Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»जुर्म»रांची जेल में महिला कैदी से यौन शोषण मामला: हाईकोर्ट सख्त, डीजीपी से दो हफ्ते में रिपोर्ट तलब
जुर्म

रांची जेल में महिला कैदी से यौन शोषण मामला: हाईकोर्ट सख्त, डीजीपी से दो हफ्ते में रिपोर्ट तलब

“रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार में महिला कैदी के साथ कथित यौन शोषण मामले ने राज्यभर में हलचल मचा दी है. झारखंड हाईकोर्ट ने मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए डीजीपी को दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है.”

S
Satya MishraEditorial Desk
Published May 22, 2026 · 4:46 AM· 3 min read
रांची जेल में महिला कैदी से यौन शोषण मामला: हाईकोर्ट सख्त, डीजीपी से दो हफ्ते में रिपोर्ट तलब

Ranchi: रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार में महिला कैदी के साथ कथित यौन शोषण मामले को लेकर झारखंड हाईकोर्ट ने गंभीर रुख अपनाया है. कोर्ट ने राज्य के डीजीपी को मामले की विस्तृत रिपोर्ट दो सप्ताह के भीतर सौंपने का निर्देश दिया है. इस मामले की अगली सुनवाई 8 जून को निर्धारित की गई है. राज्य सरकार की ओर से कोर्ट को बताया गया कि मामले की जांच के लिए गृह विभाग ने तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है.

यह मामला सामने आने के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर हलचल तेज हो गई है. हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए मामले की सुनवाई वेकेशन बेंच में की. अदालत ने स्पष्ट किया कि महिला कैदियों की सुरक्षा और जेल प्रशासन की जवाबदेही बेहद संवेदनशील विषय है. मामले की गंभीरता को देखते हुए अलग-अलग एजेंसियों द्वारा समानांतर जांच कराई जा रही है.

यह भी पढ़ें:चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

तीन सदस्यीय कमेटी कर रही जांच

सम्बंधित ख़बरें

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

राज्य सरकार की ओर से कोर्ट में जानकारी दी गई कि जांच कमेटी में निदेशक प्रशासन मनोज कुमार, सहायक कारा निरीक्षक तुषार रंजन गुप्ता और कारा एवं सुधारात्मक सेवाएं निरीक्षणालय के प्रोवेशन पदाधिकारी चंद्रमोली सिंह को शामिल किया गया है. यह टीम पूरे घटनाक्रम की जांच कर रिपोर्ट तैयार करेगी.

इसके अलावा डालसा रांची की जांच रिपोर्ट के आधार पर न्यायिक जांच भी शुरू कर दी गई है. जुडिशल मजिस्ट्रेट श्रुति सोरेन इस मामले की स्वतंत्र जांच कर रही हैं. कोर्ट ने सभी पक्षों से तथ्यों के साथ रिपोर्ट पेश करने को कहा है.

बाबूलाल मरांडी और मीडिया के बाद बढ़ा मामला

यह भी पढ़ें:तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

मामला तब चर्चा में आया जब नेता प्रतिपक्ष Babulal Marandi और मीडिया रिपोर्ट्स में महिला कैदी के कथित शोषण का मुद्दा उठाया गया. इसके बाद झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (झालसा) ने जांच टीम गठित कर जेल में जांच कराई.

टीम ने पीड़िता, जेल पीएलवी और जेल चिकित्सक के बयान दर्ज किए. जांच रिपोर्ट झालसा को सौंप दी गई है. माना जा रहा है कि रिपोर्ट में कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी.

हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती

झारखंड हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति रंगन मुखोपाध्याय और न्यायमूर्ति पीके श्रीवास्तव की वेकेशन बेंच ने मामले को गंभीर मानते हुए अर्जेंट मेंशनिंग स्वीकार की. कोर्ट ने राज्य सरकार, जेल प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को जवाबदेह तरीके से कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.

इधर रांची जिला प्रशासन और जेल आईजी की ओर से भी अलग-अलग स्तर पर जांच जारी है. अब सभी की नजर 8 जून को होने वाली अगली सुनवाई पर टिकी है, जहां कोर्ट जांच रिपोर्टों के आधार पर आगे की दिशा तय कर सकता है.

25 views3 min read
#रांची जेल मामला
#महिला कैदी यौन शोषण
#बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा
#होटवार जेल न्यूज
#झारखंड हाईकोर्ट
#डीजीपी रिपोर्ट
#रांची जेल जांच
#बाबूलाल मरांडी
#झालसा जांच टीम
#झारखंड न्यूज
#Ranchi Jail News
#Hotwar Jail Case
#Jharkhand High Court News

RELATED POSTS

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner