Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»जुर्म»“नाम सामने आते ही बदली चाल”—विष्णुगढ़ कांड पर JMM का BJP पर वार
जुर्म

“नाम सामने आते ही बदली चाल”—विष्णुगढ़ कांड पर JMM का BJP पर वार

“विष्णुगढ़ कांड को लेकर JMM ने BJP पर दोहरी नीति का आरोप लगाया है. पार्टी ने कहा कि आरोपी का नाम सामने आते ही बीजेपी का रुख बदल गया और अब नेता चुप्पी साध रहे हैं.”

S
Satya MishraEditorial Desk
Published Apr 4, 2026 · 1:14 PM· 2 min read
“नाम सामने आते ही बदली चाल”—विष्णुगढ़ कांड पर JMM का BJP पर वार

Sahebganj: हजारीबाग के विष्णुगढ़ में 13 वर्षीय बच्ची की निर्मम हत्या के बाद झारखंड की सियासत में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है. इस संवेदनशील मामले को लेकर जेएमएम ने साहिबगंज परिसदन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी पर तीखा हमला बोला. पार्टी के जिला अध्यक्ष अरुण सिंह ने कहा कि घटना के बाद बीजेपी राज्यभर में आंदोलन और विरोध प्रदर्शन कर रही थी, लेकिन जैसे ही मामले में बीजेपी नेता सह बूथ अध्यक्ष भीम राम का नाम सामने आया, पार्टी के तेवर बदल गए. जेएमएम ने इसे बीजेपी की दोहरी नीति करार देते हुए आरोप लगाया कि अब पार्टी के नेता इस मुद्दे पर चुप्पी साध रहे हैं और खुद को मामले से अलग करने की कोशिश कर रहे हैं.

नाम सामने आते ही बीजेपी ने बदली चाल: जेएमएम

सम्बंधित ख़बरें

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
यह भी पढ़ें:चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अरुण सिंह ने कहा कि “नाम सामने आते ही बीजेपी ने अपनी चाल बदल ली. जब तक मामला राजनीतिक था, तब तक विरोध प्रदर्शन किए गए, लेकिन जैसे ही अपने ही कार्यकर्ता का नाम आया, बीजेपी नेताओं ने पल्ला झाड़ लिया.” उन्होंने इसे बीजेपी की दोहरी नीति बताते हुए कहा कि यह जनता के सामने पार्टी का असली चेहरा उजागर करता है. जेएमएम नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के बाद कुछ तत्वों द्वारा माहौल बिगाड़ने और राज्य सरकार को बदनाम करने की कोशिश की गई.

दोषियों को फांसी की मांग

जेएमएम नेताओं ने घटना को बेहद शर्मनाक बताते हुए कहा कि एक मासूम बच्ची की हत्या पूरे समाज को झकझोर देने वाली है. उन्होंने राज्य पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि कम समय में मामले का खुलासा करना सराहनीय है. नेताओं के अनुसार, आरोपी ने सुनियोजित तरीके से अपराध को अंजाम दिया और जांच को भटकाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सच्चाई सामने ला दी. जेएमएम ने इस जघन्य अपराध के दोषी को कड़ी से कड़ी सजा, यहां तक कि फांसी देने की मांग दोहराई और कहा कि राज्य सरकार हर वर्ग को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है.

15 views2 min read
#Vishnugarh case Jharkhand
#JMM vs BJP Jharkhand
#Hazaribagh murder case
#political reaction Jharkhand
#BJP leader name controversy
#Jharkhand crime politics
#Jharkhand News
#Vishnugarh Case
#JMM
#BJP
#Political News
#Hazaribagh
#Crime News
#Breaking News
#Political Controversy
#Hindi News

RELATED POSTS

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner