Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»झारखंड»ओलचिकी लिपि शताब्दी समारोह में राष्ट्रपति का संथाली गीत, भाव-विभोर हुआ जमशेदपुर
झारखंड

ओलचिकी लिपि शताब्दी समारोह में राष्ट्रपति का संथाली गीत, भाव-विभोर हुआ जमशेदपुर

“सोमवार को जमशेदपुर ओलचिकी लिपि के शताब्दी समारोह के अवसर पर एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक क्षण का साक्षी बना, जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंच से संथाली गीत गाकर पूरे माहौल को भावनाओं और गौरव से भर दिया.”

B
Bawal DeskEditorial Desk
Published Dec 29, 2025 · 10:03 AM· 3 min read
ओलचिकी लिपि शताब्दी समारोह में राष्ट्रपति का संथाली गीत, भाव-विभोर हुआ जमशेदपुर

Jamshedpur: सोमवार को जमशेदपुर ओलचिकी लिपि के शताब्दी समारोह के अवसर पर एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक क्षण का साक्षी बना, जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंच से संथाली गीत गाकर पूरे माहौल को भावनाओं और गौरव से भर दिया. राष्ट्रपति के गीत के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंच पर मौजूद रहे और आंखें मूंदकर गीत का आनंद लेते नजर आए. कार्यक्रम में उपस्थित हजारों लोग भी मंत्रमुग्ध होकर इस पल के साक्षी बने.

दीप प्रज्ज्वलन से हुआ समारोह का शुभारंभ

यह भी पढ़ें:चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

समारोह की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ‘जोहार’ कहकर संथाली भाषा में अपना संबोधन आरंभ किया. उन्होंने कहा कि भाषा केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी पहचान, अस्तित्व और स्वाभिमान की प्रतीक होती है.

सम्बंधित ख़बरें

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

मातृभाषा संरक्षण का संदेश

राष्ट्रपति ने युवाओं से आह्वान किया कि वे आधुनिक समय में अन्य भाषाएं जरूर सीखें, लेकिन अपनी मातृभाषा को कभी न छोड़ें. उन्होंने ओलचिकी लिपि के संरक्षण और प्रचार में लगे कार्यकर्ताओं तथा अखिल भारतीय संथाली राइटर्स एसोसिएशन की सराहना करते हुए कहा कि वे पंडित रघुनाथ मुर्मू के सपनों को साकार कर रहे हैं.

संथाली में संविधान का उल्लेख

यह भी पढ़ें:तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के 100वें जन्मोत्सव पर ओलचिकी लिपि में प्रकाशित भारत के संविधान के अनुवाद का उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि कानूनों की जानकारी के अभाव में समाज के कई निर्दोष लोग जेलों में रहे, लेकिन अब संथाली भाषा में संविधान उपलब्ध होने से लोग अपने अधिकारों को बेहतर ढंग से समझ सकेंगे.

मुख्यमंत्री ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संथाली भाषा में सभा को संबोधित करते हुए पंडित रघुनाथ मुर्मू को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा कि ओलचिकी लिपि का आविष्कार समाज की एकता और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है. मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति की जीवन यात्रा को आज की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया. मुख्यमंत्री ने याद दिलाया कि वर्ष 2003 में 92वें संविधान संशोधन के तहत संथाली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किया गया, जो जनजातीय अस्मिता के लिए एक निर्णायक मोड़ साबित हुआ.

राज्यपाल का स्वागत भाषण

समारोह में राज्यपाल ने स्वागत भाषण देते हुए झारग्राम सांसद कालीपाड़ा सोरेन, अखिल भारतीय संथाली राइटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष लक्ष्मण किस्कू और जाहेरथान कमेटी के अध्यक्ष सीआर मांझी का अभिनंदन किया. उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनजातीय समाज की भाषा, संस्कृति और पहचान का जीवंत उत्सव है.

3 views3 min read
#President Of india
#Droupdi Murmu
#Olchiki Script
#Santhali

RELATED POSTS

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner