Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»झारखंड»महंगाई और एलपीजी संकट पर सियासी संदेश: साइकिल से विधानसभा पहुंचे इरफान अंसारी, केंद्र सरकार से की बड़ी मांग
झारखंड

महंगाई और एलपीजी संकट पर सियासी संदेश: साइकिल से विधानसभा पहुंचे इरफान अंसारी, केंद्र सरकार से की बड़ी मांग

“इरफान अंसारी बुधवार को साइकिल चलाकर विधानसभा पहुंचे. उन्होंने गैस और तेल की आपूर्ति से जुड़े संकट और बढ़ती महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध जताया. मंत्री ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को पत्र लिखकर राज्य में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई जल्द बहाल करने की मांग भी की.”

S
Satya MishraEditorial Desk
Published Mar 11, 2026 · 8:32 AM· 3 min read
महंगाई और एलपीजी संकट पर सियासी संदेश: साइकिल से विधानसभा पहुंचे इरफान अंसारी, केंद्र सरकार से की बड़ी मांग

Ranchi: इरफान अंसारी बुधवार को बजट सत्र के दौरान कुछ अलग अंदाज में झारखंड विधानसभा पहुंचे. स्वास्थ्य मंत्री साइकिल चलाकर विधानसभा पहुंचे. मंत्री ने कहा कि उनका यह कदम केवल प्रतीकात्मक विरोध नहीं है, बल्कि लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का भी प्रयास है. उन्होंने राज्य में गैस और तेल की आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं और बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए. मंत्री का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय हालात और ऊर्जा संकट का असर देश के कई हिस्सों में देखने को मिल रहा है, जिसका प्रभाव झारखंड में भी महसूस किया जा रहा है. इसी मुद्दे को उठाने के लिए उन्होंने साइकिल से विधानसभा पहुंचकर विरोध दर्ज कराया. साथ ही उन्होंने लोगों से दैनिक जीवन में साइकिल को अपनाने और फिट रहने की अपील भी की.

Image

यह भी पढ़ें:चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

गैस सप्लाई को लेकर केंद्र सरकार को लिखा पत्र

सम्बंधित ख़बरें

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने राज्य में कमर्शियल एलपीजी की आपूर्ति प्रभावित होने को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने केंद्री मंत्री हरदीप सिंह पुरी को पत्र लिखकर झारखंड में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति जल्द बहाल करने की मांग की है. मंत्री ने कहा कि कई इलाकों में गैस की सप्लाई बाधित होने से औद्योगिक संस्थानों, होटलों और कैंटीनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इससे न केवल व्यवसाय प्रभावित हो रहा है, बल्कि हजारों कर्मचारियों और श्रमिकों के भोजन की व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है. उन्होंने बताया कि राज्य की कुछ औद्योगिक इकाइयों में कैंटीनों के संचालन में दिक्कतें आ रही हैं, क्योंकि कमर्शियल गैस की उपलब्धता कम हो गई है. ऐसे में केंद्र सरकार को जल्द कदम उठाते हुए नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि उद्योगों और श्रमिकों को राहत मिल सके.

महंगाई और सियासत पर भी साधा निशाना

विधानसभा परिसर में मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्री ने देश में बढ़ती महंगाई का भी मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कीमतों में लगातार वृद्धि से आम लोगों, खासकर महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. मंत्री ने कहा कि साइकिल चलाना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है और इससे ईंधन पर निर्भरता भी कम हो सकती है. इसलिए लोगों को अपने दैनिक जीवन में साइकिल चलाने की आदत अपनानी चाहिए. इस दौरान उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कुछ मुद्दों को लेकर अनावश्यक राजनीतिक माहौल बनाया जा रहा है. उनका कहना था कि समाज में आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखना जरूरी है और राजनीति से ऊपर उठकर जनहित के मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए. मंत्री ने उम्मीद जताई कि विधानसभा के बजट सत्र में स्वास्थ्य विभाग से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा होगी और राज्य की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए ठोस फैसले लिए जाएंगे.

24 views3 min read
#Irfan Ansari Jharkhand
#Jharkhand Health Minister Irfan Ansari
#Irfan Ansari Bicycle Assembly
#Jharkhand Gas Crisis News
#Commercial LPG Supply Jharkhand
#Hardeep Singh Puri LPG Supply
#Jharkhand Assembly Budget Session 2026
#Ranchi Political News
#Jharkhand Inflation Politics

RELATED POSTS

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner