड़ी उपलब्धि

कृष 4 को मिलेगा बड़ा बजट, ऋतिक रोशन और नमित मल्होत्रा की मुलाकात की खबर से बढ़ी हलचल
Nepal PM Balen Shah India Visit: प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार भारत पहुंचेंगे बालेन शाह, जयशंकर से आज मुलाकात; कल PM मोदी के साथ होगी अहम बातचीत

CM योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में पैतृक गांव पंचूर में ली अंतिम सांस

SSC CPO SI Exam City Slip 2026: जारी हुई सब-इंस्पेक्टर Paper 2 की सिटी स्लिप, 28 नवंबर को होगी परीक्षा; ऐसे चेक करें अपना एग्जाम सिटी

SBI ग्राहक ध्यान दें! 19 नवंबर को बंद रहेगी UPI सर्विस, जानें कब शुरू होगी सर्विस


