Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»झारखंड»झारखंड में सरकारी योजनाओं के फंड पर नया नियम, अब काम के हिसाब से मिलेगी राशि
झारखंड

झारखंड में सरकारी योजनाओं के फंड पर नया नियम, अब काम के हिसाब से मिलेगी राशि

“झारखंड सरकार ने वित्तीय प्रबंधन को मजबूत बनाने के लिए बड़ा फैसला लिया है. अब किसी भी सरकारी योजना के लिए एकमुश्त आवंटन नहीं किया जाएगा, बल्कि कार्य की प्रगति के अनुसार किस्तों में राशि जारी होगी. सरकार का मानना है कि इससे सरकारी खजाने पर दबाव कम होगा और योजनाओं के खर्च पर बेहतर निगरानी रखी जा सकेगी.”

D
Deepak KumarEditorial Desk
Published Jul 15, 2026 · 1:01 PM· 5 min read
झारखंड में सरकारी योजनाओं के फंड पर नया नियम, अब काम के हिसाब से मिलेगी राशि

Ranchi: झारखंड सरकार की वित्तीय स्थिति को देखते हुए राज्य का वित्त विभाग अब योजनाओं के लिए एकमुश्त आवंटन (Lump Sum Allocation) जारी नहीं करेगा. विभाग ने सिद्धांततः फैसला लिया है कि अब योजनाओं के लिए पार्ट-वाइज (किस्तों में) आवंटन किया जाएगा. इस संबंध में जल्द ही आधिकारिक आदेश जारी होने की संभावना है. सरकार का मानना है कि इस नई व्यवस्था से सरकारी खजाने में पर्याप्त राशि उपलब्ध रहेगी और योजनाओं के अनुसार चरणबद्ध तरीके से भुगतान किया जा सकेगा.

किस तरह बदलेगी व्यवस्था?

यह भी पढ़ें:चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

वर्तमान व्यवस्था के तहत विधानसभा से बजट पारित होने के बाद वित्त विभाग की सहमति से संबंधित विभाग स्वीकृत्यादेश और आवंटन आदेश जारी करते हैं, जिसके बाद पूरी बजटीय राशि की निकासी संभव हो जाती है. नई व्यवस्था लागू होने के बाद किसी भी योजना की पूरी राशि एक साथ जारी नहीं होगी. योजना की प्रगति के अनुसार चरणबद्ध तरीके से राशि जारी की जाएगी. वित्त विभाग का तर्क है कि अधिकांश योजनाओं को पूरा होने में समय लगता है, इसलिए कार्य की प्रगति के अनुसार भुगतान करना अधिक व्यावहारिक होगा.

सम्बंधित ख़बरें

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

15वें वित्त आयोग से करीब 2700 करोड़ रुपये का नुकसान

राज्य सरकार को 15वें वित्त आयोग की अनुशंसित राशि का पूरा लाभ नहीं मिल सका, जिससे झारखंड को लगभग 2700 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ. जानकारी के अनुसार ग्रामीण विकास विभाग को तीन वित्तीय वर्षों में करीब 4100 करोड़ रुपये मिलने थे. पहले वर्ष में लगभग 1370 करोड़ रुपये मिले, लेकिन अंतिम दो वर्षों की लगभग 2800 करोड़ रुपये की राशि में से करीब 2000 करोड़ रुपये ही प्राप्त हो सके. बताया जा रहा है कि राज्य वित्त आयोग (State Finance Commission) का गठन समय पर नहीं होने और उपयोगिता प्रमाण पत्र (Utilization Certificate) जमा नहीं किए जाने के कारण केंद्र सरकार ने करीब 2800 करोड़ रुपये की राशि रोक दी थी. 31 मार्च 2026 को 15वें वित्त आयोग का कार्यकाल समाप्त होने के बाद राज्य लगभग 800 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि से भी वंचित रह गया.

नगर विकास विभाग को भी हुआ नुकसान

यह भी पढ़ें:तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

नगर विकास विभाग को भी तीन वर्षों में लगभग 2100 करोड़ रुपये मिलने थे, लेकिन नगर निकाय चुनाव समय पर नहीं होने के कारण केंद्र सरकार ने अनुदान रोक दिया. फरवरी 2026 में नगर निकाय चुनाव संपन्न होने के बाद केंद्र सरकार ने दो किश्तों में 118 करोड़ रुपये और 178 करोड़ रुपये जारी किए. हालांकि राज्य सरकार द्वारा शेष राशि जारी करने का आग्रह किए जाने के बावजूद केंद्र ने स्पष्ट कर दिया कि 15वें वित्त आयोग का कार्यकाल समाप्त होने के कारण अब बाकी राशि जारी नहीं की जा सकती.

पीएल खातों में अब भी पड़े हैं 18 हजार करोड़ रुपये

सूत्रों के अनुसार नई सरकार के गठन के समय विभिन्न विभागों के पीएल (पर्सनल लेजर) खातों में लगभग 22 हजार करोड़ रुपये जमा थे. वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर के निर्देश के बाद विभागों ने करीब 3500 करोड़ रुपये वित्त विभाग को वापस किए, लेकिन अब भी 18 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि विभिन्न विभागों के पीएल खातों में पड़ी हुई है. पूर्व वित्त सचिव अमित खरे के कार्यकाल में पीएल खातों में राशि रखने की अवधि दो वर्ष निर्धारित थी, जिसे वर्तमान सरकार ने बढ़ाकर चार वर्ष कर दिया है. इसके बावजूद चार वर्ष से अधिक समय से जमा बड़ी राशि अब तक वित्त विभाग को वापस नहीं की गई है.

स्पर्श पोर्टल से होगी भुगतान की निगरानी

केंद्र सरकार ने वित्तीय प्रबंधन को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए स्पर्श (SPARSH) पोर्टल विकसित किया है. झारखंड सहित सभी राज्यों के कोषागारों को इस पोर्टल से जोड़ा जा रहा है. नई व्यवस्था के तहत केंद्र से मिलने वाली राशि के भुगतान से पहले राज्य सरकार को अपने ट्रेजरी के माध्यम से स्वीकृति देनी होगी. इसके बाद स्पर्श पोर्टल के जरिए केंद्र की अनुमति मिलने पर आरबीआई में राज्य सरकार के खाते से भुगतान किया जाएगा. इस प्रणाली के माध्यम से केंद्र सरकार एक क्लिक में यह देख सकेगी कि किस लाभार्थी को कितनी राशि, किस योजना और किस मद में भुगतान किया गया है.

प्रदर्शन आधारित होगी केंद्रीय सहायता

सरकारी अधिकारियों के अनुसार भविष्य में राज्यों को मिलने वाली केंद्रीय सहायता धीरे-धीरे परफॉर्मेंस बेस्ड होती जाएगी. यानी जो राज्य वित्तीय प्रबंधन और योजनाओं के क्रियान्वयन में बेहतर प्रदर्शन करेंगे, उन्हें केंद्र से अधिक वित्तीय सहायता मिलने की संभावना रहेगी. साथ ही, नई व्यवस्था लागू होने के बाद उपयोगिता प्रमाण पत्र (यूसी) आधारित प्रक्रिया की आवश्यकता भी धीरे-धीरे कम हो सकती है.

24 views5 min read
#Jharkhand News
#Jharkhand Updates
#Jharkhand Finance Minister
#Radhakrishna Kishore

RELATED POSTS

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner