Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»झारखंड»रिम्स-2 बनेगा झारखंड का सबसे बड़ा सुपर स्पेशियलिटी हेल्थ हब, 4200 करोड़ की परियोजना पर तेज हुई तैयारी
झारखंड

रिम्स-2 बनेगा झारखंड का सबसे बड़ा सुपर स्पेशियलिटी हेल्थ हब, 4200 करोड़ की परियोजना पर तेज हुई तैयारी

“झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को विश्वस्तरीय बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम बढ़ाया है. रांची में प्रस्तावित रिम्स-2 परियोजना को लेकर सोमवार को स्वास्थ्य विभाग और एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई. ”

S
Satya MishraEditorial Desk
Published May 25, 2026 · 1:05 PM· 4 min read
रिम्स-2 बनेगा झारखंड का सबसे बड़ा सुपर स्पेशियलिटी हेल्थ हब, 4200 करोड़ की परियोजना पर तेज हुई तैयारी

Ranchi: झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को विश्वस्तरीय बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम बढ़ाया है. रांची में प्रस्तावित रिम्स-2 परियोजना को लेकर सोमवार को स्वास्थ्य विभाग और एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई. इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर करीब 4200 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जिसमें लगभग 2600 करोड़ रुपये का लोन एडीबी उपलब्ध कराएगा. सरकार की योजना रिम्स-2 को केवल अस्पताल नहीं बल्कि आधुनिक चिकित्सा, रिसर्च, मेडिकल एजुकेशन और सुपर स्पेशियलिटी सुविधाओं से लैस एक समग्र स्वास्थ्य संस्थान के रूप में विकसित करने की है. अधिकारियों के मुताबिक निर्माण कार्य दिसंबर 2026 या जनवरी 2027 से शुरू हो सकता है. राज्य सरकार का दावा है कि यह परियोजना झारखंड की स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर बदल देगी.

एडीबी टीम ने परियोजना की तैयारियों की समीक्षा की

यह भी पढ़ें:चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में एडीबी की फैक्ट फाइंडिंग मिशन टीम ने रिम्स-2 परियोजना की विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत समीक्षा की. बैठक में अस्पताल की क्षमता, भवन निर्माण योजना, तकनीकी ढांचा, वित्तीय प्रबंधन, सामाजिक और पर्यावरणीय सुरक्षा मानकों सहित भविष्य की स्वास्थ्य जरूरतों को ध्यान में रखते हुए चर्चा हुई. एडीबी की टीम ने परियोजना की प्रशासनिक तैयारियों और तकनीकी आवश्यकताओं का आकलन कर कई सुझाव भी दिए. अधिकारियों ने बताया कि अगले छह महीनों के भीतर लोन प्रक्रिया और अन्य औपचारिकताओं को अंतिम रूप देने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि तय समय सीमा के भीतर निर्माण कार्य शुरू किया जा सके.

सम्बंधित ख़बरें

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

वर्ल्ड क्लास सुविधाओं से लैस होगा रिम्स-2

बैठक में अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा कि रिम्स-2 को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित किया जाएगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि अस्पताल का डिजाइन, इंफ्रास्ट्रक्चर, मेडिकल टेक्नोलॉजी और कंसल्टेंसी पूरी तरह वर्ल्ड क्लास स्तर की होगी. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि झारखंड के लोगों को गंभीर इलाज के लिए दूसरे राज्यों का रुख न करना पड़े. रिम्स-2 में सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सा सेवाओं के साथ मेडिकल शिक्षा और रिसर्च की भी अत्याधुनिक व्यवस्था की जाएगी. सरकार की कोशिश है कि यह संस्थान पूर्वी भारत के प्रमुख स्वास्थ्य केंद्रों में शामिल हो सके. अधिकारियों ने यह भी बताया कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता और समय सीमा दोनों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा और परियोजना की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी.

दो वर्षों में निर्माण पूरा करने का लक्ष्य

यह भी पढ़ें:तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

सरकार ने रिम्स-2 परियोजना को तय समय सीमा के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा है. बैठक में अपर मुख्य सचिव ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि परियोजना के हर चरण की गंभीरता से मॉनिटरिंग की जाए और किसी प्रकार की देरी न हो. जानकारी दी गई कि निर्माण कार्य शुरू होने के बाद इसे दो वर्षों के भीतर पूरा करने का प्रयास किया जाएगा. परियोजना के सफल संचालन के लिए तकनीकी विशेषज्ञों और कंसल्टेंट्स की नियुक्ति, फंड फ्लो मैनेजमेंट और फाइनेंशियल ड्यू डिलिजेंस जैसे विषयों पर भी विस्तार से चर्चा हुई.

“सेल्फ सस्टेनिंग मॉडल” पर विकसित होगा अस्पताल

बैठक में रिम्स-2 को “सेल्फ सस्टेनिंग मॉडल” पर विकसित करने को लेकर भी विस्तार से विचार-विमर्श हुआ. अधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया कि अस्पताल की संचालन व्यवस्था ऐसी बनाई जाए, जिससे संस्थान भविष्य में आर्थिक रूप से मजबूत बना रहे और स्वास्थ्य सेवाओं का लगातार विस्तार हो सके. बैठक में लोन रेडीनेस, कंसल्टेंट चयन की समयसीमा, ईएमई वर्कशॉप से मिली सीख, फाइनेंशियल सस्टेनेबिलिटी एनालिसिस, एनवायरमेंटल सेफगार्ड और स्टाफिंग पैटर्न जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई. इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के उप सचिव ध्रुव प्रसाद, जेएसबीसीसीएल के अधिकारी, विभागीय पदाधिकारी और एडीबी के प्रतिनिधि मौजूद रहे.

21 views4 min read
#Jharkhand News
#RIMS 2
#Ranchi News
#Irfan Ansari

RELATED POSTS

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner