Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»International»सिंधु जल संधि पर पाकिस्तान में बवाल, एक्सपर्ट बोले- भारत को मिला ज्यादा फायदा
International

सिंधु जल संधि पर पाकिस्तान में बवाल, एक्सपर्ट बोले- भारत को मिला ज्यादा फायदा

“भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु जल संधि (Indus Water Treaty) को लेकर तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. अप्रैल 2025 में पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा इस संधि पर रोक लगाए जाने के बाद पाकिस्तान लगातार नाराजगी जता रहा है.”

D
Deepak KumarEditorial Desk
Published May 28, 2026 · 9:58 AM· 4 min read
सिंधु जल संधि पर पाकिस्तान में बवाल, एक्सपर्ट बोले- भारत को मिला ज्यादा फायदा

भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु जल संधि (Indus Water Treaty) को लेकर तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. अप्रैल 2025 में पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा इस संधि पर रोक लगाए जाने के बाद पाकिस्तान लगातार नाराजगी जता रहा है. पाकिस्तान का आरोप है कि भारत पानी के बहाव को नियंत्रित कर रहा है, जिससे पंजाब प्रांत में खेती प्रभावित हो रही है. हालांकि अब पाकिस्तान के भीतर से ही इस संधि को लेकर अलग आवाजें उठने लगी हैं. पाकिस्तान के जल विज्ञान और जल संसाधन विशेषज्ञ हसन अब्बास ने सिंधु जल संधि को भारत के पक्ष में झुका हुआ समझौता बताया है. पाकिस्तानी अखबार डॉन में लिखे अपने लेख में उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को इस समझौते से वास्तविक लाभ नहीं मिला, जबकि भारत को रणनीतिक और भौगोलिक दोनों स्तरों पर फायदा पहुंचा. उन्होंने यहां तक कहा कि पाकिस्तान को अब इस संधि से बाहर निकलने पर विचार करना चाहिए.

पाकिस्तान के एक्सपर्ट ने संधि पर उठाए सवाल

यह भी पढ़ें:भारत-चीन के बीच 6 साल बाद फिर शुरू होगी सीधी फ्लाइट, मोदी- जिनपिंग मुलाकात से पहले बड़ा कदम

हसन अब्बास ने अपने लेख में कहा कि सिंधु जल संधि की शुरुआत ही असमान परिस्थितियों में हुई थी. उन्होंने 1948 का जिक्र करते हुए कहा कि भारत ने पाकिस्तान की ओर जाने वाली सिंचाई नहरों को बंद कर दिया था, जिससे पाकिस्तान में जल संकट खड़ा हो गया था. बाद में 1960 में विश्व बैंक की मध्यस्थता में सिंधु जल संधि पर हस्ताक्षर हुए. अब्बास के अनुसार, इस समझौते में भारत ने शुरू से ही यह स्पष्ट रखा कि पूर्वी नदियां- रावी, ब्यास और सतलुज- उसके नियंत्रण में रहेंगी. पाकिस्तान को सलाह दी गई कि वह अपनी निर्भरता इन नदियों से हटाकर पश्चिमी नदियों- सिंधु, झेलम और चिनाब- पर केंद्रित करे. उन्होंने आरोप लगाया कि संधि के जरिए भारत ने उन जल संसाधनों पर अपना अधिकार सुरक्षित कर लिया, जिन्हें तकनीकी और भौगोलिक रूप से आसानी से नियंत्रित किया जा सकता था. वहीं पाकिस्तान को उन नदियों पर निर्भर रहना पड़ा, जिनका उपयोग और प्रबंधन काफी चुनौतीपूर्ण था.

सम्बंधित ख़बरें

SCO Summit: पाकिस्तान ने फोटो से मोदी को हटाया, लेकिन तस्वीर ने ही खोल दी पोल; शहबाज की ‘क्रॉप पॉलिटिक्स’ हुई बेनकाब
SCO Summit: पाकिस्तान ने फोटो से मोदी को हटाया, लेकिन तस्वीर ने ही खोल दी पोल; शहबाज की ‘क्रॉप पॉलिटिक्स’ हुई बेनकाब
Nepal Flood: हिमालय की ग्लेशियर झीलों से भारत पर भी खतरा, 200 झीलें हाई रिस्क जोन में
Nepal Flood: हिमालय की ग्लेशियर झीलों से भारत पर भी खतरा, 200 झीलें हाई रिस्क जोन में
नेपाल बाढ़: बहकर आई तिजोरी से 92 लाख की लूट, शव से बालियां उतारने वाले समेत 31 गिरफ्तार
नेपाल बाढ़: बहकर आई तिजोरी से 92 लाख की लूट, शव से बालियां उतारने वाले समेत 31 गिरफ्तार
नेपाल में सैलाब से 469 मौतें, 1,400+ लापता; ऊपर बनी झीलें फूटीं तो दूसरी तबाही का खतरा
नेपाल में सैलाब से 469 मौतें, 1,400+ लापता; ऊपर बनी झीलें फूटीं तो दूसरी तबाही का खतरा
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

‘भारत ने हर वह पानी रखा जिसे मोड़ा जा सकता था’

अपने लेख में हसन अब्बास ने दावा किया कि पश्चिमी नदियों पर पाकिस्तान का अधिकार दिखने भर का है. उन्होंने कहा कि इन नदियों का अधिकांश हिस्सा ऊंचे पहाड़ी इलाकों से होकर गुजरता है, जहां बड़े पैमाने पर जल भंडारण या दिशा परिवर्तन तकनीकी रूप से बेहद कठिन है. इसके बावजूद भारत को इन नदियों पर हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट बनाने की अनुमति मिली हुई है. अब्बास के अनुसार भारत ने “हर वह पानी अपने पास रखा जिसे मोड़ा जा सकता था”, जबकि पाकिस्तान को वही पानी मिला जिसे भारत तकनीकी कारणों से उपयोग नहीं कर सकता था. उन्होंने यह भी कहा कि संधि भारत को 3 मिलियन एकड़ फीट तक पानी संग्रहित करने की अनुमति देती है, लेकिन पिछले 65 वर्षों में भारत ने इस सीमा का पूरा इस्तेमाल नहीं किया क्योंकि भौगोलिक परिस्थितियां इसकी अनुमति नहीं देतीं. इसके विपरीत पूर्वी नदियां मैदानी इलाकों से होकर गुजरती हैं, जहां पानी को मोड़ना और नियंत्रित करना अपेक्षाकृत आसान और सस्ता है.

पाकिस्तान को संधि से बाहर निकलने की सलाह

यह भी पढ़ें:BRICS Business Forum में बोले पीएम मोदी, समुद्री मार्गों की सुरक्षा के बिना वैश्विक व्यापार अधूरा

हसन अब्बास ने पाकिस्तान सरकार को सलाह दी कि अब समय आ गया है कि इस समझौते पर पुनर्विचार किया जाए. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को संधि से बाहर निकलकर अंतरराष्ट्रीय जल कानूनों और बर्लिन नियम 2024 के तहत अपने अधिकारों की बात करनी चाहिए. उन्होंने दावा किया कि वर्तमान व्यवस्था में पाकिस्तान को ऐसा कोई अतिरिक्त लाभ नहीं मिल रहा, जो संधि समाप्त होने के बाद खत्म हो जाएगा. अब्बास ने यह भी आरोप लगाया कि भारत की गतिविधियों से नदियों में प्रदूषण बढ़ रहा है, जिसका असर पाकिस्तान पर पड़ रहा है. हालांकि भारत पहले भी ऐसे आरोपों को खारिज करता रहा है. विशेषज्ञों का मानना है कि भारत और पाकिस्तान के बीच पानी को लेकर बढ़ता तनाव आने वाले समय में कूटनीतिक संबंधों को और प्रभावित कर सकता है. फिलहाल सिंधु जल संधि एक बार फिर दोनों देशों के बीच बहस और राजनीतिक विवाद का बड़ा मुद्दा बन चुकी है.

18 views4 min read
#Sindhu Jal Sandhi
#Pakistan News
#International News

RELATED POSTS

भारत-चीन के बीच 6 साल बाद फिर शुरू होगी सीधी फ्लाइट, मोदी- जिनपिंग मुलाकात से पहले बड़ा कदम

भारत-चीन के बीच 6 साल बाद फिर शुरू होगी सीधी फ्लाइट, मोदी- जिनपिंग मुलाकात से पहले बड़ा कदम

BRICS Business Forum में बोले पीएम मोदी, समुद्री मार्गों की सुरक्षा के बिना वैश्विक व्यापार अधूरा

BRICS Business Forum में बोले पीएम मोदी, समुद्री मार्गों की सुरक्षा के बिना वैश्विक व्यापार अधूरा

SCO Summit: पाकिस्तान ने फोटो से मोदी को हटाया, लेकिन तस्वीर ने ही खोल दी पोल; शहबाज की ‘क्रॉप पॉलिटिक्स’ हुई बेनकाब

SCO Summit: पाकिस्तान ने फोटो से मोदी को हटाया, लेकिन तस्वीर ने ही खोल दी पोल; शहबाज की ‘क्रॉप पॉलिटिक्स’ हुई बेनकाब

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner