Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»राज्य»कांवड़ यात्रा से पहले योगी सरकार का मेगा प्लान! अतिरिक्त बसों से लेकर 24×7 कंट्रोल रूम तक, जानिए क्या-क्या इंतजाम किए गए
राज्य

कांवड़ यात्रा से पहले योगी सरकार का मेगा प्लान! अतिरिक्त बसों से लेकर 24×7 कंट्रोल रूम तक, जानिए क्या-क्या इंतजाम किए गए

“30 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर यूपी सरकार अलर्ट मोड में है. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी, 24 घंटे कंट्रोल रूम संचालित होगा और बस स्टेशनों पर पेयजल, शौचालय व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी.”

S
Sumedha KumariEditorial Desk
Published Jul 26, 2026 · 11:04 AM· 3 min read
कांवड़ यात्रा से पहले योगी सरकार का मेगा प्लान! अतिरिक्त बसों से लेकर 24×7 कंट्रोल रूम तक, जानिए क्या-क्या इंतजाम किए गए

30 जुलाई से शुरू होने वाली श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं. हर साल लाखों शिवभक्तों की आवाजाही को देखते हुए इस बार परिवहन व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर दिया गया है. सरकार का दावा है कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराने के लिए अतिरिक्त बसों, 24 घंटे कंट्रोल रूम और बस स्टेशनों पर बेहतर सुविधाओं समेत कई विशेष इंतजाम किए गए हैं. परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कांवड़ यात्रा के दौरान यात्रियों को किसी भी तरह की असुविधा न हो और परिवहन सेवाएं पूरी तरह व्यवस्थित तरीके से संचालित की जाएं.

हरिद्वार के लिए अतिरिक्त बसें, 24 घंटे रहेगी निगरानी

यह भी पढ़ें:हरीश रावत का कांग्रेस के पदों से इस्तीफा, PA पर ED की कार्रवाई के बाद बोले- पार्टी के संघर्ष में कमजोरी नहीं चाहता

कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में होने वाली बढ़ोतरी को देखते हुए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा. इसके अलावा लखनऊ, अयोध्या, गोरखपुर, वाराणसी और प्रयागराज जैसे प्रमुख रूटों पर भी जरूरत के अनुसार अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी. परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक प्रभु नारायण सिंह ने बताया कि प्रत्येक क्षेत्रीय मुख्यालय पर 24 घंटे संचालित होने वाला कंट्रोल रूम बनाया जाएगा. यह कंट्रोल रूम कांवड़ यात्रा शुरू होने से लेकर उसके समापन तक लगातार सक्रिय रहेगा और सभी गतिविधियों की निगरानी के साथ उनका रिकॉर्ड भी रखा जाएगा.

सम्बंधित ख़बरें

JPSC-JSSC नियुक्ति घोटाले की जांच तेज, गिरिडीह में दो संदिग्धों से CID की पूछताछ
JPSC-JSSC नियुक्ति घोटाले की जांच तेज, गिरिडीह में दो संदिग्धों से CID की पूछताछ
पलामू के युवक पर फर्जी IPS बनकर पुलिस को गुमराह करने का आरोप, चालक और सहयोगी गिरफ्तार
पलामू के युवक पर फर्जी IPS बनकर पुलिस को गुमराह करने का आरोप, चालक और सहयोगी गिरफ्तार
IAS आशीष मोदी के OBC सर्टिफिकेट पर क्यों उठे सवाल? केंद्र ने झारखंड से मांगी रिपोर्ट
IAS आशीष मोदी के OBC सर्टिफिकेट पर क्यों उठे सवाल? केंद्र ने झारखंड से मांगी रिपोर्ट
कटिहार में सात गिरफ्तार, साहिबगंज की 15 लाख की चोरी से जुड़ सकता है कनेक्शन
कटिहार में सात गिरफ्तार, साहिबगंज की 15 लाख की चोरी से जुड़ सकता है कनेक्शन
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

बस स्टेशनों पर मिलेंगी बेहतर सुविधाएं, सुरक्षा पर रहेगा खास फोकस

सरकार ने कांवड़ मार्ग पर स्थित सभी प्रमुख बस स्टेशनों पर पेयजल, स्वच्छ शौचालय, बैठने की व्यवस्था, साफ-सफाई, पूछताछ कक्ष, ध्वनि प्रसारण प्रणाली और खान-पान के स्टॉल सुचारु रूप से संचालित रखने के निर्देश दिए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े. सड़क सुरक्षा को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए हैं. सभी बसों की गति निर्धारित सीमा के भीतर रखने के निर्देश दिए गए हैं. इसके साथ ही बस चालकों का अनिवार्य ब्रीथ एनालाइजर टेस्ट कराया जाएगा और सड़क सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाएगा.

रूट डायवर्जन से लेकर प्रशासनिक समन्वय तक पूरी तैयारी

यह भी पढ़ें:JSSC CGL विवाद: 28 सफल अभ्यर्थियों से पूछताछ, कोडरमा के दो संदिग्ध हिरासत में

परिवहन विभाग ने क्षेत्रीय प्रबंधकों को मंडलायुक्त और जिलाधिकारियों की बैठकों में अनिवार्य रूप से शामिल होने के निर्देश दिए हैं, ताकि जिला प्रशासन और पुलिस के साथ बेहतर समन्वय स्थापित किया जा सके. रूट डायवर्जन से जुड़ी जानकारी सभी संबंधित अधिकारियों तक व्हाट्सएप ग्रुप, दूरभाष और अन्य संचार माध्यमों के जरिए तत्काल पहुंचाई जाएगी, जिससे बस संचालन प्रभावित न हो और श्रद्धालुओं को समय पर जानकारी मिल सके. परिवहन मंत्री ने अधिकारियों और कर्मचारियों से कांवड़ यात्रियों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने और हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने को कहा है. साथ ही स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि निगम की बसों के संचालन से किसी भी स्थिति में कांवड़ यात्रा बाधित नहीं होनी चाहिए. जरूरत पड़ने पर जिला प्रशासन द्वारा तय किए गए वैकल्पिक मार्गों पर ही बसों का संचालन किया जाएगा.

8 views3 min read
#Kanwar Yatra 2026
#Kanwar Yatra UP
#Yogi Government
#UPSRTC
#Haridwar Bus Service
#Kanwar Yatra Bus
#Uttar Pradesh News
#Shravan Maas
#Dayashankar Singh
#Kanwar Route

RELATED POSTS

हरीश रावत का कांग्रेस के पदों से इस्तीफा, PA पर ED की कार्रवाई के बाद बोले- पार्टी के संघर्ष में कमजोरी नहीं चाहता

हरीश रावत का कांग्रेस के पदों से इस्तीफा, PA पर ED की कार्रवाई के बाद बोले- पार्टी के संघर्ष में कमजोरी नहीं चाहता

JSSC CGL विवाद: 28 सफल अभ्यर्थियों से पूछताछ, कोडरमा के दो संदिग्ध हिरासत में

JSSC CGL विवाद: 28 सफल अभ्यर्थियों से पूछताछ, कोडरमा के दो संदिग्ध हिरासत में

JPSC-JSSC नियुक्ति घोटाले की जांच तेज, गिरिडीह में दो संदिग्धों से CID की पूछताछ

JPSC-JSSC नियुक्ति घोटाले की जांच तेज, गिरिडीह में दो संदिग्धों से CID की पूछताछ

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner