Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»जुर्म»टेलीग्राम चैनल, नाबालिगों के अश्लील वीडियो और पैसों का खेल… CID को मिला बड़े नेटवर्क का सुराग
जुर्म

टेलीग्राम चैनल, नाबालिगों के अश्लील वीडियो और पैसों का खेल… CID को मिला बड़े नेटवर्क का सुराग

“झारखंड CID ने गिरिडीह में छापेमारी कर दो युवकों को हिरासत में लिया है. आरोप है कि टेलीग्राम चैनलों के जरिए नाबालिगों के अश्लील वीडियो बेचने वाला नेटवर्क चलाया जा रहा था. मामले में डिजिटल डिवाइस, बैंक ट्रांजेक्शन और सोशल मीडिया अकाउंट की जांच जारी है.”

S
Satya MishraEditorial Desk
Published May 16, 2026 · 7:15 AM· 4 min read
टेलीग्राम चैनल, नाबालिगों के अश्लील वीडियो और पैसों का खेल… CID को मिला बड़े नेटवर्क का सुराग

Giridih: झारखंड के गिरिडीह से सामने आया मामला सिर्फ दो युवकों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं दिख रहा, बल्कि जांच एजेंसियां इसे नाबालिग लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाकर बेचने वाले एक संगठित डिजिटल नेटवर्क से जोड़कर देख रही हैं. आरोप है कि वीडियो ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और टेलीग्राम चैनलों के जरिए ग्राहकों तक पहुंचाए जाते थे. रांची CID ने गिरिडीह के कोलडीहा इलाके में देर रात छापेमारी कर दो युवकों को पकड़ा है. शुरुआती जांच में डिजिटल डिवाइस, मोबाइल और ऑनलाइन गतिविधियों से अहम सुराग मिलने की बात कही जा रही है. हैरानी की बात यह है कि पूरे नेटवर्क की कड़ी झारखंड से निकलकर दूसरे राज्यों तक पहुंचने की आशंका जताई जा रही है.

हैदराबाद से शुरू हुई जांच, गिरिडीह तक पहुंची CID

यह भी पढ़ें:चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

सूत्रों के अनुसार इस पूरे मामले की शुरुआत तब हुई जब हैदराबाद पुलिस की साइबर सेल को एक नाबालिग लड़की का आपत्तिजनक वीडियो मिला. तकनीकी विश्लेषण और डिजिटल ट्रैकिंग के दौरान वीडियो का स्रोत झारखंड से जुड़ा पाया गया. इसके बाद मामला रांची CID को सौंपा गया. CID की साइबर टीम ने कई स्तरों पर जांच शुरू की. ऑनलाइन एक्टिविटी, मोबाइल डेटा और डिजिटल फुटप्रिंट खंगालने के बाद गिरिडीह जिले के कोलडीहा इलाके के दो युवकों की भूमिका सामने आई. इसके बाद देर रात कार्रवाई कर दोनों को उनके घरों से हिरासत में लिया गया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हसन राजा और मोहब अंसारी के रूप में हुई है. दोनों से फिलहाल पूछताछ जारी है.

सम्बंधित ख़बरें

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

टेलीग्राम चैनलों पर बिकते थे नाबालिगों के अश्लील वीडियो

जांच एजेंसियों के अनुसार यह मामला केवल वीडियो शेयरिंग का नहीं, बल्कि कथित तौर पर पैसे लेकर आपत्तिजनक कंटेंट बेचने वाले नेटवर्क का हो सकता है. आरोप है कि गिरोह ने टेलीग्राम पर विशेष चैनल बना रखे थे, जहां कथित ग्राहकों को जोड़कर वीडियो उपलब्ध कराए जाते थे.

कुछ अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और वेबसाइट्स की भूमिका की भी जांच की जा रही है. एजेंसियों को आशंका है कि नेटवर्क लंबे समय से सक्रिय हो सकता है और अलग-अलग राज्यों तक फैला हुआ हो सकता है. हालांकि जांच अभी जारी है और सभी आरोपों की पुष्टि आगे की कानूनी प्रक्रिया के बाद ही होगी.

यह भी पढ़ें:तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

मोबाइल, बैंक ट्रांजेक्शन और सोशल मीडिया अकाउंट खंगाली जा रही

CID ने छापेमारी के दौरान इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल सामग्री जब्त की है. इनकी फोरेंसिक जांच की जा रही है. अधिकारियों का फोकस इस बात पर है कि वीडियो कहां से आए, किसे भेजे गए और भुगतान किस माध्यम से लिया गया. बताया जा रहा है कि बैंक ट्रांजेक्शन, ऑनलाइन पेमेंट सिस्टम, सोशल मीडिया अकाउंट और चैट हिस्ट्री की भी जांच की जा रही है. इससे नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की पहचान संभव हो सकती है.

जांच में और नाम सामने आने की आशंका

दोनों आरोपियों के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और POCSO एक्ट की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ाया जाएगा. जांच एजेंसियों का मानना है कि यह मामला दो लोगों तक सीमित नहीं हो सकता. डिजिटल फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद और गिरफ्तारियां या नए खुलासे सामने आ सकते हैं. फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या नाबालिगों के अश्लील कंटेंट की खरीद-बिक्री का यह नेटवर्क झारखंड से बाहर भी फैला हुआ था, और इसमें और कौन-कौन शामिल है.

10 views4 min read
#Giridih CID Raid
#Telegram Video Racket
#Jharkhand Cyber Crime
#Minor Obscene Video Case
#POCSO Case Jharkhand
#CID Investigation
#Giridih News
#Telegram Network Exposed
#Cyber Crime News
#Jharkhand Crime News

RELATED POSTS

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner