Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»राजनीति»CM बनने से पहले विजय के सामने बड़ी चुनौती, राज्यपाल ने रखी ये शर्त
राजनीति

CM बनने से पहले विजय के सामने बड़ी चुनौती, राज्यपाल ने रखी ये शर्त

“तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों के बाद राज्य की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. अभिनेता से नेता बने थलापति विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) ने 234 सदस्यीय विधानसभा में 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर सभी को चौंका दिया.”

S
Satya MishraEditorial Desk
Published May 7, 2026 · 8:10 AM· 3 min read
CM बनने से पहले विजय के सामने बड़ी चुनौती, राज्यपाल ने रखी ये शर्त

Tamilnadu: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों के बाद राज्य की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. अभिनेता से नेता बने थलापति विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) ने 234 सदस्यीय विधानसभा में 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर सभी को चौंका दिया. हालांकि, इतनी बड़ी जीत के बावजूद विजय के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता अभी पूरी तरह साफ नहीं हुआ है. सरकार गठन को लेकर अब संवैधानिक प्रक्रिया और बहुमत का गणित सबसे बड़ा मुद्दा बन गया है. गुरुवार को विजय ने तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि अर्लेकर से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया, लेकिन राज्यपाल ने साफ कर दिया कि शपथ लेने से पहले उन्हें विधानसभा में बहुमत साबित करना होगा. कांग्रेस के समर्थन के बावजूद TVK अभी बहुमत के आंकड़े से कुछ सीटें दूर बताई जा रही है, जिससे राज्य में सियासी हलचल और तेज हो गई है.

राज्यपाल ने रखी बहुमत साबित करने की शर्त

यह भी पढ़ें:बिहार विधान परिषद चुनाव: RJD की लिस्ट जारी होते ही बढ़ी हलचल, रोहिणी आचार्य ने जताई नाराजगी

सूत्रों के अनुसार, गुरुवार सुबह TVK प्रमुख विजय ने राज्यपाल अर्लेकर से मुलाकात की. इस दौरान राज्यपाल ने स्पष्ट कहा कि मुख्यमंत्री पद की शपथ तभी दिलाई जाएगी, जब विजय विधानसभा में बहुमत साबित कर देंगे. राजभवन स्थिर सरकार चाहता है और इसी वजह से किसी भी जल्दबाजी से बचा जा रहा है.

सम्बंधित ख़बरें

JSSC CGL विवाद: 28 सफल अभ्यर्थियों से पूछताछ, कोडरमा के दो संदिग्ध हिरासत में
JSSC CGL विवाद: 28 सफल अभ्यर्थियों से पूछताछ, कोडरमा के दो संदिग्ध हिरासत में
JPSC-JSSC नियुक्ति घोटाले की जांच तेज, गिरिडीह में दो संदिग्धों से CID की पूछताछ
JPSC-JSSC नियुक्ति घोटाले की जांच तेज, गिरिडीह में दो संदिग्धों से CID की पूछताछ
पलामू के युवक पर फर्जी IPS बनकर पुलिस को गुमराह करने का आरोप, चालक और सहयोगी गिरफ्तार
पलामू के युवक पर फर्जी IPS बनकर पुलिस को गुमराह करने का आरोप, चालक और सहयोगी गिरफ्तार
IAS आशीष मोदी के OBC सर्टिफिकेट पर क्यों उठे सवाल? केंद्र ने झारखंड से मांगी रिपोर्ट
IAS आशीष मोदी के OBC सर्टिफिकेट पर क्यों उठे सवाल? केंद्र ने झारखंड से मांगी रिपोर्ट
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

108 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी TVK

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में विजय की पार्टी TVK ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 108 सीटें जीती हैं. यह पार्टी पहली बार इतने बड़े स्तर पर चुनाव लड़ रही थी और उसने राज्य की पारंपरिक राजनीति को बड़ा झटका दिया है. हालांकि, सरकार बनाने के लिए जरूरी 118 सीटों के आंकड़े तक पहुंचने के लिए अभी भी पांच विधायकों के समर्थन की जरूरत है.

कांग्रेस ने दिया समर्थन

यह भी पढ़ें:हरीश रावत का कांग्रेस के पदों से इस्तीफा, PA पर ED की कार्रवाई के बाद बोले- पार्टी के संघर्ष में कमजोरी नहीं चाहता

सरकार गठन की कोशिशों के बीच कांग्रेस ने विजय को समर्थन देने का ऐलान किया है. बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक के बाद विजय ने राज्यपाल को उन विधायकों की सूची भी सौंपी, जिन्होंने समर्थन देने का भरोसा दिया है. इसके बावजूद राजभवन की ओर से अभी तक सरकार गठन को लेकर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है.

बुधवार को पेश किया था सरकार बनाने का दावा

विजय ने बुधवार दोपहर राज्यपाल से मुलाकात कर औपचारिक रूप से सरकार बनाने का दावा पेश किया था. इस दौरान उनके साथ पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे. लोकभवन सूत्रों के मुताबिक, राज्यपाल अभी सभी संवैधानिक पहलुओं और समर्थन के दावों की जांच कर रहे हैं, जिसके बाद ही शपथ ग्रहण को लेकर कोई निर्णय लिया जाएगा.

तमिलनाडु की राजनीति में बढ़ी हलचल

विजय की एंट्री ने तमिलनाडु की राजनीति को पूरी तरह बदल दिया है. चुनाव नतीजों के बाद अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या TVK बहुमत जुटाकर सरकार बना पाएगी या राज्य में नई राजनीतिक समीकरण देखने को मिलेंगे.

23 views3 min read
#Thalapati Vijay
#Tamilnadu News
#tamilnadu politics

RELATED POSTS

बिहार विधान परिषद चुनाव: RJD की लिस्ट जारी होते ही बढ़ी हलचल, रोहिणी आचार्य ने जताई नाराजगी

बिहार विधान परिषद चुनाव: RJD की लिस्ट जारी होते ही बढ़ी हलचल, रोहिणी आचार्य ने जताई नाराजगी

हरीश रावत का कांग्रेस के पदों से इस्तीफा, PA पर ED की कार्रवाई के बाद बोले- पार्टी के संघर्ष में कमजोरी नहीं चाहता

हरीश रावत का कांग्रेस के पदों से इस्तीफा, PA पर ED की कार्रवाई के बाद बोले- पार्टी के संघर्ष में कमजोरी नहीं चाहता

JSSC CGL विवाद: 28 सफल अभ्यर्थियों से पूछताछ, कोडरमा के दो संदिग्ध हिरासत में

JSSC CGL विवाद: 28 सफल अभ्यर्थियों से पूछताछ, कोडरमा के दो संदिग्ध हिरासत में

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner