Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»झारखंड»जामताड़ा में मां-बच्चे की मौत पर सियासी संग्राम तेज, BJP की जांच टीम आज पहुंचेगी; डॉक्टर हड़ताल पर, मंत्री ने विपक्ष को घेरा
झारखंड

जामताड़ा में मां-बच्चे की मौत पर सियासी संग्राम तेज, BJP की जांच टीम आज पहुंचेगी; डॉक्टर हड़ताल पर, मंत्री ने विपक्ष को घेरा

“जामताड़ा सदर अस्पताल में गर्भवती महिला और उसके नवजात की मौत के बाद मामला तूल पकड़ गया है. अस्पताल में हंगामे, बीजेपी नेताओं पर FIR, डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल और स्वास्थ्य मंत्री व बीजेपी के बीच आरोप-प्रत्यारोप के बीच अब पूरे मामले की जांच पर सबकी नजर टिकी है.”

S
Satya MishraEditorial Desk
Published Jul 17, 2026 · 8:33 AM· 4 min read
जामताड़ा में मां-बच्चे की मौत पर सियासी संग्राम तेज, BJP की जांच टीम आज पहुंचेगी; डॉक्टर हड़ताल पर, मंत्री ने विपक्ष को घेरा

Ranchi: जामताड़ा सदर अस्पताल में गर्भवती महिला रीना कुमारी और उसके नवजात की मौत अब केवल एक स्वास्थ्य हादसा नहीं रह गया है. घटना के बाद अस्पताल में हुए हंगामे, बीजेपी नेताओं पर दर्ज प्राथमिकी, डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के तीखे राजनीतिक आरोपों ने इस मामले को राज्य की सबसे बड़ी सियासी बहस बना दिया है. शुक्रवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देश पर गठित तीन सदस्यीय जांच समिति शाम चार बजे जामताड़ा पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण करेगी. उधर, स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल में हुए प्रदर्शन के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है, जबकि बीजेपी सरकार पर स्वास्थ्य व्यवस्था, 108 एंबुलेंस सेवा और अस्पतालों की बदहाली को लेकर सवाल उठा रही है. ऐसे में अब सबकी नजर जांच और प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी है.

अब स्वास्थ्य व्यवस्था भी सवालों के घेरे में

यह भी पढ़ें:चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

16 जुलाई को जामताड़ा के सरकारबांध निवासी परिवार की 22 वर्षीय गर्भवती रीना कुमारी की प्रसव के दौरान मौत हो गई. नवजात भी जीवित नहीं बच सका. परिजनों का आरोप है कि प्रसव पीड़ा शुरू होने के बाद 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी गई, लेकिन समय पर वाहन नहीं पहुंचा. मजबूरी में गर्भवती को ई-रिक्शा से सदर अस्पताल लाया गया. परिवार का आरोप है कि अस्पताल पहुंचने के बाद भी इलाज में देरी हुई और इसी वजह से मां और बच्चे दोनों की जान चली गई. घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और अस्पताल परिसर में जमकर विरोध प्रदर्शन व तोड़फोड़ हुई. यहीं से यह मामला स्वास्थ्य व्यवस्था से निकलकर प्रशासनिक और राजनीतिक विवाद में बदल गया.

सम्बंधित ख़बरें

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

बीजेपी नेताओं पर FIR के बाद नया मोड़

अस्पताल प्रशासन ने तोड़फोड़ और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में बीजेपी जिला अध्यक्ष समेत आठ नामजद लोगों और कई अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. इसके विरोध में नहीं, बल्कि सुरक्षा की मांग को लेकर डॉक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों और सिविल सर्जन कार्यालय के कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है. कर्मचारियों का कहना है कि अस्पताल में लगातार हिंसक घटनाएं हो रही हैं और पर्याप्त सुरक्षा के बिना काम करना संभव नहीं है. हड़ताल का असर अस्पताल की नियमित स्वास्थ्य सेवाओं पर साफ दिखाई दे रहा है. आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर अधिकांश चिकित्सा सुविधाएं प्रभावित हैं और दूर-दराज से पहुंचे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

स्वास्थ्य मंत्री ने बीजेपी पर साधा निशाना, बीजेपी ने बनाई जांच समिति

यह भी पढ़ें:तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

मामले ने राजनीतिक रंग तब पकड़ लिया जब स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने अस्पताल में हुए हंगामे के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया. मंत्री का कहना है कि प्रदर्शन और अव्यवस्था के कारण स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुईं, जिसका नुकसान मरीजों को उठाना पड़ा. उन्होंने जिला प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी की है. दूसरी ओर बीजेपी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए सरकार पर अपनी नाकामी छिपाने का आरोप लगाया है. प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देश पर प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील सोरेन, प्रदेश महामंत्री अमर बाउरी और प्रदेश मंत्री कृष्णा महतो की तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की गई है. समिति शुक्रवार शाम चार बजे जामताड़ा पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण करेगी और अपनी रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को सौंपेगी.

जांच के साथ जवाबदेही पर भी टिकी नजर

इस पूरे घटनाक्रम के बीच सबसे बड़ा सवाल अब भी वही है कि आखिर रीना कुमारी और उसके नवजात की मौत किन परिस्थितियों में हुई. क्या एंबुलेंस सेवा में देरी हुई? क्या अस्पताल में इलाज के दौरान कोई चूक हुई? या फिर मरीज की स्थिति पहले से ही अत्यंत गंभीर थी? इन सभी सवालों का जवाब अब प्रशासनिक जांच और चिकित्सकीय तथ्यों से ही सामने आएगा. फिलहाल एक ओर अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं हड़ताल से प्रभावित हैं, दूसरी ओर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप लगातार तेज हो रहे हैं. ऐसे में जामताड़ा की यह घटना अब सिर्फ एक अस्पताल तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था, आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं और राजनीतिक जवाबदेही—तीनों पर एक साथ बड़े सवाल खड़े कर रही है.

15 views4 min read
#Irfan Ansari
#Jamtara Sadar Hospital
#Jharkhand BJP
#Jharkhand News
#Aditya Sahu
#Jharkhand Congress

RELATED POSTS

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner