Bawal News
होमझारखंडबिहारराज्यराजनीतिNationalदेश-विदेशInternationalमनोरंजनखेल
September 12, 2026 IST
India27° C|AQI 71
ट्रेंडिंग
जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp
न्यूज़लेटर अलर्टदैनिक ताज़ा समाचार सीधे ईमेल पर

हर बड़ी खबर और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएं

Bawal News Logo

बावल न्यूज़ झारखंड, बिहार और देश-दुनिया की हर बड़ी घटना, राजनीति, खेल और जनसरोकार की खबरों को निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करने वाला डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क है।

सत्य, साहस और स्वतंत्र पत्रकारिता
सोशल मीडिया पर जुड़ें:
FacebookTwitter / XYouTubeInstagramWhatsApp

राज्य एवं क्षेत्र

  • ›झारखंड समाचार
  • ›बिहार समाचार
  • ›राज्य समाचार
  • ›देश-विदेश
  • ›National News
  • ›International

समाचार व राजनीति

  • ›ताज़ा खबरें
  • ›राजनीति
  • ›जुर्म व अदालत
  • ›चुनावी हलचल
  • ›विशेष कवरेज
  • ›वायरल वीडियो

खेल व मनोरंजन

  • ›खेल व क्रिकेट
  • ›मनोरंजन व सिनेमा
  • ›लाइफस्टाइल
  • ›राशिफल व ज्योतिष
  • ›ऑटोमोबाइल

बिज़नेस व टेक

  • ›कारोबार व बाजार
  • ›टेक्नोलॉजी व AI
  • ›गैजेट्स रिव्यू
  • ›रोजगार व शिक्षा
  • ›बजट व नीतियां

नेटवर्क व नीतियां

  • ›हमारे बारे में
  • ›विज्ञापन सेवाएँ
  • ›करियर (Jobs)
  • ›संपर्क सूत्र
  • ›गोपनीयता नीति
  • ›नियम व शर्तें
  • ›DMCA नोटिस
ट्रेंडिंग विषय:
#झारखंड न्यूज#बिहार राजनीति#क्रिकेट लाइव#रोजगार अपडेट#सोना चांदी भाव#मौसम पूर्वानुमान#टेक गैजेट्स#बजट २०२६
Privacy PolicyTerms of ServiceDisclaimerDMCA NoticeCookies PolicyContact Desk
© 2026 Bawal Digital News Network Pvt. Ltd.|सर्वाधिकार सुरक्षित।
डिजिटल मीडिया आचार संहिता 2021 के अनुसार विनियमित
Scroll to top
Home»झारखंड»बीजेपी के दबाव और आंदोलन से बची कई माताओं की सूनी गोद : आदित्य साहू
झारखंड

बीजेपी के दबाव और आंदोलन से बची कई माताओं की सूनी गोद : आदित्य साहू

“झारखंड में लगातार सामने आ रहे बाल अपहरण के मामलों के बीच भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. ”

B
Bawal DeskEditorial Desk
Published Jan 19, 2026 · 10:07 AM· 3 min read
बीजेपी के दबाव और आंदोलन से बची कई माताओं की सूनी गोद : आदित्य साहू

Ranchi: झारखंड में लगातार सामने आ रहे बाल अपहरण के मामलों के बीच भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी के निरंतर दबाव, जनआंदोलन और सक्रिय हस्तक्षेप के कारण ही राज्य के विभिन्न इलाकों से अपहृत बच्चों की बरामदगी संभव हो सकी है. अंश और अंशिका की बरामदगी के बाद 12 अन्य बच्चों तथा सिलदिरी–शंकरघाट के कन्हैया कुमार की सकुशल वापसी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि यदि प्रशासन पर जनदबाव बनाया जाए तो परिणाम सामने आते हैं. उन्होंने कहा कि ये सभी बच्चे गरीब और किसान परिवारों से हैं, जिनके माता-पिता महीनों तक मानसिक पीड़ा और अनिश्चितता में जीते रहे. बीजेपी का संघर्ष कई परिवारों के लिए उम्मीद की किरण बनकर सामने आया है.

बीजेपी आंदोलन से मिली सफलता

यह भी पढ़ें:चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

आदित्य साहू ने कहा कि बीजेपी द्वारा लगातार किए गए आंदोलन और दबाव का ही परिणाम है कि अपहृत बच्चों की बरामदगी संभव हो पाई. उन्होंने कहा कि यदि बीजेपी इस मुद्दे को मजबूती से नहीं उठाती तो शायद कई मासूम आज भी अपने परिवारों से दूर होते. उन्होंने स्पष्ट किया कि अभी भी सैकड़ों बच्चे लापता हैं, जिन्हें खोजने के लिए इसी तरह का अभियान और प्रशासनिक सक्रियता जरूरी है. बीजेपी का यह आंदोलन किसी राजनीतिक लाभ के लिए नहीं, बल्कि मानवता और बच्चों के भविष्य की रक्षा के लिए है.

सम्बंधित ख़बरें

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
मुंबई में गिरिडीह और गोमिया के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, महेश और हीरालाल के परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
JSSC CGL सफल अभ्यर्थियों की प्रेस वार्ता: बिना आधार के आरोप लगाकर भविष्य बर्बाद न करें
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
OBC के लिए अलग कॉलम और डिजिटल कोड की मांग, कांग्रेस का 16 सितंबर को राजभवन मार्च
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी
गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल

प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि यदि राज्य पुलिस पहले से सतर्क और सक्रिय रहती तो इतने बड़े पैमाने पर बच्चों का अपहरण संभव ही नहीं होता. उन्होंने कहा कि महीनों तक सक्रिय अपहरण गिरोह यह दर्शाते हैं कि कानून-व्यवस्था में गंभीर चूक हुई है. हालांकि उन्होंने बच्चों की बरामदगी के लिए पुलिस की सराहना भी की, लेकिन साथ ही यह भी जोड़ा कि पुलिस का धर्म केवल कार्रवाई के बाद नहीं, बल्कि अपराध को रोकना भी है.

गरीब परिवारों की पीड़ा और संवेदनशीलता की जरूरत

यह भी पढ़ें:तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

आदित्य साहू ने कहा कि जिन परिवारों के बच्चे गायब हो जाते हैं, वे गहरे मानसिक तनाव, भय और असहायता में जीते हैं. अधिकांश परिवार गरीब और ग्रामीण पृष्ठभूमि से होते हैं, जो न तो अपनी बात मजबूती से रख पाते हैं और न ही लंबे संघर्ष का सामर्थ्य रखते हैं. उन्होंने राज्य पुलिस से अपील की कि गांवों के सीधे-साधे लोगों के साथ अधिक संवेदनशील और मानवीय दृष्टिकोण अपनाया जाए.

परिजनों को चिकित्सा और आर्थिक सहायता की मांग

उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि अपहृत बच्चों के माता-पिता की चिकित्सा जांच कराई जाए और उन्हें आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए. साथ ही उन्होंने अपहरण गिरोहों से कड़ाई से पूछताछ और कठोर कानूनी कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर दिया. उन्होंने प्रशासन से अपील की कि यह अभियान लगातार जारी रहे और जमशेदपुर से अपहृत व्यवसायी पुत्र कैरव गांधी तथा तिलैया से अपहृत बच्चे की भी शीघ्र बरामदगी सुनिश्चित की जाए.

8 views3 min read
#Jharkhand News
#Jharkhand Breaking
#Jharkhand BJP
#Aditya Sahu

RELATED POSTS

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

तीनपहाड़ स्टेशन पर यात्रियों को बताया गया RailOne App का आसान तरीका

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

गंगा की बाढ़ में पुलिस बनी सहारा, साहिबगंज के 4 थानों में शुरू हुआ लंगर

Special
चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

चुटूपालू-ओरमांझी में अवैध स्टोन क्रशरों पर बड़ा एक्शन, 19 पर कार्रवाई; 8 सील, 11 ध्वस्त

प्रमुख विषय (Topics)

ताज़ा खबरराजनीतिक्रिकेटखेलव्यापारमनोरंजनटेक्नोलॉजीअपराधमौसमराशिफल

बड़ी खबरें / Trending

1.

रांची में 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों का तबादला, देखें पूरी जानकारी

BY Piyush Kumar—Sep 10, 2026
2.

गिरिडीह की सियासत से हेमंत सरकार के मंत्री तक, सुदिव्य सोनू की आखिरी कहानी

BY Satya Mishra—Sep 6, 2026
3.

सुदिव्य सोनू के बाद हेमंत के सामने दोहरा सियासी इम्तिहान, विरासत और कैबिनेट में किसे मिलेगी जगह?

BY Satya Mishra—Sep 8, 2026
4.

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, पुलिस जांच में जुटी

BY Deepak Kumar—Sep 7, 2026
5.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जारी की अधिसूचना

BY Deepak Kumar—Sep 10, 2026

दैनिक समाचार अलर्ट

ताज़ा देश, दुनिया, खेल और राजनीति के समाचार सीधे अपने इनबॉक्स में प्राप्त करें।

Comments

0
अपनी टिप्पणी लिखें
सभ्य भाषा अनिवार्य
0/1000
आपकी राय मंच के नियमों के तहत प्रकाशित होगी।
Advertisement
Enterprise Cloud Solutions & Business Advisory
Advertisement
Fintech & Smart Investment Banking Partner