Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»झारखंड»Gumla: कार्तिक जतरा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का भावुक संदेश, बोलीं—140 करोड़ देशवासी मेरा परिवार
झारखंड

Gumla: कार्तिक जतरा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का भावुक संदेश, बोलीं—140 करोड़ देशवासी मेरा परिवार

“राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुमला में आयोजित अंतराज्यीय जन सांस्कृतिक समागम सह कार्तिक जतरा कार्यक्रम में भावुक संबोधन दिया. उन्होंने कहा कि 140 करोड़ देशवासी उनका परिवार हैं और वह इस विशाल परिवार की जनजातीय समुदाय की बेटी हैं. ”

B
Bawal DeskEditorial Desk
Published Dec 30, 2025 · 10:53 AM· 3 min read
Gumla: कार्तिक जतरा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का भावुक संदेश, बोलीं—140 करोड़ देशवासी मेरा परिवार

Gumla: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुमला में आयोजित अंतराज्यीय जन सांस्कृतिक समागम सह कार्तिक जतरा कार्यक्रम में भावुक संबोधन दिया. उन्होंने कहा कि 140 करोड़ देशवासी उनका परिवार हैं और वह इस विशाल परिवार की जनजातीय समुदाय की बेटी हैं. राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें ‘राष्ट्रमाता’ कहे जाने का गौरव अभी नहीं चाहिए, बल्कि वह लोगों की बहन या माता बनकर रहना अधिक पसंद करेंगी.

जनजातीय और सदान समुदाय के संगम की सराहना

यह भी पढ़ें:चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

राष्ट्रपति ने कार्यक्रम में जनजातीय और सदान समुदाय के सांस्कृतिक संगम को विशेष बताते हुए कहा कि यहां उन्हें अपनापन और आत्मीयता का अनुभव हुआ. उन्होंने कहा कि झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ को जोड़ने वाला यह क्षेत्र नदियों, पहाड़ों और जंगलों के साथ-साथ देश की प्राचीन परंपराओं का साक्षी रहा है.

सम्बंधित ख़बरें

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

झारखंड से जुड़ी स्मृतियां और बिरसा मुंडा को नमन

राष्ट्रपति मुर्मू ने झारखंड की राज्यपाल के रूप में अपने कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि उन्हें छह वर्षों तक राज्य और समाज की सेवा का अवसर मिला, जो उनके लिए सौभाग्य की बात रही. उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली और कर्मभूमि में आना उनके लिए तीर्थ यात्रा जैसा अनुभव है. उन्होंने जनजातीय समाज को भारत का गौरव बताया और कार्तिक उरांव के योगदान को भी याद किया.

शिक्षा को बताया विकास की कुंजी

यह भी पढ़ें:तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

राष्ट्रपति ने शिक्षा को विकास की सबसे बड़ी कुंजी बताते हुए कहा कि जब तक शिक्षा का विस्तार नहीं होगा, तब तक अन्य क्षेत्रों का समुचित विकास संभव नहीं है. उन्होंने इस क्षेत्र में विश्वविद्यालय की स्थापना के प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से यह सपना एक दिन जरूर साकार होगा.

आदिवासी समाज की चुनौतियों पर चिंता

राष्ट्रपति ने कहा कि आज भी आदिवासी समाज देश का सबसे पिछड़ा वर्ग है और कई क्षेत्रों में लोग अत्यंत कठिन परिस्थितियों में जीवन जी रहे हैं. उन्होंने बताया कि राज्यपाल रहते हुए उन्होंने देखा कि कई आदिवासी समुदायों के पास जमीन और घर तक नहीं हैं. सरकार मिशन मोड में इन समस्याओं के समाधान के लिए काम कर रही है और अंत्योदय के सिद्धांत के तहत समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है.

युवाओं से गांव लौटने की अपील

राष्ट्रपति ने जनजातीय समाज के शिक्षित युवाओं से अपील की कि वे गांव लौटकर अपने समाज के उत्थान के लिए कार्य करें और लोगों को सरकार की योजनाओं से जोड़ें. उन्होंने गुमला को वीरों की भूमि बताते हुए परमवीर चक्र विजेता अलबर्ट एक्का का उल्लेख किया और कहा कि राष्ट्रपति भवन की परमवीर दीर्घा में उनका चित्र और परिचय सदैव मौजूद रहेगा. अपने संबोधन के अंत में राष्ट्रपति ने खेल, कला और जनजातीय परंपराओं को आगे बढ़ाने पर जोर दिया और कहा कि यही भारत की सांस्कृतिक पहचान की असली ताकत है.

4 views3 min read
#President Of India
#Droupadi Murmu
#Gumla News
#jharkhand News
#Jharkhand Updates

RELATED POSTS

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner