इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शुभमन गिल कप्तान, ऋषभ पंत बनाये गये उप कप्तान
Mumbai : इंग्लैंड दौरे को लेकर BCCI की चयन समिति ने भारतीय टेस्ट टीम के खिलाड़ियों पर मुहर लगा दी. रोहित शर्मा के रिटायरमेंट के बाद खाली हुई जगह पर शुभमन गिल को कप्तान बनाया गया है. वहीं टीम का उपकप्तान ऋषभ पंत को बनाया गया है. भारत के दो वरिष्ठ खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा ने हाल ही में टेस्ट...


Mumbai :
इंग्लैंड दौरे को लेकर BCCI की चयन समिति ने भारतीय टेस्ट टीम के खिलाड़ियों पर मुहर लगा दी. रोहित शर्मा के रिटायरमेंट के बाद खाली हुई जगह पर शुभमन गिल को कप्तान बनाया गया है. वहीं टीम का उपकप्तान ऋषभ पंत को बनाया गया है. भारत के दो वरिष्ठ खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया. ऐसे में बीसीसीआई के सामने अनुभवी खिलाड़ियों का विकल्प ढूंढना बड़ी चुनौती थी. चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर ने मुंबई में प्रेस कांफ्रेस के जरिए टीम का ऐलान करते हुए भारत के 18 सदस्यीय दल का भी ऐलान कर दिया.
गिल का टेस्ट करियर
शुभमन गिल ने 2020-21 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट में डेब्यू किया था. गाबा के टेस्ट में उन्होंने 91 रन की पारी खेली थी. तब से लेकर अब तक शुभमन गिल ने 32 टेस्ट में 35.03 की औसत से 1893 रन बनाए हैं. इसमें 5 शतक और 7 अर्धशतक शामिल हैं. इस दौरान उन्होंने 210 चौके और 31 छक्के भी लगाए हैं. हालांकि, भारत से बाहर गिल का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है. खासतौर पर इंग्लैंड में गिल कुछ खास नहीं कर पाए हैं. वहीं ऑस्ट्रेलिया में गिल ने छह टेस्ट में भारत का प्रतिनिधित्व किया है और 35.20 की औसत से 352 रन बनाए हैं. इसमें दो अर्धशतक शामिल हैं. शुभमन गिल के पांच शतक भारतीय या बांग्लादेश की जमीन पर आए हैं.
पांचो टेस्ट का पूरा शेड्यूल
20 जून से होने वाले भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में कुल 5 टेस्ट मैच खेले जाएंगे, जिसकी शुरुआत 20 जून से लीड्स में की जाएगी. दूसरा खेल 2 जुलाई से एजबैस्टन में खेला जाएगा. 10 जुलाई से शुरू होने वाला तीसरा टेस्ट लंदन के लॉर्ड्स में खेला जाएगा. चौथा टेस्ट मैच 23 जुलाई से ओल्ड ट्रैफोर्ड में खेला जाने वाला है और पांचवा मैच 31 जुलाई से ओवल में खेला जाएगा. इसी के साथ भारत और इंग्लैंड के वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के 2025-27 के चक्र की शुरुआत हो जाएगी.
भारत के इंग्लैंड टेस्ट का शेड्यूल
पहला टेस्ट- 20-24 जून (हेडिंग्ले, लीड्स)
दूसरा टेस्ट- 2-6 जुलाई (एजबेस्टन, बर्मिंघम)
तीसरा टेस्ट- 10-14 जुलाई (लॉर्ड्स, लंदन)
चौथा टेस्ट- 23-27 जुलाई (ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर)
पांचवां टेस्ट- 31 जुलाई-4 अगस्त. (द ओवल, लंदन)
सीरीज के सभी खिलाड़ियों का स्क्वॉड
शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप और कुलदीप यादव

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts
नीतीश के राज्यसभा जाने पर JDU में बेचैनी, सरयू राय बोले- ऐसा लगता है जैसे उन्हें ‘शेल्टर’ में भेज दिया गया




Leave a comment