Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»जुर्म»Video: “दिल्ली वाला पूरा खेल खोल देंगे”, पाकिस्तान से गैंगस्टर प्रिंस खान ने धनबाद SSP को दी खुली चुनौती
जुर्म

Video: “दिल्ली वाला पूरा खेल खोल देंगे”, पाकिस्तान से गैंगस्टर प्रिंस खान ने धनबाद SSP को दी खुली चुनौती

“धनबाद के फरार अपराधी प्रिंस खान का वीडियो वायरल होने के बाद झारखंड की राजनीति गरमा गई है। वीडियो में उसने धनबाद SSP पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले को लेकर बाबूलाल मरांडी ने ED-CBI जांच की मांग करते हुए सरकार और प्रशासनिक तंत्र पर बड़े सवाल खड़े किए हैं।”

S
Satya MishraEditorial Desk
Published May 7, 2026 · 1:24 PM· 3 min read
Video: “दिल्ली वाला पूरा खेल खोल देंगे”, पाकिस्तान से गैंगस्टर प्रिंस खान ने धनबाद SSP को दी खुली चुनौती

धनबाद में फरार अपराधी प्रिंस खान का एक वीडियो सामने आने के बाद झारखंड की राजनीति और प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। धनबाद पुलिस की लगातार कार्रवाई और उसके सहयोगियों की गिरफ्तारी से नाराज प्रिंस खान ने कथित तौर पर विदेश से वीडियो जारी कर धनबाद के SSP प्रभात कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो में उसने पुलिस कार्रवाई, रंगदारी और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर कई विवादित बयान दिए हैं। इस मामले ने अब राजनीतिक रंग भी ले लिया है। नेता प्रतिपक्ष Babulal Marandi ने वीडियो साझा करते हुए राज्य सरकार और प्रशासनिक तंत्र पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

View Post on X (2052374589951611256)

वीडियो में SSP पर लगाए आरोप

यह भी पढ़ें:चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

धनबाद पुलिस ने हाल के दिनों में वासेपुर के फरार अपराधी प्रिंस खान और उसके गिरोह के खिलाफ अभियान तेज किया है। पुलिस ने उसके दो सहयोगियों को ऑपरेशन लंगड़ा के तहत गिरफ्तार किया। वहीं उसके करीबी सहयोगी सैयद अब्बास नकवी उर्फ सैफी उर्फ मेजर को रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में यह जानकारी सामने आई कि वासेपुर छोड़ने के बाद प्रिंस खान दुबई से अपना नेटवर्क चला रहा था, लेकिन अब उसके पाकिस्तान में होने की बात कही जा रही है। इसी बीच प्रिंस खान का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उसने धनबाद के SSP प्रभात कुमार पर कई आरोप लगाए।

सम्बंधित ख़बरें

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

वीडियो में प्रिंस खान ने कहा कि व्यापारियों पर दबाव बनाया जा रहा है और वर्दी के प्रभाव का इस्तेमाल किया जा रहा है। उसने SSP को लेकर आपत्तिजनक और चुनौतीपूर्ण भाषा का इस्तेमाल करते हुए कहा कि “वर्दी ही उनकी पहचान है” और कई मामलों का खुलासा करने की भी धमकी दी। वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

बाबूलाल मरांडी ने की ED-CBI जांच की मांग

नेता प्रतिपक्ष Babulal Marandi ने इस पूरे मामले को गंभीर बताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा की। उन्होंने कहा कि झारखंड के लोकतांत्रिक इतिहास में यह बेहद चिंताजनक स्थिति है, जहां कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। मरांडी ने कहा कि वीडियो में धनबाद के SSP पर लगाए गए आरोप बेहद गंभीर हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या राज्य का प्रशासनिक तंत्र माफियाओं के प्रभाव में काम कर रहा है? उन्होंने यह भी कहा कि यदि आरोपों में थोड़ी भी सच्चाई है, तो यह सिर्फ प्रशासनिक विफलता नहीं बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए बड़ा संकट है। उन्होंने मुख्यमंत्री से पूरे मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। साथ ही संबंधित अधिकारी को तत्काल प्रभाव से हटाने और माइनिंग माफिया, भूमि कब्जा तथा प्रशासनिक संरक्षण से जुड़े आरोपों की न्यायिक निगरानी में जांच कराने की मांग भी की।

यह भी पढ़ें:तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

वायरल वीडियो के बाद बढ़ी राजनीतिक हलचल

Babulal Marandi ने दावा किया कि पूरा वीडियो मुख्यमंत्री को व्यक्तिगत रूप से उपलब्ध कराया जाएगा। मरांडी ने प्रधानमंत्री Narendra Modi, केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah, ED, CBI और अन्य केंद्रीय एजेंसियों को भी टैग करते हुए मामले की जांच की मांग की है। अब यह मामला सिर्फ एक अपराधी के वीडियो तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि झारखंड की कानून-व्यवस्था, प्रशासनिक पारदर्शिता और राजनीतिक जवाबदेही को लेकर बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है।

14 views3 min read
#Prince Khan Viral Video
#Dhanbad News
#Dhanbad SSP
#SSP Prabhat Kumar
#Babulal Marandi
#ED Investigation
#CBI Investigation
#Jharkhand Politics
#Jharkhand Crime News
#Prince Khan Pakistan
#Wasseypur Gang
#Dhanbad Mafia
#Mining Mafia Jharkhand
#Jharkhand Breaking News
#BJP vs JMM
#Hemant Soren News
#Jharkhand Police
#Operation Langda
#Viral Video Jharkhand
#Dhanbad Latest News
#Gangster Prince Khan
#Jharkhand Political News
#ED Probe Demand
#Amit Shah
#Narendra Modi
#Crime News Hindi
#Dhanbad Police Action
#Jharkhand Mafia Raj
#Wasseypur Crime
#SSP Controversy

RELATED POSTS

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner