Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»झारखंड»जामताड़ा लूटकांड के बाद बढ़ी दहशत, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल
झारखंड

जामताड़ा लूटकांड के बाद बढ़ी दहशत, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

“जामताड़ा जिले में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं ने कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. अपराधियों के बढ़ते हौसले से आम लोग और व्यापारी दहशत में हैं. ”

B
Bawal DeskEditorial Desk
Published Dec 26, 2025 · 10:19 AM· 3 min read
जामताड़ा लूटकांड के बाद बढ़ी दहशत, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

जामताड़ा जिले में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं ने कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. अपराधियों के बढ़ते हौसले से आम लोग और व्यापारी दहशत में हैं. बीते दिनों हुई दो बड़ी वारदातों ने पुलिस की कार्यशैली को कटघरे में खड़ा कर दिया है.

दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में फायरिंग, दुकानदार घायल

यह भी पढ़ें:चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

दो दिन पहले जामताड़ा के कायस्थपाड़ा स्थित बालाजी ज्वेलर्स में लूट के इरादे से चार हथियारबंद नकाबपोश अपराधियों ने दिनदहाड़े धावा बोला. इस दौरान अपराधियों ने दुकान मालिक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए. घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.

सम्बंधित ख़बरें

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

स्वर्ण व्यवसायियों का विरोध, दुकानें रहीं बंद

घटना के विरोध में गुरुवार को जामताड़ा और मिहिजाम के स्वर्ण व्यवसायियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे. व्यापारियों ने पुलिस से सुरक्षा बढ़ाने की मांग करते हुए कहा कि लगातार हो रही वारदातों के कारण वे खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं.

पुलिस जांच से पहले ही दूसरी बड़ी वारदात

यह भी पढ़ें:तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

लूटकांड का खुलासा होने से पहले ही अपराधियों ने एक और वारदात को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे दी. शुक्रवार देर रात मिहिजाम स्टेशन रोड स्थित सिरडी ज्वेलर्स में अज्ञात चोरों के गिरोह ने दीवार काटकर दुकान में सेंधमारी की. चोरों ने तिजोरी के ताले तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहनों की चोरी कर ली. यह दुकान शिव कुमार प्रसाद की बताई जा रही है.

पुलिस और जांच एजेंसियां सक्रिय

घटना की सूचना मिलते ही मिहिजाम थाना प्रभारी विवेकानंद दूबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. जामताड़ा से फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट को बुलाया गया है, जबकि चित्तरंजन आरपीएफ का डॉग स्क्वॉड ‘फिगो’ भी जांच में जुटा हुआ है. पुलिस की ओर से अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. थाना प्रभारी ने दावा किया है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा.

राजनीतिक प्रतिक्रियाएं, प्रशासन पर दबाव

लगातार हो रही घटनाओं को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं. जन सेवा पार्टी के राकेश लाल और भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि अपराधी बेखौफ होकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं और आम जनता तथा व्यापारियों की सुरक्षा के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाने की जरूरत है.

लगातार गोलीकांड, लूट और चोरी की घटनाओं ने जामताड़ा–मिहिजाम क्षेत्र की कानून-व्यवस्था को गंभीर चुनौती दी है. अब यह देखना अहम होगा कि पुलिस कब तक इन अपराधियों पर लगाम कस पाती है.

5 views3 min read
#Jharkhand News
#Jharkhand Updates
#Jharkhand Breaking
#Jamtara News
#Robbery In Jwellery Shop

RELATED POSTS

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner