Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»झारखंड»नेतरहाट में प्रशासन सख्त, संरक्षित क्षेत्र में बन रहा होटल सील, संबंधित पक्ष पर FIR
झारखंड

नेतरहाट में प्रशासन सख्त, संरक्षित क्षेत्र में बन रहा होटल सील, संबंधित पक्ष पर FIR

“झारखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नेतरहाट में पर्यावरण संरक्षण और अवैध निर्माण पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं. लातेहार उपायुक्त संदीप कुमार के निर्देश पर महुआडांड़ अनुमंडल प्रशासन ने कोयल व्यू के पास संरक्षित क्षेत्र में बन रहे एक निर्माणाधीन बम्बू होटल को सील कर दिया है.”

S
Satya MishraEditorial Desk
Published May 21, 2026 · 7:55 AM· 3 min read
नेतरहाट में प्रशासन सख्त, संरक्षित क्षेत्र में बन रहा होटल सील, संबंधित पक्ष पर FIR

Latehar: झारखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नेतरहाट में पर्यावरण संरक्षण और अवैध निर्माण पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं. लातेहार उपायुक्त संदीप कुमार के निर्देश पर महुआडांड़ अनुमंडल प्रशासन ने कोयल व्यू के पास संरक्षित क्षेत्र में बन रहे एक निर्माणाधीन बम्बू होटल को सील कर दिया है. मामले में संबंधित पक्ष के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है. प्रशासन का कहना है कि संवेदनशील और संरक्षित क्षेत्रों में किसी भी व्यावसायिक निर्माण के लिए पर्यावरणीय मानकों और विभागीय अनुमति का पालन अनिवार्य है. जांच के दौरान आवश्यक स्वीकृतियां स्पष्ट नहीं होने और प्रशासनिक आदेशों की अनदेखी के बाद यह कार्रवाई की गई. प्रशासन ने साफ किया है कि यह कार्रवाई केवल निर्माणाधीन परिसर पर हुई है, किसी संचालित होटल को बंद नहीं किया गया है. साथ ही लोगों से अवैध निर्माण की सूचना प्रशासन को देने की अपील भी की गई है.

बिना अनुमति बन रहा था बम्बू होटल

यह भी पढ़ें:चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

जानकारी के अनुसार, नेतरहाट निवासी सुजीत उरांव द्वारा कोयल व्यू के समीप संरक्षित क्षेत्र में बिना अनुमति बम्बू होटल का निर्माण कराया जा रहा था. प्रशासन ने पहले ही निर्माण कार्य रोकने का निर्देश दिया था, लेकिन इसके बावजूद चहारदीवारी और गेट का निर्माण पूरा कर लिया गया. मामले की सूचना मिलने के बाद लातेहार उपायुक्त के निर्देश पर महुआडांड़ अनुमंडल प्रशासन ने जांच शुरू की. संबंधित पक्ष को नोटिस जारी कर जिला परिषद, इको विकास समिति और अन्य विभागों से अनुमति एवं प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने को कहा गया था. साथ ही जांच पूरी होने तक निर्माण कार्य बंद रखने का निर्देश भी दिया गया था.

सम्बंधित ख़बरें

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

निर्माणाधीन होटल को किया गया सील

जांच के दौरान आवश्यक विभागीय स्वीकृतियों और क्लीयरेंस की स्थिति स्पष्ट नहीं होने पर प्रशासन ने एहतियातन निर्माणाधीन होटल को सील कर दिया. प्रशासनिक आदेशों की अवहेलना और नियमों के उल्लंघन को लेकर संबंधित पक्ष के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है. कार्रवाई अनुमंडल पदाधिकारी-सह-अनुमंडल दंडाधिकारी बिपिन कुमार दुबे के नेतृत्व में की गई. जांच के दौरान नेतरहाट थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह, पुलिस बल, वन विभाग के कर्मी और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे. टीम ने निर्माण स्थल पर दस्तावेजों, विभागीय अनुमति और अन्य वैधानिक प्रक्रियाओं की जांच की.

संरक्षित क्षेत्र के करीब है निर्माण स्थल

यह भी पढ़ें:तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक संबंधित निर्माण संरक्षित क्षेत्र की सीमा से लगभग एक किलोमीटर के दायरे में स्थित है. ऐसे संवेदनशील इलाकों में होटल, रिसॉर्ट या अन्य व्यावसायिक निर्माण के लिए पर्यावरणीय मानकों का पालन और विभिन्न एजेंसियों से अनुमति लेना अनिवार्य होता है. प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में नेतरहाट क्षेत्र में चल रहे अन्य निर्माणाधीन प्रतिष्ठानों की भी जांच तेज की जाएगी. अधिकारियों का कहना है कि नेतरहाट की प्राकृतिक सुंदरता और पर्यावरण की रक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

18 views3 min read
#Latehar news
#Netarhat News
#Netarhat Resort
#Netarhat Tourist Place

RELATED POSTS

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner