जिला कांग्रेस कार्यालय साहेबगंज में मनाई गई राजीव गांधी की 82वीं जयंती
साहेबगंज जिला कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 82वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई. जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष बरकतउल्ला खान की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी.

साहिबगंज से अमान की रिपोर्ट -
Sahebganj: जिला कांग्रेस कार्यालय साहेबगंज में गुरुवार को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत के निर्माता स्वर्गीय राजीव गांधी की 82वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष बरकतउल्ला खान ने की. इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके बाद कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जयंती की शुभकामनाएं दीं और राजीव गांधी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया.
राजीव गांधी ने देश को नई दिशा दी: बरकतउल्ला खान
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष बरकतउल्ला खान ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उन्होंने सूचना एवं प्रौद्योगिकी, संचार और पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कई महत्वपूर्ण पहल कीं. उन्होंने कहा कि राजीव गांधी का सपना था कि भारत का युवा आधुनिक शिक्षा और तकनीक से सशक्त होकर देश को प्रगति के रास्ते पर आगे ले जाए.
देश की एकता और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए समर्पित थे राजीव गांधी
बरकतउल्ला खान ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माण के साथ-साथ देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए समर्पित नेता थे. उन्होंने कहा, “आज उनकी जयंती पर हम सभी कांग्रेसजन उनके आदर्शों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा देश की एकता और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लेते हैं.” उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में राजीव गांधी की दूरदृष्टि और उनके विचार पहले से भी अधिक प्रासंगिक हैं. युवाओं को सशक्त बनाना, तकनीक को आम लोगों तक पहुंचाना और लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी.
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प
जयंती समारोह के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया. सभी ने उनके विचारों और आदर्शों को आगे बढ़ाने तथा देश की एकता और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया. कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला.
ये कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद
कार्यक्रम में अनुकूल चंद्र मिश्रा, मुर्शाद अली, मो. कलीमुद्दीन, बासुकीनाथ यादव, अनिल कुमार पांडे, सरफराज आलम, मो. सलाउद्दीन, मो. रिजवान, अल्ताफ हुसैन, सतीश पासवान, गणेश, कौशर आलम, जमिल अहमद, मो. रियाज, जाहिद खान, मो. मेराजुद्दीन, मो. नौशाद अहमद, मो. अजीज अंसारी, शिव शंकर कुमार, तौफीक आलम, मो. माफिज आलम, सद्दाम हुसैन, औरंगजेब आलम सहित दर्जनों कांग्रेसजन मौजूद रहे.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

JPSC 11वीं से 13वीं और फूड सेफ्टी ऑफिसर की नियुक्ति रद्द, हाईकोर्ट ने सरकार के फैसले पर लगाई रोक






Leave a comment