झारखंड में मौसम का बदला मिजाज, कई जिलों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट
“झारखंड में मौसम ने फिर करवट ले ली है. मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और वज्रपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार, साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से 13 मई तक मौसम अस्थिर बना रहेगा.”

झारखंड में एक बार फिर मौसम करवट ले रहा है राज्य के कई जिलों में अगले कुछ दिनों तक तेज आंधी, बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है मौसम विभाग के अनुसार, साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से 13 मई तक मौसम अस्थिर बना रह सकता है राजधानी रांची समेत दक्षिणी और उत्तर-पूर्वी जिलों में तेज हवाएं चलने और गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं इसे देखते हुए विभाग ने अलग-अलग जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दिन में गर्मी महसूस होगी, लेकिन दोपहर बाद अचानक मौसम बदल सकता है कई इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश और बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी गई है पिछले कुछ दिनों से राज्य में तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है और कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है
9 और 10 मई को ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक 9 और 10 मई को रांची, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, खूंटी, लोहरदगा और गुमला समेत कई जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है इन इलाकों में गरज के साथ बारिश और वज्रपात की भी संभावना है खराब मौसम को देखते हुए विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है वहीं राज्य के अन्य हिस्सों में भी तेज हवा और बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है
13 मई तक ऐसा ही रहेगा मौसम
मौसम विभाग का अनुमान है कि 13 मई तक पूरे झारखंड में मौसम का यही रुख बना रह सकता है आसमान में बादल छाए रहने के साथ कई जिलों में दोपहर बाद मौसम अचानक बदल सकता है दिन के समय उमस और गर्मी महसूस होगी, जबकि शाम होते-होते तेज हवा और बारिश लोगों को राहत दे सकती है विभाग ने किसानों और खुले में काम करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है
पूर्वी सिंहभूम में सबसे ज्यादा बारिश
गुरुवार को राजधानी रांची में सुबह तेज धूप रही, लेकिन दोपहर बाद कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई राज्य में सबसे अधिक बारिश पूर्वी सिंहभूम के दारीसाई इलाके में 14 मिमी रिकॉर्ड की गई वहीं तापमान में भी बढ़ोतरी देखी गई रांची का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि मेदिनीनगर सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया

