Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»राजनीति»“मनरेगा भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका था”, जी राम जी से साकार होगा गांधी का रामराज: बाबूलाल मरांडी
राजनीति

“मनरेगा भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका था”, जी राम जी से साकार होगा गांधी का रामराज: बाबूलाल मरांडी

“मनरेगा को भ्रष्टाचार और लूट का केंद्र बताते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जी राम जी योजना गांव, गरीब और मजदूरों के लिए नया और पारदर्शी मॉडल है. उन्होंने कांग्रेस पर जनता को भ्रमित करने और भ्रष्ट व्यवस्था को बचाने का आरोप लगाया.”

S
Satya MishraEditorial Desk
Published Jan 6, 2026 · 1:38 PM· 3 min read
“मनरेगा भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका था”, जी राम जी से साकार होगा गांधी का रामराज: बाबूलाल मरांडी

Ranchi: मनरेगा अपने उद्देश्य से भटककर भ्रष्टाचार, फर्जीवाड़े और कमीशनखोरी का अड्डा बन चुका था. योजनाएं कागजों में पूरी दिखाई जाती रहीं, लेकिन जमीन पर उनका कोई अस्तित्व नहीं था. झारखंड समेत देश के कई राज्यों में यही तस्वीर सामने आई, जहां श्रमिकों के नाम पर करोड़ों रुपये की बंदरबांट होती रही. यह सीधा आरोप बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने लगाया. उन्होंने कहा कि इसी व्यवस्था को खत्म करने और गांव, गरीब व मजदूर को वास्तविक हक देने के लिए जी राम जी योजना लाई गई है, जो महात्मा गांधी के रामराज के सपने को जमीन पर उतारने का माध्यम बनेगी. बाबूलाल प्रदेश बीजेपी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे.

“झारखंड बना मनरेगा लूट का मॉडल”

यह भी पढ़ें:चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

बाबूलाल ने कहा कि झारखंड में मनरेगा घोटालों को लेकर हालात सबसे ज्यादा चिंताजनक रहे. कई जिलों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां सामने आईं. खूंटी जिले में करोड़ों रुपये के गबन के मामले ने पूरे सिस्टम की पोल खोल दी, जहां एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी तक को जेल जाना पड़ा. यही नहीं, कई जगहों पर श्रम आधारित कार्यों में मशीनों के इस्तेमाल और भारी कमीशनखोरी के आरोप भी लगे.

सम्बंधित ख़बरें

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

“काम दिखा कागजों में, जमीन पर कुछ नहीं”

उन्होंने कहा कि देश के 23 राज्यों में निगरानी के दौरान यह पाया गया कि जिन कार्यों पर खर्च दिखाया गया, वे मौके पर मौजूद ही नहीं थे. इसके बावजूद भुगतान जारी रहा. डिजिटल भुगतान और ई-पेमेंट की व्यवस्था होने के बाद भी पारदर्शिता नहीं आ सकी. इन सभी खामियों को देखते हुए केंद्र सरकार ने विकसित भारत 2047 के लक्ष्य के तहत नए अधिनियम का फैसला किया. यह अधिनियम गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने, रोजगार बढ़ाने और जवाबदेही तय करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है.

“100 नहीं, अब 125 दिन का काम”

यह भी पढ़ें:तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

नए ग्रामीण रोजगार अधिनियम के तहत अब श्रमिकों को 100 दिन के बजाय 125 दिन के कार्य दिवस की गारंटी दी गई है. कृषि सीजन के दौरान 60 दिन का नो-वर्क पीरियड रखा गया है, ताकि मजदूर खेती के काम से जुड़ सकें और किसानों को समय पर श्रमिक उपलब्ध हों. काम नहीं मिलने की स्थिति में बेरोजगारी भत्ता देने का भी प्रावधान किया गया है. इस योजना के तहत जल संरक्षण, ग्रामीण सड़क और बुनियादी ढांचा, रोजगार सृजन वाले निर्माण कार्य और पर्यावरण संतुलन से जुड़े प्रोजेक्ट प्राथमिकता में रखे गए हैं. नई व्यवस्था में एआई आधारित निगरानी, जीपीएस मोबाइल ट्रैकिंग, साप्ताहिक सार्वजनिक रिपोर्ट और हर पंचायत में साल में दो बार सोशल ऑडिट का प्रावधान किया गया है. केंद्र और राज्य स्तर पर निगरानी समितियां भी बनाई जाएंगी.

कांग्रेस पर सीधा हमला

बाबूलाल ने कहा कि कांग्रेस इस नई व्यवस्था से इसलिए परेशान है क्योंकि इससे भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी. कहा कि कि कांग्रेस को मजदूरों को ज्यादा काम मिलने, बेरोजगारी भत्ता मिलने और योजना के नाम में “राम” शब्द होने से दिक्कत है.

6 views3 min read
#Baboolal Marandi
#Ji Ram Ji Scheme
#MGNREGA Corruption
#Rural Employment India
#Jharkhand BJP News
#Gandhi Ramraj Concept
#Village Development Scheme
#Employment Guarantee Act
#Modi Government Rural Plan
#Jharkhand Politics News

RELATED POSTS

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner