Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»झारखंड»Live Update: बीजेपी कार्यालय पर कांग्रेस की चढ़ाई, रांची में आमने-सामने BJP-कांग्रेस
झारखंड⚡ Breaking

Live Update: बीजेपी कार्यालय पर कांग्रेस की चढ़ाई, रांची में आमने-सामने BJP-कांग्रेस

“नीट पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस ने गुरुवार को रांची में बीजेपी प्रदेश कार्यालय का घेराव शुरू कर दिया. हरमू मैदान से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता कूच कर चुके हैं, जबकि बीजेपी कार्यालय के बाहर भी सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता जुटे हैं. दोनों दलों के आमने-सामने आने से टकराव की आशंका बढ़ गई है.”

S
Satya MishraEditorial Desk
Published Jul 23, 2026 · 6:49 AM· 3 min read
Live Update: बीजेपी कार्यालय पर कांग्रेस की चढ़ाई, रांची में आमने-सामने BJP-कांग्रेस

Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची में गुरुवार को एक बार फिर सियासी पारा चरम पर पहुंच गया है. नीट पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस ने बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. हरमू मैदान में बड़ी संख्या में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता अब बीजेपी प्रदेश कार्यालय की ओर कूच कर चुके हैं. दूसरी ओर, बीजेपी कार्यालय के बाहर भी सैकड़ों कार्यकर्ता पहले से डटे हुए हैं और कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं. दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने आने की स्थिति में हैं, जिससे राजधानी में एक बार फिर टकराव और हंगामे की आशंका बढ़ गई है. हालात को देखते हुए रांची पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है. बीजेपी कार्यालय और हरमू चौक के आसपास बैरिकेडिंग की गई है, जबकि बड़ी संख्या में पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स के जवान तैनात किए गए हैं. पिछले दिन कांग्रेस कार्यालय के बाहर हुए हंगामे के बाद आज का प्रदर्शन और भी ज्यादा संवेदनशील माना जा रहा है.

कल कांग्रेस कार्यालय, आज बीजेपी मुख्यालय... सियासी पलटवार का दिन

यह भी पढ़ें:चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

बुधवार को 14वीं जेपीएससी परीक्षा में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के आरोपों को लेकर बीजेपी ने पहले जेपीएससी कार्यालय का घेराव किया था. इसके बाद भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय की ओर बढ़े, जहां पुलिस ने उन्हें बैरिकेडिंग कर रोक दिया. इसके बावजूद कांग्रेस कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन हुआ. इस दौरान दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प देखने को मिली. बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय की ओर अंडे फेंके तो जवाब में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संतरे के छिलके फेंककर विरोध दर्ज कराया. इसी घटनाक्रम के अगले दिन कांग्रेस ने अब नीट पेपर लीक को मुद्दा बनाते हुए बीजेपी कार्यालय के घेराव का ऐलान किया है.

सम्बंधित ख़बरें

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

बीजेपी कार्यालय बना सुरक्षा छावनी, पुलिस की कड़ी निगरानी

कांग्रेस के प्रस्तावित घेराव को देखते हुए राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. हरमू चौक से लेकर बीजेपी प्रदेश कार्यालय तक कई स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है. सैकड़ों पुलिसकर्मियों के साथ महिला पुलिस बल और अतिरिक्त सुरक्षा बलों की भी तैनाती की गई है. प्रशासन की कोशिश है कि दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने न आएं, लेकिन जिस तरह दोनों ओर से नारेबाजी और शक्ति प्रदर्शन जारी है, उससे माहौल लगातार गर्म होता जा रहा है.

सबकी नजरें बीजेपी कार्यालय पर, क्या फिर होगा सियासी बवाल?

यह भी पढ़ें:तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जत्था बीजेपी कार्यालय की ओर बढ़ चुका है, जबकि बीजेपी कार्यकर्ता भी अपने कार्यालय के बाहर मोर्चा संभाले हुए हैं. ऐसे में पूरे घटनाक्रम पर सभी की नजरें टिकी हैं. राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि यदि पुलिस ने समय रहते स्थिति नहीं संभाली तो राजधानी एक बार फिर हाई-वोल्टेज सियासी टकराव की गवाह बन सकती है. फिलहाल प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी में जुटा है.

23 views3 min read
#कांग्रेस बीजेपी कार्यालय घेराव
#Ranchi News
#Ranchi Protest
#NEET Paper Leak
#BJP Office Ranchi
#Congress Protest
#Jharkhand Politics
#Ranchi BJP Office
#Haramu Ground
#Ranchi Breaking News

RELATED POSTS

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner