Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»झारखंड»TGT के 3,704 आरक्षित पद सरेंडर: झारखंड हाईकोर्ट में चुनौती, नियुक्ति की उम्मीदें फिर जागीं
झारखंड

TGT के 3,704 आरक्षित पद सरेंडर: झारखंड हाईकोर्ट में चुनौती, नियुक्ति की उम्मीदें फिर जागीं

“झारखंड में टीजीटी भर्ती के 3,704 आरक्षित पद सरेंडर करने के राज्य सरकार के निर्णय को अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट में चुनौती दी है. याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि यह कदम असंवैधानिक है और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के विरुद्ध है, इसलिए पद बहाल कर पात्र उम्मीदवारों को नियुक्ति दी जाए.”

B
Bawal DeskEditorial Desk
Published Dec 22, 2025 · 10:28 AM· 3 min read
TGT के 3,704 आरक्षित पद सरेंडर: झारखंड हाईकोर्ट में चुनौती, नियुक्ति की उम्मीदें फिर जागीं

Ranchi : झारखंड में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) नियुक्ति से जुड़े विवाद पर एक बार फिर कानूनी लड़ाई शुरू हो गई है. विज्ञापन संख्या 21/2016 के तहत राज्य सरकार ने आरक्षित वर्ग के 3,704 पदों को सरेंडर करने का जो निर्णय लिया था, उसके खिलाफ अभ्यर्थियों ने झारखंड हाईकोर्ट में रिट याचिका दायर कर दी है. यह याचिका लीला मुर्मू एवं अन्य उम्मीदवारों की ओर से अधिवक्ता चंचल जैन के माध्यम से दाखिल की गई है.

याचिकाकर्ताओं ने राज्य सरकार के फैसले को असंवैधानिक, मनमाना और नियमों के विरुद्ध करार दिया है. उनका कहना है कि सरकारी आदेश न तो किसी वैधानिक प्रक्रिया से गुजरा, न ही इस फैसले के पीछे कोई मजबूत कारण बताया गया. दूसरी ओर अभ्यर्थियों की बड़ी संख्या उस दिन का इंतजार कर रही है, जब उन्हें आखिरकार विज्ञापित पदों के अनुरूप नियुक्ति मिले.

यह भी पढ़ें:चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

योग्य अभ्यर्थी उपलब्ध, फिर भी पद समाप्त

सम्बंधित ख़बरें

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

याचिका के अनुसार विज्ञापन 21/2016 में आरक्षित वर्ग के लिए पर्याप्त पात्र उम्मीदवार मौजूद थे और परिणाम भी घोषित हो चुका था. ऐसे में उपलब्धता के बावजूद हजारों पद खत्म कर देना भर्ती प्रक्रिया के मूल सिद्धांतों के खिलाफ बताया गया है. याचिकाकर्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट के सोनी कुमारी मामले का हवाला देते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया था कि नियुक्ति हमेशा विज्ञापित पदों की सीमा के भीतर होनी चाहिए और यदि पात्र अभ्यर्थी मौजूद हैं तो पदों को समाप्त नहीं किया जा सकता.

Legitimate Expectation का उल्लंघन!

उनका तर्क है कि झारखंड सरकार का कदम वैध अपेक्षा (Legitimate Expectation) के सिद्धांत का खुला उल्लंघन है, क्योंकि चयन प्रक्रिया में शामिल उम्मीदवारों को पद पाने की वास्तविक उम्मीद थी. अभ्यर्थियों ने यह भी कहा कि वर्षों की तैयारी, दस्तावेज प्रक्रिया, मेरिट सूची और इंतजार के बाद “सरेंडर” शब्द सुनाना न केवल अन्यायपूर्ण है, बल्कि आरक्षण व्यवस्था की भावना के भी प्रतिकूल है.

यह भी पढ़ें:तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

हाईकोर्ट से पद बहाली और नियुक्ति की मांग

याचिका में मांग की गई है कि सरेंडर किए गए सभी 3,704 पदों को तत्काल बहाल किया जाए और जिन अभ्यर्थियों ने चयन प्रक्रिया पूरी की है, उन्हें नियुक्ति पत्र जारी करने का निर्देश दिया जाए. इसी कदम ने हजारों उम्मीदवारों में उम्मीद जगाई है, क्योंकि यह मामला केवल एक बैच का नहीं, बल्कि भविष्य की सभी शिक्षक नियुक्तियों की नीति को प्रभावित कर सकता है. अभ्यर्थियों का कहना है कि यदि इस फैसले पर रोक नहीं लगी, तो आने वाले समय में आरक्षित सीटों को समाप्त करने की मिसाल बन जाएगी. अब निगाहें झारखंड हाईकोर्ट पर हैं, जहां यह फैसला तय करेगा कि सरकार की प्रशासनिक सुविधा ज्यादा भारी पड़ेगी या अभ्यर्थियों का वैधानिक अधिकार.

6 views3 min read
#Jharkhand TGT Recruitment
#3704 Posts Surrender
#High Court Petition
#Reserved Category Teachers
#Advertisement 21/2016
#Chanchal Jain
#Leela Murmu
#Supreme Court Guidelines

RELATED POSTS

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner