Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»झारखंड»राजीव रंजन मिश्रा केस में बीजेपी बैकफुट पर थी? 4 दिन बाद क्यों बदला स्टैंड
झारखंड

राजीव रंजन मिश्रा केस में बीजेपी बैकफुट पर थी? 4 दिन बाद क्यों बदला स्टैंड

“मॉनिटर लिजार्ड के कथित अंगों की बरामदगी और बीजेपी नेता राजीव रंजन मिश्रा की गिरफ्तारी के बाद अब मामला सिर्फ वन्यजीव तस्करी तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि राजनीतिक बहस का विषय बन चुका है. ”

S
Satya MishraEditorial Desk
Published May 19, 2026 · 1:02 PM· 4 min read
राजीव रंजन मिश्रा केस में बीजेपी बैकफुट पर थी? 4 दिन बाद क्यों बदला स्टैंड

Ranchi: मॉनिटर लिजार्ड के कथित अंगों की बरामदगी और बीजेपी नेता राजीव रंजन मिश्रा की गिरफ्तारी के बाद अब मामला सिर्फ वन्यजीव तस्करी तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि राजनीतिक बहस का विषय बन चुका है. गिरफ्तारी के बाद शुरुआती दिनों में बीजेपी की ओर से कोई बड़ी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई, जबकि कांग्रेस नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शहर के कुछ पत्रकारों ने कार्रवाई पर सवाल उठाए. अब करीब चार दिन बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने राजीव रंजन मिश्रा के परिवार से मुलाकात कर मामले को “साजिश” बताया है और निष्पक्ष जांच की मांग की है. ऐसे में बड़ा सवाल उठ रहा है कि अगर पार्टी को शुरुआत से ही कार्रवाई पर संदेह था, तो बीजेपी की प्रतिक्रिया आने में इतना समय क्यों लगा?

क्या है पूरा मामला

यह भी पढ़ें:चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

रांची में वन विभाग की कार्रवाई के दौरान बीजेपी नेता राजीव रंजन मिश्रा समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया. आरोप है कि इनके पास से मॉनिटर लिजार्ड (गोह) के करीब 30 कथित अंग बरामद किए गए, जिसके बाद वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत मामला दर्ज हुआ और तीनों को जेल भेज दिया गया. राजीव रंजन मिश्रा झारखंड की राजनीति में जाना-पहचाना नाम रहे हैं. वे एक समय में पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान नेता प्रतिपक्ष Babulal Marandi के करीबी माने जाते रहे हैं और पुराने दौर में झारखंड विकास मोर्चा (JVM) से भी जुड़े रहे. ऐसे में उनकी गिरफ्तारी ने राजनीतिक हलकों में भी हलचल बढ़ा दी.

सम्बंधित ख़बरें

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

गिरफ्तारी के बाद विपक्ष बोला, लेकिन बीजेपी रही खामोश

मामले में दिलचस्प पहलू यह रहा कि गिरफ्तारी के बाद कुछ कांग्रेस नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने कार्रवाई पर सवाल उठाए. कई लोगों ने निष्पक्ष जांच की मांग की. हालांकि शुरुआती दिनों में बीजेपी की ओर से कोई बड़ा सार्वजनिक विरोध या बयान सामने नहीं आया. यही वजह है कि अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या पार्टी पहले मामले से दूरी बनाकर चल रही थी? या फिर बीजेपी पहले पूरे केस को समझना चाहती थी? राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि संवेदनशील मामलों में दल अक्सर शुरुआती चरण में सतर्क रुख अपनाते हैं.

चार दिन बाद बदला रुख, परिवार से मिले प्रदेश अध्यक्ष

यह भी पढ़ें:तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

मंगलवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू राजीव रंजन मिश्रा के घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की. मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि राजीव रंजन मिश्रा को “साजिश के तहत फंसाया गया” है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. साथ ही उन्होंने जल्द रिहाई की मांग भी उठाई. प्रदेश अध्यक्ष के साथ बीजेपी के अन्य नेता भी मौजूद रहे. इस मुलाकात के बाद यह स्पष्ट हो गया कि अब पार्टी खुलकर इस मामले में सक्रिय भूमिका लेने जा रही है.

बीजेपी पहले चुप क्यों थी?

राजनीतिक बहस अब इसी मुद्दे पर केंद्रित है. यदि बीजेपी को लगता है कि उनके नेता को फंसाया गया है, तो फिर शुरुआती दिनों में पार्टी की ओर से आक्रामक प्रतिक्रिया क्यों नहीं आई? और अगर उस समय पर्याप्त तथ्य उपलब्ध नहीं थे, तो अब “साजिश” का दावा किस आधार पर किया जा रहा है? फिलहाल दो बातें साथ-साथ चल रही हैं— एक तरफ वन विभाग की कानूनी कार्रवाई और दूसरी तरफ गिरफ्तारी के बाद तेज होती राजनीतिक प्रतिक्रिया. आने वाले दिनों में यह मामला सिर्फ वन्यजीव तस्करी तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि बीजेपी की रणनीति, विपक्ष के सवाल और जांच एजेंसियों की कार्रवाई पर भी बहस बढ़ सकती है.

23 views4 min read
#Jharkhand News
#jharkhand BJP
#Rajiv ranjan Mishra
#Monitor Lizard

RELATED POSTS

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner