मानसिक रूप से बीमार युवक लापता, परिजन लगा रहे मदद की गुहार
“एक मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक के लापता होने का मामला सामने आया है. युवक के अचानक गायब हो जाने के बाद परिवार के लोग लगातार उसकी तलाश में जुटे हुए हैं. इसी सिलसिले में परिजन साहिबगंज जीआरपी थाना पहुंचे और पुलिस से मदद की अपील की.”

साहिबगंज से अमान की रिपोर्ट-
साहिबगंज : एक मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक के लापता होने का मामला सामने आया है. युवक के अचानक गायब हो जाने के बाद परिवार के लोग लगातार उसकी तलाश में जुटे हुए हैं. इसी सिलसिले में परिजन साहिबगंज जीआरपी थाना पहुंचे और पुलिस से मदद की अपील की. लापता युवक की पहचान 38 वर्षीय उत्तम कुमार आलोक के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, वह 22 मार्च 2026 की रात करीब 10 से 11 बजे के बीच चुटिया स्थित संतमत आश्रम से खराब मानसिक स्थिति में कहीं चले गए थे. इसके बाद से अब तक उनका कोई पता नहीं चल पाया है.
परिवार वालों ने बताया कि लापता होने के समय उत्तम कुमार आलोक ने नीले रंग की शर्ट और जींस पहन रखी थी. उनके भाई सर्वोत्तम कुमार ने बताया कि उत्तम मानसिक रूप से पीड़ित हैं और अचानक बिना बताए कहीं निकल गए. उनकी तलाश के लिए साहिबगंज जीआरपी समेत विभिन्न संस्थाओं और संभावित स्थानों पर लगातार संपर्क किया जा रहा है. वहीं साहिबगंज जीआरपी थाना प्रभारी कैलाश कुमार महतो ने कहा कि पुलिस मामले में हरसंभव सहयोग कर रही है और युवक की तलाश जारी है. परिजनों ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि किसी को उत्तम कुमार आलोक के संबंध में कोई जानकारी मिले तो मोबाइल नंबर 7479628530 पर संपर्क करें.

