Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»झारखंड»ईद-सरहुल पर रांची में ट्रैफिक अलर्ट, कई रूट रहेंगे बंद, निकलने से पहले पढ़ लें पूरी गाइड
झारखंड

ईद-सरहुल पर रांची में ट्रैफिक अलर्ट, कई रूट रहेंगे बंद, निकलने से पहले पढ़ लें पूरी गाइड

“ईद और सरहुल पर्व को लेकर रांची में 21 मार्च को ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है. शहर के कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी, जबकि कुछ रास्तों पर डायवर्जन लागू किया गया है. ट्रैफिक पुलिस ने नमाज और सरहुल शोभायात्रा को ध्यान में रखते हुए विशेष रूट प्लान जारी किया है.”

S
Satya MishraEditorial Desk
Published Mar 19, 2026 · 12:12 PM· 4 min read
ईद-सरहुल पर रांची में ट्रैफिक अलर्ट, कई रूट रहेंगे बंद, निकलने से पहले पढ़ लें पूरी गाइड

Ranchi: रांची में 21 मार्च को मनाए जाने वाले दो बड़े पर्व ईद और सरहुल को देखते हुए शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में व्यापक बदलाव किया गया है. प्रशासन ने भीड़, नमाज और शोभायात्राओं को ध्यान में रखते हुए कई प्रमुख मार्गों पर आवाजाही सीमित या पूरी तरह बंद करने का फैसला लिया है. ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि इस दौरान शहर के कई हिस्सों में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित होंगे, जिससे सामान्य यातायात प्रभावित हो सकता है. ईद के मौके पर मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज के लिए भारी भीड़ जुटेगी, वहीं सरहुल के दिन पारंपरिक शोभायात्राएं शहर के अलग-अलग हिस्सों से गुजरेंगी. ऐसे में आम लोगों को सलाह दी गई है कि वे घर से निकलने से पहले ट्रैफिक प्लान को समझ लें, ताकि अनावश्यक जाम और परेशानी से बचा जा सके.

ईद के दिन इन रूट्स पर रहेगा खास बदलाव

यह भी पढ़ें:चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

• हरमू बाईपास रोड पर सुबह 6 बजे से नमाज खत्म होने तक किशोरगंज चौक से रातू रोड चौराहा तक सभी कट दोनों ओर से बंद रहेंगे.

सम्बंधित ख़बरें

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

• छोटे वाहन किशोरगंज चौक से रांची लेक रोड होते हुए अपर बाजार की ओर जा सकेंगे.

• इस दौरान किसी भी तरह के कमर्शियल वाहन (छोटे-बड़े) को इस रूट पर जाने की अनुमति नहीं होगी.

• डोरंडा क्षेत्र में अंबेडकर चौक से राजेंद्र चौक के बीच यातायात पूरी तरह बंद रहेगा.

यह भी पढ़ें:तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

• मेन रोड पर रतन पीपी से गुप्ता भंडार के बीच वाहनों का आवागमन रोका जाएगा.

वैकल्पिक मार्ग: कहां से घूमकर जाएं

• अल्बर्ट एक्का चौक से डोरंडा जाने वाले छोटे वाहन सर्जना चौक → डंगराटोली → कांटाटोली → बहुबाजार → मुण्डा चौक के रास्ते जा सकेंगे.

• डोरंडा से आने वाले वाहन सुजाता चौक → क्लब रोड → मुण्डा चौक होकर आगे बढ़ेंगे.

• सुजाता चौक से डोरंडा की ओर जाने वाले वाहन हिनू बाजार और कडरू पुल का इस्तेमाल कर सकेंगे.

• प्लाजा चौक से लालपुर चौक तक सामान्य यातायात बंद रहेगा.

• शहीद चौक से गांधी चौक (अपर बाजार) तक और हिल व्यू से बरियातु मस्जिद तक भी आवागमन प्रतिबंधित रहेगा.

ईद पर पार्किंग की व्यवस्था

• महात्मा गांधी मार्ग पर सैनिक मार्केट, काली मंदिर चौक, टैक्सी स्टैंड और फिरायालाल चौक पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है.

• हरमू ईदगाह आने वाले लोगों के लिए गौशाला के पास पार्किंग स्थल बनाया गया है.

• इसके अलावा विभिन्न इलाकों में जरूरत के अनुसार अधिकारियों द्वारा अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी.

सरहुल शोभायात्रा का रूट प्लान

• कांके रोड → रातू रोड → बोड़ैया रोड → रेडियम चौक → शहीद चौक → अल्बर्ट एक्का चौक → मेन रोड → सुजाता चौक → मुण्डा चौक → सिरमटोली सरना स्थल

• नामकुम और खूंटी रोड से आने वाले जुलूस: बिरसा चौक → डोरंडा → ओवरब्रिज → सुजाता चौक → मुण्डा चौक → सिरमटोली

• अरगोड़ा और हरमू की ओर से: कडरू → बिग बाजार → सुजाता चौक → मुण्डा चौक → सिरमटोली

शाम के समय भारी वाहनों पर रोक

• शाम 6 बजे से रात 12:30 बजे तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा.

• सभी भारी वाहन रिंग रोड के जरिए ही अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे.

इन रास्तों पर सामान्य वाहनों की एंट्री बंद

• एसएसपी आवास चौक से कचहरी चौक और शहीद चौक की ओर

• सर्कुलर रोड से जेल चौक के आगे

• जाकिर हुसैन पार्क से कमिश्नर चौक और रेडियम चौक

• पुराना नगर निगम मार्ग से कमिश्नर चौक

• अपर बाजार से शहीद चौक

• चडरी तालाब से अल्बर्ट एक्का चौक

• थरपखना मार्ग

• पुरुलिया रोड से सर्जना चौक

• विष्णु सिनेमा रोड, चर्च रोड और उर्स हाउस के आसपास के मेन रोड कनेक्शन

• कर्बला चौक से रतन पीपी

• श्रीमणि कॉम्प्लेक्स से सुजाता चौक

क्या करें, क्या न करें

• घर से निकलने से पहले रूट प्लान जरूर देखें

• भीड़ वाले इलाकों में निजी वाहन ले जाने से बचें

• ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें

• जहां संभव हो, वैकल्पिक मार्ग या सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें

35 views4 min read
#Ranchi traffic update
#Ranchi traffic diversion
#Eid traffic Ranchi
#Sarhul traffic Ranchi
#Ranchi road closure
#Ranchi traffic police advisory
#Jharkhand traffic news
#Ranchi festival traffic plan
#Ranchi road block March 21
#Ranchi city traffic
#Ranchi route diversion
#Eid 2026 traffic Ranchi
#Sarhul procession route
#Ranchi main road closed
#Ranchi heavy vehicle ban
#Ranchi traffic guidelines
#Ranchi jam alert
#Ranchi travel advisory
#Ranchi traffic restrictions
#Jharkhand festival traffic

RELATED POSTS

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner