झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 17 जिलों के डीसी बदले; हजारीबाग से देवघर तक नई पोस्टिंग
“झारखंड सरकार ने प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 17 जिलों के उपायुक्त (डीसी) का तबादला कर दिया है. इस संबंध में देर रात अधिसूचना जारी कर दी गई, जिसके बाद कई अहम जिलों में नए डीसी की तैनाती की गई है. ”

Ranchi: झारखंड सरकार ने प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 17 जिलों के उपायुक्त (डीसी) का तबादला कर दिया है. इस संबंध में देर रात अधिसूचना जारी कर दी गई, जिसके बाद कई अहम जिलों में नए डीसी की तैनाती की गई है. इस फेरबदल में हेमंत सती को साहेबगंज से हजारीबाग, जबकि मनीष कुमार को पाकुड़ से चाईबासा का नया उपायुक्त बनाया गया है. वहीं उत्कर्ष गुप्ता को लातेहार से कोडरमा, रितुराज को कोडरमा से रामगढ़ और रवि आनंद को जामताड़ा से चतरा भेजा गया है. जमशेदपुर, देवघर, गढ़वा, गुमला, गोड्डा, पाकुड़ और खूंटी जैसे अहम जिलों में भी नए डीसी पदस्थापित किए गए हैं. सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक मजबूती और जिलों में बेहतर मॉनिटरिंग के लिहाज से अहम माना जा रहा है.
पूरी लिस्ट: कौन कहां थे, कहां गए
नए पदस्थापित उपायुक्त (जिलेवार)
- राजीव रंजन — उपायुक्त, जमशेदपुर
- संदीप कुमार — उपायुक्त, लातेहार
- अनन्य मित्तल — उपायुक्त, गढ़वा
- दिलेश्वर महतो — उपायुक्त, गुमला
- मेघा भारद्वाज — उपायुक्त, पाकुड़
- लोकेश मिश्रा — उपायुक्त, गोड्डा
- शशि प्रकाश सिंह — उपायुक्त, देवघर
कहां थे, कहां गए
- उत्कर्ष गुप्ता — उपायुक्त, लातेहार → उपायुक्त, कोडरमा
- हेमंत सती — उपायुक्त, साहेबगंज → उपायुक्त, हजारीबाग
- मनीष कुमार — उपायुक्त, पाकुड़ → उपायुक्त, चाईबासा
- रितुराज — उपायुक्त, कोडरमा → उपायुक्त, रामगढ़
- रवि आनंद — उपायुक्त, जामताड़ा → उपायुक्त, चतरा
- दीपक कुमार दुबे — डीडीसी, गोड्डा → उपायुक्त, साहेबगंज
- दिलीप प्रताप सिंह शेखावत — डीडीसी, लोहरदगा → उपायुक्त, पलामू
- सौरभ कुमार भुवनिया — डीडीसी, रांची → उपायुक्त, खूंटी
- संदीप कुमार मीणा — पदस्थापन की प्रतीक्षा → उपायुक्त, लोहरदगा
- आलोक कुमार — डीडीसी, खूंटी → उपायुक्त, जामताड़ा

