बोकारो के माराफारी में 22 लाख की छिनतई! मनसा सिंह गेट के पास बाइक सवार अपराधियों ने कंपनीकर्मियों को बनाया निशाना
बोकारो के माराफारी थाना क्षेत्र में मनसा सिंह गेट के पास बाइक सवार अपराधियों ने हिटाची कंपनी के कर्मचारियों से करीब 21 लाख रुपये छीन लिए. वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए. मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार ने घटना की पुष्टि की है. पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच में जुटी है.

Report: Neeraj Singh
Bokaro: बोकारो के माराफारी थाना क्षेत्र में बाइक सवार अपराधियों ने बड़ी छिनतई की वारदात को अंजाम दिया है. मनसा सिंह गेट के पास हिटाची कंपनी के कर्मचारियों से करीब 21 लाख रुपये छीनने की बात सामने आई है. शुरुआती जानकारी में रकम लगभग 22 लाख रुपये बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक, कंपनी के कर्मचारी बाइक से रुपये लेकर जा रहे थे. इसी दौरान मनसा सिंह गेट के पास बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें रोककर रुपये छीन लिए और फरार हो गए.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई. मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार ने छिनतई की घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि कंपनी की ओर से 21 लाख रुपये छीने जाने की जानकारी दी गई है. पुलिस अपराधियों की पहचान करने में जुटी है. फिलहाल, मामले में विस्तृत जानकारी का इंतजार है.


