Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»झारखंड»“आप जो बोलवाना चाहते हैं वह मंत्री जी क्यों बोलेंगे?...” प्रदीप यादव पर भड़के स्पीकर, सुना दी खरी-खोटी
झारखंड

“आप जो बोलवाना चाहते हैं वह मंत्री जी क्यों बोलेंगे?...” प्रदीप यादव पर भड़के स्पीकर, सुना दी खरी-खोटी

“झारखंड सरकार के मंत्री इरफान अंसारी और कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव आज सदन में एक सवाल पर भिड़ गये. प्रदीप यादव ने सदन में थैलेसीमिया पीड़ितों को लेकर सवाल लाया था. ”

B
Bawal DeskEditorial Desk
Published Dec 9, 2025 · 12:16 PM· 4 min read
“आप जो बोलवाना चाहते हैं वह मंत्री जी क्यों बोलेंगे?...” प्रदीप यादव पर भड़के स्पीकर, सुना दी खरी-खोटी

Ranchi: झारखंड सरकार के मंत्री इरफान अंसारी और कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव आज सदन में एक सवाल पर भिड़ गये. प्रदीप यादव ने सदन में थैलेसीमिया पीड़ितों को लेकर सवाल लाया था. उन्हें सरकार से जो जवाब मिला था उससे वे संतुष्ट नहीं थे. उन्होंने मंत्री से सवाल पूछना शुरू किया, लेकिन मंत्री प्रदीप यादव के कल के आरोपों को लेकर पहले से नाराज होकर बैठे थे. आज के सवाल का जवाब देने से पहले मंत्री ने कल के वाकये को लेकर प्रदीप यादव पर सीधा हमला कर दिया, कहा- कल प्रदीप जी ने प्रश्न किया था कि इनके क्षेत्र में 25 करोड़ की चोरी हुई. प्रदीप जी 5 बार के विधायक हैं. सीनियर लीडर हैं. आप जो बात रखते हैं उसमें गंभीरता होनी चाहिए. दिग्भ्रमित न करें. मैंने जब मामले की जांच कराई तो पता चला की सिर्फ 60 लाख की चोरी हुई है. उसमें भी हमलोग कार्रवाई कर रहे हैं. इतने सीनियर होकर आप सदन को गुमराह करेंगे, ठेस पहुंचाएंगे तो ठीक नहीं लगता है.

फिर थैलेसीमिया को लेकर प्रदीप यादव के पूछे गये 4 सवाल पर मंत्री ने जवाब देते हुए कहा कि हमलोग इसपर काम कर रहे हैं. दूसरे राज्यों के पास थैलेसीमिया पीड़ितों के पूरे आंकड़े हैं, लेकिन झारखंड सरकार के पास नहीं हैं. एक महीने के अंदर जांच कराके हमलोग इसकी रिपोर्ट देंगे. प्रदीप यादव इतने में संतुष्ट नहीं हुए. उनके तीन सवाल के जवाब अभी भी अधूरे थे. वे जवाब मांग रहे थे. वहीं मंत्री सवालों के जवाब देने में लंबा समय ले रहे थे. इससे प्रदीप यादव के साथ-साथ स्पीकर रवींद्रनाथ महतो भी खीज गये थे. स्पीकर ने कहा कि बचे हुए तीन सवालों का सीधे-सीधे जवाब दीजिए.

सम्बंधित ख़बरें

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
यह भी पढ़ें:चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

इसी दौरान आसन को एक कागज दिखाते हुए प्रदीप यादव ने कहा, ये हल्का प्रश्न नहीं है महोदय. साक्षी कुमारी नाम की एक लड़की है. वह मुख्य सचेतक की पोती हैं. उसे ब्लड चढ़ाया गया तो 51 हजार रुपये लिए गये. इसपर सदन में शेम-शेम के नारे लगे. प्रदीप यादव ने फिर कहा, हमलोग गप सुनने के लिए सदन में नहीं आते हैं. सीधा-सीधा बताइये कि थैलेसीमिया पीड़ितों को फ्री ब्लड देने का प्रावधान है कि नहीं. इसपर मंत्री ने कहा कि खून के पैसे कौन लेगा, क्यों लेगा? फ्री में ब्लड दिया जाता है.

यह जवाब सुनते ही प्रदीप यादव फिर गुस्सा गये. कहा, पैसे देना पड़ता है. सदन को गुमराह न करें. मुख्य सचेतक की पोती के लिए पारस में देना पड़ेगा. तब स्पीकर ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि सवाल लंबा खिंच गया है. आप मंत्री जी से अलग से इसपर बात कर लीजिएगा. तब प्रदीप यादव ने कहा- अध्यक्ष महोदय आप ऐसे टहलाइये नहीं. ये भेजवाने का चीज नहीं है. हम समाधान चाहते हैं. कितने दिन में दुरुस्त करेंगे बताइये.

बहस के दौरान मंत्री ने कई बार विधायक को संबोधित करते हुए प्रदीप जी कहा. इसपर भी प्रदीप यादव बिफर गये. मैं सदन का सद्स्य हूं. इसलिए आप माननीय सद्स्य कहा करें. स्पीकर दूसरा सवाल लेना चाह रहे थे, लेकिन प्रदीप यादव जवाब से संतुष्ट नहीं थे और सरकार का जवाब मांग रहे थे. तब स्पीकर भी भड़क गये. कहा- आगे बढ़ने दीजिए. आप बताईये खाली सदन में आप ही का प्रश्न चलेगा क्या?. आप जो बोलवाना चाहते हैं क्या मंत्री जी वहीं बोलेंगे?

5 views4 min read
#Pradeep Yadav
#Irfan Ansari
#Jharkhand vidhansabha
#Jharkhand News

RELATED POSTS

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner