Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»राजनीति»15वें वित्त आयोग फंड पर ब्रेक हटा, केंद्र ने झारखंड के लिए की अनुशंसा
राजनीति

15वें वित्त आयोग फंड पर ब्रेक हटा, केंद्र ने झारखंड के लिए की अनुशंसा

“झारखंड को 15वें वित्त आयोग की अनुदान राशि को लेकर चल रहा विवाद अब सुलझने की ओर बढ़ता दिख रहा है. केंद्रीय पंचायती राज मंत्री ललन सिंह ने झारखंड की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह को आखिरकार मुलाकात का समय दिया और राज्य के लिए पहली किस्त जारी करने की अनुशंसा कर दी.”

B
Bawal DeskEditorial Desk
Published Dec 16, 2025 · 12:54 PM· 4 min read
15वें वित्त आयोग फंड पर ब्रेक हटा, केंद्र ने झारखंड के लिए की अनुशंसा

Ranchi: झारखंड को 15वें वित्त आयोग की अनुदान राशि को लेकर लंबे समय से चल रही खींचतान के बीच अब राहत भरी खबर सामने आई है. केंद्र सरकार के पंचायती राज मंत्री ललन सिंह ने झारखंड की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की शिकायत का समाधान कर दिया है. काफी समय से लंबित मुलाकात का समय मिलने के बाद न सिर्फ दोनों नेताओं के बीच बैठक हुई, बल्कि झारखंड के लिए 15वें वित्त आयोग की अनुदान राशि की पहली किस्त जारी करने की अनुशंसा भी कर दी गई है. दरअसल, 11 दिसंबर को झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान 15वें वित्त आयोग की राशि का मुद्दा जोरशोर से उठा था. मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने सदन में आरोप लगाया था कि उन्होंने इस मामले को लेकर कई बार केंद्रीय पंचायती राज मंत्री से मिलने के लिए समय मांगा, लेकिन उन्हें लगातार टाला जा रहा है. उन्होंने यह भी बताया था कि 1385 करोड़ रुपये की बकाया राशि को लेकर केंद्रीय मंत्रालय को तीन बार पत्र लिखा गया, बावजूद इसके अब तक राशि रिलीज नहीं की गई.

सदन से दिल्ली तक बनी सहमति की राह

यह भी पढ़ें:चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

विधानसभा में इस मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने हस्तक्षेप करते हुए मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से कहा था कि वह दल-बल के साथ दिल्ली जाकर केंद्रीय मंत्री से मुलाकात करें और तकनीकी गड़बड़ियों को दूर कराएं. इस सुझाव के बाद बाबूलाल मरांडी ने स्वयं इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के साथ केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, सांसद दीपक प्रकाश और आदित्य साहू के साथ केंद्रीय पंचायती राज मंत्री ललन सिंह से मुलाकात की.

सम्बंधित ख़बरें

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

मुलाकात के दौरान पंचायती राज से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर समग्र चर्चा हुई. इसमें पंचायतों के डिजिटलीकरण, इनोवेशन फंड के प्रभावी उपयोग, स्थानीय शासन व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने के लिए केंद्र सरकार से सहयोग तथा अन्य राज्यों की बेहतर कार्यप्रणालियों को झारखंड में लागू करने जैसे मुद्दे शामिल रहे. बैठक में इस बात पर भी सहमति बनी कि इन सभी विषयों पर जल्द ही दिल्ली में विभागीय स्तर पर एक विस्तृत बैठक आयोजित की जाएगी, ताकि ठोस कार्ययोजना बनाकर आगे की प्रक्रिया को तेज किया जा सके.

बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला

यह भी पढ़ें:तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

उधर, केंद्रीय मंत्री से मुलाकात के बाद बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की लापरवाही, अक्षमता और वित्तीय कुप्रबंधन के कारण झारखंड की जनता परेशान है. बाबूलाल मरांडी के अनुसार, पंचायती राज विभाग में केंद्र सरकार ने वर्ष 2024-25 की पहली किस्त की राशि पहले ही झारखंड को भेज दी है, लेकिन राज्य सरकार अब तक उसका उपयोगिता प्रमाण पत्र (यूसी) केंद्र को नहीं भेज पाई है.

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार अपने हिस्से की राशि यानी राज्यांश भी समय पर नहीं दे रही है, जो स्पष्ट रूप से वित्तीय कुप्रबंधन को दर्शाता है. बाबूलाल मरांडी ने चेतावनी दी कि यदि यही स्थिति बनी रही तो मार्च 2026 में केंद्र की राशि स्वतः वापस चली जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि हेमंत सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए बार-बार केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा करने की आदी हो गई है और उसे राज्य के विकास से कोई सरोकार नहीं है.

राजनीति से इतर उम्मीद

फिलहाल, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह की ओर से पहली किस्त के लिए अनुशंसा किए जाने के बाद झारखंड को 15वें वित्त आयोग की राशि मिलने की उम्मीद जगी है. अब यह देखना अहम होगा कि राज्य सरकार आवश्यक प्रक्रियाएं और दस्तावेज पूरे कर राशि का लाभ पंचायतों तक कितनी जल्दी पहुंचा पाती है.

5 views4 min read
#Jharkhand News
#Jharkhand Updates
#Dipika Pandey Singh
#lalan Singh
#15th finance commission

RELATED POSTS

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner