Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»राजनीति»DMFT फंड के दुरुपयोग पर विधानसभा में हंगामा, जिम निर्माण का आरोप; JTET, धान खरीद और AI के मुद्दे भी गूंजे
राजनीति

DMFT फंड के दुरुपयोग पर विधानसभा में हंगामा, जिम निर्माण का आरोप; JTET, धान खरीद और AI के मुद्दे भी गूंजे

“झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में DMFT फंड के दुरुपयोग का मुद्दा गरमाया. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि कुछ जिलों में इस फंड से जिम तक बना दिए गए. सरकार ने मामले की जांच का भरोसा दिया, वहीं सदन में JTET नियम, धान खरीद में गड़बड़ी और सरकारी सेवाओं में AI के इस्तेमाल पर भी चर्चा हुई.”

S
Satya MishraEditorial Desk
Published Mar 16, 2026 · 8:46 AM· 5 min read
DMFT फंड के दुरुपयोग पर विधानसभा में हंगामा, जिम निर्माण का आरोप; JTET, धान खरीद और AI के मुद्दे भी गूंजे

Ranchi: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को खनन क्षेत्रों के विकास के लिए बनाए गए DMFT (District Mineral Foundation Trust) फंड के इस्तेमाल को लेकर जोरदार बहस देखने को मिली. इस दौरान नेताओं ने आरोप लगाया कि खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए निर्धारित राशि का कई जगहों पर गलत उपयोग किया जा रहा है. नेता प्रतिपक्ष Babulal Marandi ने सदन में दावा किया कि कुछ जिलों में अधिकारियों ने DMFT फंड से जिम तक बनवा दिया, जबकि इस राशि का इस्तेमाल खनन से प्रभावित लोगों के विकास और बुनियादी सुविधाओं के लिए होना चाहिए. उन्होंने बोकारो, रामगढ़ और लातेहार जैसे जिलों का उदाहरण देते हुए फंड के उपयोग की जांच की मांग की. सरकार की ओर से प्रभारी मंत्री Yogendra Prasad ने मामले की जांच कराने और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई का भरोसा दिया. इसके अलावा सदन में JTET परीक्षा के नियम, धान खरीद में कथित गड़बड़ी और सरकारी सेवाओं में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग जैसे मुद्दे भी प्रमुखता से उठे.

DMFT फंड के दुरुपयोग पर उठा सवाल

यह भी पढ़ें:चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

सदन में DMFT फंड के उपयोग को लेकर विधायक Pradeep Yadav ने अल्पसूचित प्रश्न के माध्यम से चर्चा की शुरुआत की. उन्होंने पूछा कि खनन क्षेत्रों के 30 किलोमीटर के दायरे में ही DMFT फंड से विकास कार्य करने का प्रावधान है और क्या इसे बढ़ाने पर सरकार विचार कर रही है. इस पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि फंड का उपयोग उसी इलाके में होना चाहिए जहां खनन से लोग सीधे प्रभावित होते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि कई जगहों पर इस फंड का सही उपयोग नहीं हो रहा है. मरांडी ने उदाहरण देते हुए कहा कि लातेहार दौरे के दौरान उन्हें एक जिम में ले जाया गया, जहां बाद में पता चला कि उसका निर्माण DMFT फंड से हुआ है. उन्होंने बोकारो और रामगढ़ सहित अन्य जिलों में भी फंड के दुरुपयोग की आशंका जताई. मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रभारी मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि यदि कहीं भी फंड के गलत इस्तेमाल की शिकायत मिलती है तो उसकी जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

सम्बंधित ख़बरें

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

खनन प्रभावित क्षेत्रों में फंड के उपयोग पर बहस

सदन में DMFT फंड के दायरे और उपयोग को लेकर भी चर्चा हुई. विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि वर्तमान व्यवस्था के कारण कई बार फंड का उपयोग सीमित क्षेत्रों तक ही सिमट जाता है, जिससे जिले के अन्य प्रभावित क्षेत्रों को लाभ नहीं मिल पाता. सरकार की ओर से जवाब देते हुए मंत्री योगेंद्र महतो ने बताया कि Jharkhand District Mineral Foundation (Trust) Rules, 2024 के तहत खनन पट्टा क्षेत्र से सीधे प्रभावित 15 किलोमीटर और अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित 25 किलोमीटर के दायरे में फंड का उपयोग किया जाता है. उन्होंने कहा कि ग्राम सभा और स्थानीय निकायों के प्रतिनिधियों से परामर्श के बाद प्रभावित लोगों की पहचान की जाती है और उसी आधार पर योजनाएं बनाई जाती हैं. इस दौरान मंत्री Sudivya Kumar Sonu ने सुझाव दिया कि यदि नेता प्रतिपक्ष सहमत हों तो इस विषय पर सदन में प्रस्ताव भी लाया जा सकता है. वहीं बाबूलाल मरांडी ने कहा कि दायरा बढ़ाने से पहले यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि मौजूदा फंड का उपयोग सही तरीके से हो रहा है या नहीं.

JTET परीक्षा में BSc गणित के छात्रों को ही पात्रता

यह भी पढ़ें:तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

विधानसभा में शिक्षकों की पात्रता परीक्षा को लेकर भी सवाल उठाया गया. बरकट्ठा विधायक Amit Kumar Yadav के प्रश्न पर मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने स्पष्ट किया कि गणित विषय के लिए JTET परीक्षा में केवल BSc गणित पास उम्मीदवार ही शामिल हो सकेंगे. मंत्री ने कहा कि कला संकाय से गणित पढ़ने वाले छात्रों की विषयगत योग्यता उतनी मजबूत नहीं मानी जाती, इसलिए नियमावली में संशोधन कर यह प्रावधान किया गया है कि केवल विज्ञान संकाय से गणित की पढ़ाई करने वाले छात्र ही इस विषय के लिए पात्र होंगे.

धान खरीद में गड़बड़ी का आरोप

सदन में धान खरीद को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए गए. विधायक Janardan Paswan ने कहा कि राज्य में धान खरीद की प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर अनियमितता हो रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि जिन लोगों के पास जमीन नहीं है, वे भी सैकड़ों क्विंटल धान सरकार को बेच रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि बिहार से धान लाकर झारखंड में बेचा जा रहा है, जिससे पूरी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं. इस पर खाद्य आपूर्ति मंत्री Irfan Ansari ने कहा कि सरकार के पास अभी तक इस तरह की कोई ठोस शिकायत नहीं आई है. यदि तथ्य सामने आते हैं तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी.

सरकारी सेवाओं में AI के इस्तेमाल पर सवाल

विधानसभा में आधुनिक तकनीक के उपयोग को लेकर भी चर्चा हुई. विधायक Saryu Roy ने पूछा कि क्या राज्य सरकार सार्वजनिक सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए Artificial Intelligence (AI) के इस्तेमाल की कोई योजना बना रही है. इस पर मंत्री Deepak Birua ने कहा कि सरकार इस दिशा में विचार कर रही है और विभाग स्तर पर इस विषय पर बैठक भी आयोजित की गई है. बैठक के बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी. हालांकि सरयू राय ने कहा कि अभी तक इस दिशा में कोई ठोस पहल दिखाई नहीं दे रही है और सरकार को स्पष्ट रोडमैप तैयार करना चाहिए.

12 views5 min read
#DMFT fund Jharkhand
#DMFT misuse controversy
#Babulal Marandi statement
#Jharkhand Assembly budget session
#Pradeep Yadav question DMFT
#Yogendra Prasad statement
#JTET rule Jharkhand
#BSc math JTET eligibility
#Jharkhand paddy procurement issue
#Saryu Roy AI question
#Jharkhand political news
#Ranchi Assembly news
#Jharkhand breaking news.

RELATED POSTS

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner