Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»राजनीति»शपथ ग्रहण में PM मोदी ने लूट ली महफिल, कौन हैं वो बुजुर्ग जिनके आगे झुक गया पूरा मंच?
राजनीति

शपथ ग्रहण में PM मोदी ने लूट ली महफिल, कौन हैं वो बुजुर्ग जिनके आगे झुक गया पूरा मंच?

“पश्चिम Bengal में शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान PM Narendra Modi का एक भावुक पल सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. प्रधानमंत्री ने 98 वर्षीय भाजपा और जनसंघ के वरिष्ठ नेता माखनलाल सरकार को शॉल ओढ़ाकर उनके पैर छुए और गले लगाया. जानिए कौन हैं माखनलाल सरकार और क्यों खास बन गया यह सम्मान.”

S
Satya MishraEditorial Desk
Published May 9, 2026 · 7:33 AM· 4 min read
शपथ ग्रहण में PM मोदी ने लूट ली महफिल, कौन हैं वो बुजुर्ग जिनके आगे झुक गया पूरा मंच?

पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में वैसे तो कई बड़े चेहरे मौजूद थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह से लेकर NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्री तक मंच पर बैठे थे. लेकिन इन सबके बीच एक ऐसा पल आया जिसने पूरे समारोह की तस्वीर बदल दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अचानक मंच पर बैठे 98 साल के एक बुजुर्ग कार्यकर्ता के पास पहुंचे, उन्हें शॉल ओढ़ाई, उनके पैर छुए और काफी देर तक गले लगाकर बातचीत करते रहे. कैमरे उसी पल पर टिक गए और सोशल मीडिया पर यही तस्वीर सबसे ज्यादा वायरल हो गई. लोग जानना चाहते थे कि आखिर वो बुजुर्ग कौन हैं जिनके सम्मान में प्रधानमंत्री ने सिर झुका दिया. दरअसल, ये थे माखनलाल सरकार… बंगाल भाजपा और जनसंघ की राजनीति का वो नाम, जिसने दशकों तक संगठन की जड़ों को सींचा. राजनीतिक गलियारों में अब कहा जा रहा है कि शुभेंदु की शपथ में अगर किसी ने सबसे ज्यादा महफिल लूटी, तो वो माखनलाल सरकार और PM मोदी का यही भावुक पल था.

श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथी, तिरंगा आंदोलन में हुए थे गिरफ्तार

यह भी पढ़ें:बिहार विधान परिषद चुनाव: RJD की लिस्ट जारी होते ही बढ़ी हलचल, रोहिणी आचार्य ने जताई नाराजगी

माखनलाल सरकार का नाम बंगाल की राष्ट्रवादी राजनीति के पुराने दौर से जुड़ा हुआ है. 1952 में जब श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर में तिरंगा फहराने के आंदोलन का नेतृत्व कर रहे थे, उस वक्त माखनलाल सरकार भी उनके साथ मौजूद थे. आंदोलन के दौरान उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था. बताया जाता है कि उस समय उन्होंने राष्ट्रवादी गीत गाए, जिसके चलते दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई की. अदालत में भी उन्होंने माफी मांगने से इनकार कर दिया था. कहा जाता है कि जज के सामने भी उन्होंने वही गीत दोहराया, जिसके बाद अदालत ने उन्हें सम्मान के साथ घर लौटने की व्यवस्था कराई. माखनलाल सरकार को श्यामा प्रसाद मुखर्जी का करीबी सहयोगी माना जाता रहा है और उनकी अंतिम यात्रा में भी वह शामिल थे.

सम्बंधित ख़बरें

JSSC CGL विवाद: 28 सफल अभ्यर्थियों से पूछताछ, कोडरमा के दो संदिग्ध हिरासत में
JSSC CGL विवाद: 28 सफल अभ्यर्थियों से पूछताछ, कोडरमा के दो संदिग्ध हिरासत में
JPSC-JSSC नियुक्ति घोटाले की जांच तेज, गिरिडीह में दो संदिग्धों से CID की पूछताछ
JPSC-JSSC नियुक्ति घोटाले की जांच तेज, गिरिडीह में दो संदिग्धों से CID की पूछताछ
पलामू के युवक पर फर्जी IPS बनकर पुलिस को गुमराह करने का आरोप, चालक और सहयोगी गिरफ्तार
पलामू के युवक पर फर्जी IPS बनकर पुलिस को गुमराह करने का आरोप, चालक और सहयोगी गिरफ्तार
IAS आशीष मोदी के OBC सर्टिफिकेट पर क्यों उठे सवाल? केंद्र ने झारखंड से मांगी रिपोर्ट
IAS आशीष मोदी के OBC सर्टिफिकेट पर क्यों उठे सवाल? केंद्र ने झारखंड से मांगी रिपोर्ट
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BJP की जड़ों को मजबूत करने वाले पुराने सिपाही

1980 में भारतीय जनता पार्टी के गठन के बाद माखनलाल सरकार ने बंगाल में संगठन खड़ा करने की जिम्मेदारी संभाली. पश्चिम दिनाजपुर, जलपाईगुड़ी और दार्जिलिंग जैसे इलाकों में उन्होंने संगठनात्मक समन्वयक के तौर पर काम किया. उस दौर में जब बंगाल में भाजपा का नाम तक मुश्किल से सुनाई देता था, तब माखनलाल सरकार गांव-गांव जाकर कार्यकर्ताओं को जोड़ रहे थे. बताया जाता है कि केवल एक साल में उन्होंने करीब 10 हजार सदस्यों को पार्टी से जोड़ने में अहम भूमिका निभाई. 1981 के बाद लगातार सात साल तक जिला अध्यक्ष बने रहना भी अपने आप में बड़ी उपलब्धि मानी जाती है. भाजपा के कई पुराने नेता उन्हें “बंगाल भाजपा की नींव रखने वाले चेहरों” में गिनते हैं.

क्यों खास बन गया मोदी का ये सम्मान?

यह भी पढ़ें:हरीश रावत का कांग्रेस के पदों से इस्तीफा, PA पर ED की कार्रवाई के बाद बोले- पार्टी के संघर्ष में कमजोरी नहीं चाहता

राजनीतिक जानकारों के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी का माखनलाल सरकार के पैर छूना सिर्फ सम्मान का इशारा नहीं था, बल्कि एक बड़ा राजनीतिक संदेश भी था. भाजपा बंगाल में अपनी पहली सरकार बनने को “संगठन के पुराने कार्यकर्ताओं की तपस्या” से जोड़कर पेश कर रही है. ऐसे में मंच पर मोदी का यह भावुक अंदाज सीधे कार्यकर्ताओं से कनेक्ट करता नजर आया. यही वजह रही कि शुभेंदु अधिकारी की शपथ के बीच सबसे ज्यादा चर्चा उसी तस्वीर की हुई, जिसमें प्रधानमंत्री एक बुजुर्ग कार्यकर्ता के सामने झुके नजर आए. सोशल मीडिया पर लोग इसे “संघर्ष को सलाम” और “पुराने सिपाहियों का सम्मान” बता रहे हैं.

21 views4 min read
#Narendra Modi
#Makhanlal Sarkar
#Suvendu Adhikari Oath Ceremony
#Bengal BJP Government
#PM Modi Viral Photo
#West Bengal Politics
#BJP Bengal News
#Shyama Prasad Mukherjee
#Bengal BJP Veteran Leader
#Modi Touches Feet

RELATED POSTS

बिहार विधान परिषद चुनाव: RJD की लिस्ट जारी होते ही बढ़ी हलचल, रोहिणी आचार्य ने जताई नाराजगी

बिहार विधान परिषद चुनाव: RJD की लिस्ट जारी होते ही बढ़ी हलचल, रोहिणी आचार्य ने जताई नाराजगी

हरीश रावत का कांग्रेस के पदों से इस्तीफा, PA पर ED की कार्रवाई के बाद बोले- पार्टी के संघर्ष में कमजोरी नहीं चाहता

हरीश रावत का कांग्रेस के पदों से इस्तीफा, PA पर ED की कार्रवाई के बाद बोले- पार्टी के संघर्ष में कमजोरी नहीं चाहता

JSSC CGL विवाद: 28 सफल अभ्यर्थियों से पूछताछ, कोडरमा के दो संदिग्ध हिरासत में

JSSC CGL विवाद: 28 सफल अभ्यर्थियों से पूछताछ, कोडरमा के दो संदिग्ध हिरासत में

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner