₹100 करोड़ का गिफ्ट या सिर्फ अफवाह? Aamir Khan ने पहली बार बताया 'स्काईविला' का पूरा सच
Aamir Khan ने ₹100 करोड़ के स्काईविला की खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए बताया कि यह कोई निजी लग्जरी विला नहीं, बल्कि उनकी हाउसिंग सोसायटी का रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट है. साथ ही उन्होंने गौरी स्प्रैट से शादी और उससे जुड़े विवादों पर भी खुलकर बात की.


बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान इन दिनों फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में खबरें आई थीं कि उन्होंने अपनी पत्नी गौरी स्प्रैट को शादी के बाद 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का लग्जरी स्काईविला गिफ्ट किया है. इतना ही नहीं, यह भी कहा जाने लगा कि आमिर अपने पूरे परिवार - गौरी, उनके बेटे और अपनी दोनों एक्स वाइफ रीना दत्ता और किरण राव- को एक ही छत के नीचे लाने की तैयारी कर रहे हैं. लेकिन अब इन सभी चर्चाओं पर खुद आमिर खान ने पहली बार खुलकर जवाब दिया है.
'100 करोड़ का स्काईविला' नहीं, निकली कुछ और ही कहानी
हाल ही में एक इंटरव्यू में आमिर खान ने साफ किया कि जिस प्रॉपर्टी को लेकर तरह-तरह की खबरें चल रही हैं, वह उनका निजी लग्जरी स्काईविला नहीं है. उन्होंने बताया कि मुंबई में उनकी पूरी हाउसिंग सोसायटी का रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट चल रहा है. इस सोसायटी में कुल 24 परिवार रहते हैं और सभी ने मिलकर रीडेवलपमेंट का फैसला लिया है. आमिर ने बताया कि एक बिल्डर ने सोसायटी का बड़ा हिस्सा खरीद लिया है और वही इस प्रोजेक्ट को विकसित कर रहा है। यानी जिस प्रॉपर्टी को लेकर करोड़ों के गिफ्ट की चर्चा हो रही थी, वह दरअसल एक सामान्य रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट है, न कि गौरी स्प्रैट के लिए खरीदा गया कोई निजी स्काईविला.
फतवों और विवादों पर भी दिया बेबाक जवाब
आमिर खान ने अपनी तीसरी शादी को लेकर उठे विवादों पर भी खुलकर बात की. शादी के बाद कुछ संगठनों और धर्मगुरुओं ने उनकी आलोचना की थी. बिहार में कुछ संगठनों ने उन पर 'लव जिहाद' का आरोप लगाया, जबकि एक धर्मगुरु ने उनकी शादी को लेकर फतवा भी जारी किया था. इन विवादों पर प्रतिक्रिया देते हुए आमिर ने कहा कि उनका परिवार हमेशा से अलग-अलग धर्मों का सम्मान करता आया है. उन्होंने बताया कि उनकी दोनों बहनों की शादी हिंदू परिवारों में हुई है, उनकी बेटी ने भी एक हिंदू युवक से विवाह किया है और उनके कजिन ने एक ईसाई महिला से शादी की है. आमिर ने यह भी स्पष्ट किया कि गौरी स्प्रैट ने शादी के लिए अपना धर्म नहीं बदला, क्योंकि उनकी शादी सिविल मैरिज के तहत हुई है. उन्होंने कहा कि गौरी ईसाई हैं और दोनों ने एक-दूसरे की पहचान और विश्वास का सम्मान करते हुए यह रिश्ता अपनाया है.
एक परिवार... कई रिश्ते, लेकिन सम्मान सबसे ऊपर
आमिर खान की निजी जिंदगी हमेशा चर्चा का विषय रही है, उनकी पहली शादी रीना दत्ता से और दूसरी किरण राव से हुई थी. दोनों से तलाक के बावजूद आज भी उनके रिश्ते सौहार्दपूर्ण हैं और वे परिवार के तौर पर जुड़े हुए हैं. शायद यही वजह है कि उनके हर फैसले पर लोगों की नजर रहती है. हालांकि इस बार आमिर ने साफ कर दिया है कि 100 करोड़ के स्काईविला और उससे जुड़ी कई चर्चाएं सिर्फ अफवाह थीं, जबकि असल कहानी एक हाउसिंग सोसायटी के रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट की है.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

6 साल की उम्र में आमिर खान की फिल्म से किया डेब्यू, अब कोरोना से जूझ रहे कुमार सानू के बेटे






Leave a comment