Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»झारखंड»प्रिंस खान गैंग पर पुलिस का शिकंजा: शूटर रकीब गिरफ्तार, रंगदारी नेटवर्क का खुलासा
झारखंड

प्रिंस खान गैंग पर पुलिस का शिकंजा: शूटर रकीब गिरफ्तार, रंगदारी नेटवर्क का खुलासा

“वासेपुर के कुख्यात अपराधी प्रिंस खान द्वारा पाकिस्तान से संचालित गैंग पर धनबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके सक्रिय शूटर रकीब को गिरफ्तार कर लिया है. ”

S
Satya MishraEditorial Desk
Published Apr 8, 2026 · 6:15 AM· 3 min read
प्रिंस खान गैंग पर पुलिस का शिकंजा: शूटर रकीब गिरफ्तार, रंगदारी नेटवर्क का खुलासा

Dhanbad: वासेपुर (धनबाद) के कुख्यात अपराधी प्रिंस खान द्वारा पाकिस्तान से संचालित गैंग पर धनबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके सक्रिय शूटर रकीब को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार, प्रिंस खान व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से झारखंड के व्यवसायियों और ठेकेदारों से प्रोटेक्शन मनी के नाम पर रंगदारी की मांग कर रहा है, जिससे कारोबारी वर्ग में दहशत का माहौल बना हुआ है.

रकीब ने कबूला जुर्म

यह भी पढ़ें:चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

गिरफ्तार शूटर रकीब ने पूछताछ में वासेपुर में हाल ही में हुई गोलीबारी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. उसने बताया कि उसने फहीम खान के पुत्र इकबाल खान के चालक हैदर अली उर्फ बबली पर गोली चलाई थी. घटना के बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी. पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. पुलिस अब उसे रिमांड पर लेकर गैंग के नेटवर्क और अन्य वारदातों की जानकारी जुटाने की तैयारी कर रही है. इस मामले में इससे पहले पुलिस ने ‘क्रीस’ नामक युवक को हथियार उपलब्ध कराने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा था. पुलिस का कहना है कि गैंग के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

सम्बंधित ख़बरें

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

‘ऑपरेशन लंगड़ा’ के तहत कार्रवाई

पुलिस ने प्रिंस खान गैंग के खिलाफ ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ के तहत अभियान चला रखा है. इसके तहत मुठभेड़ में बदमाशों को पैर में गोली मारकर पकड़ने की रणनीति अपनाई जा रही है. हालांकि, इसे अभी पर्याप्त नहीं माना जा रहा है. हाल ही में 16 मार्च को भगाबांध जंगल में पुलिस और गैंग के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें विक्की डोम और अमन सिंह उर्फ कुबेर घायल हो गए थे. इस दौरान अफजल भी जख्मी हुआ, जबकि तीन अपराधी मौके से फरार हो गए थे. इस कार्रवाई में धनबाद और रांची पुलिस की संयुक्त टीम शामिल थी. पुलिस ने गैंग के अन्य सदस्य सचिन यादव को भी गिरफ्तार किया था.

कारोबारियों में दहशत

यह भी पढ़ें:तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

प्रिंस खान की धमकियों का असर झारखंड के व्यापार और निवेश पर भी पड़ रहा है. कई व्यवसायी नए प्रोजेक्ट लगाने से पीछे हट रहे हैं, जबकि कुछ पुराने कारोबारी राज्य छोड़ने की तैयारी में हैं. राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस पर गैंग के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का दबाव बढ़ता जा रहा है. अधिकारियों का कहना है कि सभी सक्रिय अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और अभियान लगातार जारी रहेगा.

25 views3 min read
#Jharkhand news
#Dhanbad News
#Prince khan
#Gangster Prince Khan
#Crime News

RELATED POSTS

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner